CMS: अपने कलेक्शन के लिए डाटा कैशिंग मैनेज करना
7 मिनट
CMS डाटा कैशिंग, डाटाबेस से सीधे डाटा देने के बजाय उसे कैशिंग लेयर में स्टोर करके वहाँ से उपलब्ध कराती है। इससे आपकी साइट तेज़ी से लोड होती है, सर्वर पर लोड काफी कम होता है और विजिटर्स के लिए पेज लोड होने में कम समय लगता है।
हालांकि, कैशिंग की वजह से आपकी साइट के डायनामिक कंटेंट के अपडेट दिखने में थोड़ी देरी हो सकती है। उदाहरण के लिए, अगर कोई विजिटर कमेंट सबमिट करता है या किसी आइटम को अपडेट करता है, तो दूसरे लोगों को बदलाव दिखने में कुछ समय लग सकता है।
इसे ठीक करने के लिए, अब आप CMS में मौजूद टॉगल से अपनी पूरी साइट के कलेक्शन डाटा की कैशिंग बंद कर सकते हैं। इससे डाटा सीधे डाटाबेस से फ़ेच होता है और अपडेट जल्दी दिखाई देते हैं। डिफ़ॉल्ट रूप से, CMS डाटा कैशिंग चालू रहती है, जब तक कि आप CMS की एडवांस्ड सेटिंग्स में इसे बंद नहीं करते।
CMS डाटा कैशिंग को समझना
CMS में कैशिंग, रिजल्ट्स को कुछ समय के लिए कैशिंग लेयर में स्टोर करके डाटा रिक्वेस्ट को तेज़ बनाती है। इससे आपकी साइट की परफ़ॉर्मेंस और लोडिंग टाइम बेहतर होते हैं। हालांकि, कैशिंग की वजह से लाइव कंटेंट के अपडेट दिखने में थोड़ी देरी हो सकती है। उदाहरण के लिए, अगर कोई साइट विजिटर फ़ॉर्म सबमिट करता है या कमेंट पोस्ट करता है, तो कैशिंग की वजह से उसके अपडेट दूसरे लोगों को तुरंत दिखाई नहीं दे सकते।
इन देरी को कम करने के लिए, कैशिंग सिस्टम समय-समय पर रिफ़्रेश होता है। संबंधित कलेक्शन में कोई बदलाव होने पर, जैसे आइटम जोड़ने या अपडेट करने पर, कैश किया गया डाटा इनवैलिडेट होकर रिफ़्रेश हो जाता है। इसके अलावा, एडिटर में
पब्लिश पर क्लिक करने पर कैश क्लियर हो जाता है। इससे आपकी साइट पर सबसे नया कंटेंट दिखाई देता है। कैश किए गए रिजल्ट्स एक सप्ताह बाद अपने-आप भी रिफ़्रेश होते हैं, जिससे डाटा में एकरूपता बनी रहती है।
कैशिंग कुछ खास शर्तों के तहत ही लागू होती है। उदाहरण के लिए, यह तब काम करती है जब डाटा रिक्वेस्ट कलेक्शन के आइटम नहीं बदलती, कलेक्शन CMS में बनाया गया हो यानी वह नेटिव Wix Data कलेक्शन हो, या रिक्वेस्ट अनाम विजिटर्स की ओर से की गई हो। हालांकि, अगर रिक्वेस्ट कलेक्शन में बदलाव करती है, उसमें व्यक्तिगत रूप से पहचान योग्य जानकारी (PII) शामिल है या वह बैकएंड सेवाओं का इस्तेमाल करती है, तो कैशिंग बायपास हो जाती है। लॉग-इन यूजर्स के लिए भी यह बंद रहती है, इसलिए उन्हें हमेशा नए अपडेट तुरंत दिखाई देते हैं।
आइटम विजिबिलिटी चालू होने पर भी कैशिंग बंद रहती है।
कैशिंग कब लागू होती है या बायपास की जाती है, इसकी ज्यादा जानकारी के लिए
डाटा क्वेरी रिजल्ट्स की कैशिंग के बारे में डॉक्यूमेंटेशन देखें।
आपको कैशिंग कब बंद करनी चाहिए
अगर आपकी साइट पर डायनामिक कंटेंट लगातार अपडेट होता है और आप चाहते हैं कि अपडेट जल्द से जल्द दिखाई दें, तो कैशिंग बंद करना उपयोगी हो सकता है। उदाहरण के लिए:
- लाइव कमेंट सेक्शन: जब अनाम विजिटर्स को अपडेट जल्दी दिखाना जरूरी हो।
- वोटिंग सिस्टम: ताकि रिजल्ट्स ज्यादा से ज्यादा अप-टू-डेट रहें।
- डायनामिक मार्केटप्लेस या इवेंट प्लेटफ़ॉर्म: बार-बार होने वाले सबमिशन, प्राइसिंग अपडेट या यूजर द्वारा डाला गया डाटा दिखाने के लिए।
कैशिंग बंद करने पर, डाटा रिक्वेस्ट कैशिंग लेयर को बायपास करके सीधे डाटाबेस से जानकारी लेती हैं। इससे अपडेट किए जाने के कुछ ही समय बाद वे दिखाई देने लगते हैं। हालांकि, कैशिंग बंद करने से लोडिंग धीमी हो सकती है, खासकर ज्यादा ट्रैफ़िक वाली साइटों पर, क्योंकि डायरेक्ट क्वेरी में कैश किए गए रीड्स के मुकाबले ज्यादा समय लगता है।
अगर आप तय नहीं कर पा रहे हैं कि कैशिंग बंद करनी चाहिए या नहीं, तो इसे अपनी साइट पर कुछ समय के लिए बंद करके परफ़ॉर्मेंस और अपडेट स्पीड पर पड़ने वाले असर को टेस्ट करें। इसे टेस्ट करने के लिए आप अपनी लाइव साइट पर लॉग इन कर सकते हैं, क्योंकि लॉग-इन यूजर्स को बिना कैश वाले अपडेट जल्द से जल्द दिखाई देते रहते हैं।
डाटा कैशिंग चालू और बंद करना
डाटा कैशिंग टॉगल चालू या बंद करने के लिए, अपनी CMS सेटिंग्स पर जाएं।
टिप्स:
- डाटा कैशिंग की शर्तें पूरी होने पर, कैशिंग बंद करने का विकल्प पूरी साइट के सभी CMS कलेक्शन पर लागू होता है। डाटा कैशिंग कब होती है, इसका तरीका जानें।
- डिफ़ॉल्ट कैशिंग को ज्यादातर इस्तेमाल के मामलों में बेहतर परफ़ॉर्मेंस देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसे केवल तभी बंद करें, जब अपडेट को लाइव साइट पर जल्द से जल्द दिखाना जरूरी हो।
डाटा कैशिंग मैनेज करने के लिए:
- अपनी साइट के डैशबोर्ड में CMS पर जाएं।
- सबसे ऊपर मौजूद मोर एक्शंस ड्रॉप-डाउन पर क्लिक करें और एडवांस्ड सेटिंग्स चुनें।
- सभी कलेक्शंस के लिए कैशिंग इनेबल या डिसेबल करने के लिए, डाटा कैशिंग टॉगल पर क्लिक करें:
- इनेबल्ड: (डिफ़ॉल्ट) कैशिंग चालू रहती है, जिससे कलेक्शंस तेज़ी से लोड होते हैं। हालांकि, अपडेट्स को लाइव साइट पर दिखने में कुछ समय लग सकता है।
- डिसेबल्ड: कैशिंग बंद रहती है, जिससे अपडेट्स लाइव साइट पर जल्द से जल्द दिखते हैं। हालांकि, लोडिंग में ज्यादा समय लग सकता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
अपने CMS डाटा की कैशिंग से जुड़े आम सवालों के जवाब देखने के लिए नीचे क्लिक करें।
कैशिंग डिसेबल करने से साइट की परफ़ॉर्मेंस पर क्या असर पड़ता है?
क्या मैं चुनिंदा पेजों या कलेक्शंस के लिए कैशिंग इनेबल कर सकता हूं?
अक्सर बदलने वाले कंटेंट के लिए कैशिंग टॉगल डाटा की सटीकता कैसे पक्की करता है?
कैश्ड डाटा इनवैलिडेट यानी क्लियर होने पर क्या होता है?
क्या डाटा कैशिंग Wix ऐप और Wix फ़ॉर्म कलेक्शंस पर लागू होती है?