डोमेन प्राइवेसी और प्रोटेक्शन के बारे में
6 मिनट
सभी रजिस्टर्ड डोमेन
WHOIS डाटाबेस में लिस्ट किए जाते हैं। डाटाबेस में किसी डोमेन को सर्च करने पर आप उसके रजिस्ट्रेशन और एक्सपायरी की तारीख, डोमेन के ओनर और उनकी कॉन्टैक्ट जानकारी जैसी डिटेल्स देख सकते हैं।
Wix पर खरीदने के लिए 400 से ज्यादा टॉप-लेवल डोमेन (TLD) एक्सटेंशन उपलब्ध हैं। उपलब्ध सभी
TLD की लिस्ट देखें। जब आप
Wix से नया डोमेन खरीदते हैं या अपना डोमेन अपने Wix अकाउंट में ट्रांसफर करते हैं, तो आप अतिरिक्त प्राइवेसी और डोमेन प्रोटेक्शन खरीद सकते हैं।
Wix आपकी निजी जानकारी और डोमेन सिक्योरिटी के लिए ये प्रोटेक्शन लेवल ऑफर करता है: पब्लिक रजिस्ट्रेशन, प्राइवेट रजिस्ट्रेशन या प्राइवेट रजिस्ट्रेशन और DNSSEC।
महत्वपूर्ण:
इस आर्टिकल में दी गई जानकारी केवल तब लागू होती है, जब Wix आपका रजिस्ट्रार हो। अगर आपका डोमेन किसी दूसरे रजिस्ट्रार के तहत रजिस्टर्ड है, तो उस पर दूसरी शर्तें लागू हो सकती हैं, भले ही आपने उसे Wix से रीसेलर के तौर पर खरीदा हो।
पब्लिक रजिस्ट्रेशन
अपना डोमेन खरीदते या ट्रांसफर करते समय
पब्लिक रजिस्ट्रेशन चुनने का मतलब है कि आपकी निजी जानकारी WHOIS पर उपलब्ध होगी।
हालांकि, कुछ जानकारी सार्वजनिक रूप से लिस्ट नहीं की जाती। आपके रजिस्ट्रार के तौर पर Wix आपकी निजी जानकारी के बजाय अपने-आप एक वैकल्पिक ईमेल एड्रेस (जैसे, example.com@wix-domains.com) और फोन नंबर लिस्ट करता है। स्पैम कम करने के लिए, आपसे संपर्क करने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को एक खास ऑनलाइन कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म पर भेजा जाएगा। हालांकि, डोमेन रेगुलेटरी बॉडी ICANN पर यह लागू नहीं होता।
आपकी बाकी निजी और कॉन्टैक्ट जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध रहती है। अपनी
डोमेन सिक्योरिटी और निजी जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए, आप
प्राइवेट डोमेन रजिस्ट्रेशन या DNSSEC जैसी अतिरिक्त प्रोटेक्शन खरीद सकते हैं।
EU के यूजर्स को GDPR के अनुसार अपनी कुछ कॉन्टैक्ट डिटेल्स छिपाने का अधिकार है।
सामान्य फोन नंबर और ईमेल की सुविधा फिलहाल केवल नए खरीदे गए या हाल ही में ट्रांसफर किए गए डोमेन के लिए उपलब्ध है। पहले खरीदे या ट्रांसफर किए गए डोमेन WHOIS में आपकी फोन नंबर और ईमेल सहित सभी निजी जानकारी के साथ दिखाई देते हैं।
प्राइवेट रजिस्ट्रेशन
Wix को अपना रजिस्ट्रार रखते हुए
प्राइवेट रजिस्ट्रेशन चुनने पर आप अपनी निजी जानकारी को प्राइवेट रख सकते हैं। इस ऑप्शन में आपकी सभी निजी डिटेल्स को Wix की डिटेल्स से बदल दिया जाता है और वे सार्वजनिक WHOIS डाटाबेस में उपलब्ध नहीं होतीं।
पब्लिक रजिस्ट्रेशन की तरह, Wix आपकी निजी जानकारी के बजाय एक वैकल्पिक ईमेल एड्रेस (जैसे, example.com@wix-domains.com) और फोन नंबर लिस्ट करता है। स्पैम कम करने के लिए, आपसे संपर्क करने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को एक खास ऑनलाइन कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म पर भेजा जाएगा। हालांकि, डोमेन रेगुलेटरी बॉडी ICANN पर यह लागू नहीं होता।
जरूरत पड़ने पर आप कभी भी
अपने Wix डोमेन के लिए प्राइवेट रजिस्ट्रेशन को कुछ समय के लिए बंद कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आप डोमेन को किसी दूसरे रजिस्ट्रार के पास ट्रांसफर करना चाहते हैं।
क्या आपने पहले ही डोमेन खरीद लिया है?
अगर आपने अपना डोमेन पहले ही खरीद लिया है या Wix पर ट्रांसफर कर लिया है, तो कम से कम 1 अतिरिक्त साल के लिए डोमेन रजिस्ट्रेशन को मैन्युअली बढ़ाकर प्राइवेसी प्रोटेक्शन जोड़ सकते हैं।
Wix डोमेन के लिए प्राइवेट रजिस्ट्रेशन एक्टिवेट करने का तरीका जानें।
प्राइवेट रजिस्ट्रेशन आपको इनसे सुरक्षित रखता है:
पहचान की चोरी
जिस तरह आप अपनी बैंकिंग जानकारी, एड्रेस या फोन नंबर को सुरक्षित रखते हैं, उसी तरह दूसरी निजी जानकारी को प्राइवेट रखना भी जरूरी है। प्राइवेट रजिस्ट्रेशन आपकी जानकारी चुराने के इरादे से किए जाने वाले नुकसानदायक हमलों से बचाने में मदद करता है।
जिस तरह आप अपनी बैंकिंग जानकारी, एड्रेस या फोन नंबर को सुरक्षित रखते हैं, उसी तरह दूसरी निजी जानकारी को प्राइवेट रखना भी जरूरी है। प्राइवेट रजिस्ट्रेशन आपकी जानकारी चुराने के इरादे से किए जाने वाले नुकसानदायक हमलों से बचाने में मदद करता है।
अनचाहे ऑफर और मैसेज
अगर आपकी निजी जानकारी WHOIS पर उपलब्ध है, तो टेलीमार्केटर्स, स्पैमर्स और स्कैमर्स भी उसे आसानी से एक्सेस कर सकते हैं।
अगर आपकी निजी जानकारी WHOIS पर उपलब्ध है, तो टेलीमार्केटर्स, स्पैमर्स और स्कैमर्स भी उसे आसानी से एक्सेस कर सकते हैं।
डोमेन हाईजैकिंग
Wix को अपना रजिस्ट्रार रखते हुए प्राइवेट रजिस्ट्रेशन चुनने से आप उन लोगों से सुरक्षित रहते हैं, जो आपका डोमेन नेम खरीदने की कोशिश करते हैं। डोमेन नेम काफी कीमती हो सकते हैं। इसलिए आपका डोमेन खरीदने की बार-बार कोशिश करके आपको परेशान किया जा सकता है।
Wix को अपना रजिस्ट्रार रखते हुए प्राइवेट रजिस्ट्रेशन चुनने से आप उन लोगों से सुरक्षित रहते हैं, जो आपका डोमेन नेम खरीदने की कोशिश करते हैं। डोमेन नेम काफी कीमती हो सकते हैं। इसलिए आपका डोमेन खरीदने की बार-बार कोशिश करके आपको परेशान किया जा सकता है।
महत्वपूर्ण:
- प्राइवेट रजिस्ट्रेशन स्पैमर्स से सुरक्षा की गारंटी नहीं देता। अपनी निजी डिटेल्स, जैसे ईमेल एड्रेस, वेबसाइट पर लिस्ट करने से भी आपको खतरा हो सकता है। अपनी कॉन्टैक्ट डिटेल्स शेयर करने के बजाय, हमारा सुझाव है कि आप अपनी वेबसाइट पर कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म का इस्तेमाल करें।
- जहां लागू कानून के तहत आपकी डिटेल्स का खुलासा करना आवश्यक हो, वहां प्राइवेट रजिस्ट्रेशन आपको सुरक्षित नहीं रखता।
प्राइवेट रजिस्ट्रेशन और DNSSEC
Wix सबसे बेहतर प्राइवेसी और डोमेन प्रोटेक्शन के लिए प्राइवेट रजिस्ट्रेशन के साथ डोमेन नेम सिस्टम सिक्योरिटी एक्सटेंशंस (DNSSEC) ऑफर करता है। DNSSEC सभी गैर-EU देशों और सभी .com डोमेन के लिए उपलब्ध है।
प्राइवेट रजिस्ट्रेशन और DNSSEC विकल्प चुनने से आपको प्राइवेट रजिस्ट्रेशन की सभी सुरक्षा सुविधाओं के साथ DNSSEC की अतिरिक्त सिक्योरिटी भी मिलती है।
DNSSEC आपके डोमेन में एक सिक्योरिटी सील जोड़ता है। इससे साइबर अटैक रोकने में मदद मिलती है और आपके विजिटर्स की निजी जानकारी सुरक्षित रहती है, जिससे आपकी साइट की विश्वसनीयता बढ़ती है।
जब कोई आपकी साइट पर आता है, तो DNSSEC पक्का करता है कि उसे आपके डोमेन नाम से जुड़े सही IP एड्रेस पर भेजा जाए। यह एक शील्ड की तरह काम करता है और आपकी साइट व विजिटर्स को साइबर अटैक से बचाता है, जैसे किसी नुकसान पहुंचाने वाली वेबसाइट पर रिडायरेक्ट होना।
क्या आपने पहले ही डोमेन खरीद लिया है?
अपने मौजूदा Wix डोमेन के लिए DNSSEC चालू करने के लिए, अपने डोमेन की अवधि कम-से-कम 1 और साल बढ़ाएं और
प्राइवेट रजिस्ट्रेशन और DNSSEC विकल्प को अपने कार्ट में जोड़ें। अपने
Wix डोमेन के लिए DNSSEC एक्टिवेट करने का तरीका जानें।
EU के यूजर्स
EU के सामान्य डाटा संरक्षण विनियमन (GDPR) के नियमों के अनुसार, EU में रहने वाले यूजर्स की व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक WHOIS रिकॉर्ड में दिखाई नहीं देती। EU के यूजर्स की कॉन्टैक्ट जानकारी की जगह एक वैकल्पिक ईमेल एड्रेस, जैसे example.com@wix-domains.com, और फोन नंबर दिखाया जाता है। उनसे संपर्क करने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को इसके बजाय एक खास ऑनलाइन कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म पर भेजा जाता है। हालांकि, डोमेन नियामक संस्था ICANN पर यह लागू नहीं होता।
EU के यूजर्स के बारे में केवल उनका देश, राज्य/प्रांत और संगठन सार्वजनिक रूप से दिखाई देता है। प्राइवेट रजिस्ट्रेशन चुनने वाले EU के यूजर्स की सभी व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक WHOIS डाटाबेस में छिपी रहेगी।
ध्यान दें:
नाम, पता और ईमेल जैसी व्यक्तिगत जानकारी, वैध हित रखने वाले तीसरे पक्षों को अब भी दी जा सकती है। वैध हित का निर्धारण डोमेन रजिस्ट्रार करता है। इसके अलावा, लागू कानून के तहत आवश्यक होने पर भी यह जानकारी दी जा सकती है।
वे टॉप-लेवल डोमेन एंडिंग्स (TLDs), जो प्राइवेट रजिस्ट्रेशन को सपोर्ट नहीं करतीं
नीचे दी गई टॉप-लेवल डोमेन एंडिंग्स फिलहाल प्राइवेट रजिस्ट्रेशन को सपोर्ट नहीं करतीं।
ai
at
be
ca
ch
cl
co.at
co.in
co.il
co.uk
com.au
com.br
com.mx
de
es
firm.in
fr
gen.in
gg
in
ind.in
is
it
london
mx
net.in
nl
or.at
org.in
si
tokyo
uk