Wixel: QR कोड बनाना
किसी लिंक को ऐसे QR कोड में बदलें, जिसे फोन के कैमरे से स्कैन किया जा सके। लोगों को सीधे अपने मेन्यू, बुकिंग पेज या साइनअप फ़ॉर्म पर भेजें या कोड को किसी पोस्टर, फ्लायर, बिजनेस कार्ड या प्रोडक्ट पैकेजिंग पर लगाएं।
QR कोड बनाना
सिर्फ़ एक QR कोड बनाएं या अपने ब्रांड से मैच करने वाला स्टाइलिश विजुअल जनरेट करें। आपके QR कोड, आपके मीडिया मैनेजर के qr-codes फ़ोल्डर में सेव होते हैं।
QR कोड बनाने के लिए:
टेक्स्ट बॉक्स में "QR कोड बनाएं" लिखें।
जेनरेट आइकन
पर क्लिक करें।चैट में वह लिंक डालें, जिसे आप अपने कोड से खोलना चाहते हैं। http:// या https:// से शुरू होने वाला पूरा वेब एड्रेस डालना न भूलें।
बताएं कि आपको कैसा QR कोड चाहिए:
सादा QR कोड: स्कैन किया जा सकने वाला सादा ब्लैक-एंड-व्हाइट कोड पाएं।
स्टाइलिश QR कोड: अपने ब्रांड कलर और कस्टम लुक वाला QR कोड पाएं।
QR कोड वाला पोस्टर: ऐसा डिज़ाइन किया गया प्रोमो ग्राफ़िक पाएं, जिसमें आपका QR कोड शामिल हो।
(वैकल्पिक) अपने प्रोजेक्ट में QR कोड विजुअल की एडिटिंग जारी रखें।

अपना QR कोड डाउनलोड और शेयर करें या उसे किसी पोस्टर, फ्लायर या अपनी प्रोडक्ट पैकेजिंग पर लगाएं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
QR कोड बनाने के बारे में और जानने के लिए, नीचे दिए गए किसी सवाल पर क्लिक करें।

