Wix हेल्प

Wixel में आपका स्वागत है। यह एआई-पावर्ड डिजाइन प्लेटफॉर्म किसी भी आइडिया को तुरंत शानदार विजुअल्स में बदलने में आपकी मदद करता है, और इसके लिए डिजाइनिंग एक्सपीरियंस आवश्यक नहीं है। चाहे आप सोशल पोस्ट बना रहे हों, बिजनेस रिपोर्ट तैयार कर रहे हों या कैंपेन एसेट्स डिजाइन कर रहे हों, Wixel Agent आपके लक्ष्य तक पहुंचने में आपकी मदद करता है।

Wixel खोलने के बाद, बताएं कि आप क्या बनाना चाहते हैं और आगे का काम Wixel Agent पर छोड़ दें। या इमेज, वीडियो, स्लाइड और दूसरे कंटेंट के लिए इस्तेमाल के लिए तैयार प्रॉम्प्ट चुनें।

Wixel में डिजाइनों का एक मार्केटिंग स्क्रीनशॉट।

आइडिया को शानदार डिजाइन में बदलें

Wixel की मदद से आप अपने आइडिया को आसानी से साकार कर सकते हैं, भले ही आप डिजाइनर न हों। बस बताएं कि आप क्या बनाना चाहते हैं, और Wixel कुछ ही सेकंड में आपके विजन से मेल खाने वाली इमेज, ब्रांडिंग एसेट्स या डॉक्यूमेंट जनरेट कर देता है।

हमारे प्रोफेशनली डिजाइन किए गए टेम्पलेट से शुरुआत करें या कुछ खास बनाने के लिए Wixel की एडवांस्ड एआई क्षमताओं का इस्तेमाल करें। आप किसी भी डिवाइस से काम कर सकते हैं, जिससे आपके प्रोजेक्ट हमेशा आपकी पहुंच में रहते हैं।

Wixel ये पावरफुल क्रिएशन टूल्स ऑफर करता है:

  • लोगो जनरेटर: अपने ब्रांड के लिए लोगो डिजाइन और एडिट करें।

  • इमेज जनरेटर: सोशल मीडिया पोस्ट, पोस्टर, विज्ञापन और दूसरे कंटेंट के लिए इमेज बनाएं और एडिट करें।

  • वीडियो मेकर: वीडियो विज्ञापन, रील और एनिमेशन जनरेट या एडिट करें।

  • डॉक्यूमेंट क्रिएटर: ऑनलाइन शेयर करने के लिए डॉक्यूमेंट बनाएं और एडिट करें।

  • स्लाइड्स जनरेटर: प्रेजेंटेशन और स्लाइड डेक डिजाइन करें।

  • PDF एडिटर: PDF फ़ाइलों को एडिट करें, पढ़ें और साइन करें।


Wixel Agent के साथ मिलकर काम करें

Wixel में कंटेंट बनाते समय, Wixel Agent हर स्टेप पर आपके साथ रहता है। अपने आइडिया शेयर करें और इमेज व लोगो से लेकर डॉक्यूमेंट और वीडियो तक, किसी भी कंटेंट के लिए Wixel Agent को डिजाइन सुझाने, एलिमेंट एडिट करने और बारीकियां बेहतर बनाने दें।

समझ नहीं आ रहा कि आगे क्या करें? बस पूछें—Wixel Agent तुरंत मदद करता है, क्रिएटिव आइडिया सुझाता है और काम करते समय आपके हर सवाल का जवाब देता है।

जनरेट की गई इमेज का एक मार्केटिंग स्क्रीनशॉट।

रेडी-मेड टूल्स से मनचाहे नतीजे पाएं

अगर आपको ठीक-ठीक पता है कि क्या चाहिए, तो कोई रेडी-मेड टूल चुनें और प्रॉम्प्ट लिखे बिना बस कुछ क्लिक में शानदार नतीजा पाएं।

अपने प्रोडक्ट्स को बेहतरीन तरीके से दिखाने के लिए किसी साधारण फोटो को क्लीन पैकशॉट में बदलें, प्रोडक्ट को लाइफस्टाइल सीन में रखें या ऐसा 360° वीडियो बनाएं जो उसे हर एंगल से दिखाए। लोगो जनरेट करने, उसे सोशल मीडिया के लिए एनिमेट करने और अपने मर्चेंडाइज पर उसका प्रीव्यू देखने से आपका ब्रांड जीवंत हो जाता है।

चाहे आप नया प्रोडक्ट लॉन्च कर रहे हों या अपने ब्रांड को नया लुक दे रहे हों, आपका काम पूरा करने में मदद के लिए एक टूल तैयार है।

Wixel में एआई सुझाव बबल्स का एक मार्केटिंग स्क्रीनशॉट।

एसेट्स का पूरा कलेक्शन बनाएं

एक डिजाइन से शुरुआत करें और उससे जुड़ा पूरा कंटेंट सेट जल्दी तैयार करें। Wixel आपको अगले स्टेप सुझाता है, जैसे मैचिंग वीडियो ऐड या प्रोडक्ट लॉन्च के लिए सोशल पोस्ट का सेट बनाना। इससे आपकी ऑडियंस जहां भी आपका कैंपेन या ब्रांड देखेगी, उसे तुरंत पहचान पाएगी।

अलग-अलग डिजाइन एसेट दिखाने वाला मार्केटिंग स्क्रीनशॉट।
शुरू करने के लिए तैयार हैं?

शुरू करने के लिए, अपना Wixel अकाउंट बनाएं।


अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Wixel के बारे में और जानने के लिए, नीचे दिए गए किसी सवाल पर क्लिक करें।