Wix स्टोर्स: ड्रॉपशिपिंग को समझें
ड्रॉपशिपिंग सर्विस से कनेक्ट करके, इन्वेंटरी के लिए भुगतान किए बिना, स्टोरेज मैनेज किए बिना या ऑर्डर फुलफिलमेंट की चिंता किए बिना मर्चेंडाइज बेचें।
ड्रॉपशिपर्स अलग-अलग सप्लायर्स के हजारों प्रोडक्ट्स ऑफर करते हैं। अपनी पसंदीदा ड्रॉपशिपिंग ऐप से कनेक्ट करने के बाद, आप चुन सकते हैं कि अपने स्टोर में कौन-से प्रोडक्ट्स जोड़ने हैं। जब कोई कस्टमर इनमें से कोई प्रोडक्ट खरीदता है, तो सप्लायर सीधे कस्टमर के लिए ऑर्डर फुलफिल करता है।
ड्रॉपशिपिंग ऐप से कनेक्ट करना
शुरू करने के लिए, अपने Wix स्टोर को Wix के किसी ड्रॉपशिपिंग ऑप्शन से कनेक्ट करें।
इसके बाद, अपने बिजनेस के हिसाब से प्रोडक्ट्स चुनें। उदाहरण के लिए, अगर आपका जिम है, तो आप जिम इक्विपमेंट, जिम बैग और एक्टिव वियर बेच सकते हैं।

आपको हर बिक्री से कितनी कमाई होगी, यह तय करने के लिए प्रोडक्ट मार्कअप सेट करें और अपने स्टाइल के हिसाब से डिस्क्रिप्शन में बदलाव करें। इसके बाद, आइटम को अपने Wix स्टोर में जोड़ें।
जब कस्टमर यह आइटम खरीदते हैं, तो सप्लायर इसे सीधे उनके पास शिप करता है। आपको कुछ भी करने की जरूरत नहीं होती।
ड्रॉपशिपिंग कंपनी से कनेक्ट करने और बिक्री शुरू करने का तरीका जानें।
- Wix डैशबोर्ड में Modalyst से कनेक्ट करें
- Modalyst ऐप जोड़कर कनेक्ट करें
- Spocket से कनेक्ट करें
- ऐप मार्केट में अन्य ड्रॉपशिपिंग सेवाएँ खोजें
प्रिंट-ऑन-डिमांड प्रोडक्ट्स जोड़ना
अपने खुद के प्रिंट-ऑन-डिमांड प्रोडक्ट्स बनाकर ड्रॉपशिपिंग को अगले लेवल पर ले जाएं। सबसे पहले वह प्रोडक्ट चुनें जिसे आप कस्टमाइज करना चाहते हैं, जैसे कप, फोन केस या कपड़े।
इसके बाद, अपना ओरिजिनल डिजाइन या बिजनेस लोगो जोड़ें। उदाहरण के लिए, अगर आपका जिम है, तो आप POD की मदद से अपने जिम के लोगो वाली टी-शर्ट बेच सकते हैं।

ये प्रिंट-ऑन-डिमांड आइटम हैं, इसलिए ऑर्डर मिलने के बाद सप्लायर इन्हें उसी समय बनाता है।
Wix स्टोर्स कई तरह की प्रिंट-ऑन-डिमांड सेवाओं के साथ इंटीग्रेशन ऑफर करता है। अपनी पसंदीदा सर्विस चुनें और प्रोडक्ट्स बनाना शुरू करें।
- Wix डैशबोर्ड में Printful से कनेक्ट करें
- Printful ऐप जोड़ें
- Printify ऐप जोड़ें
- ऐप मार्केट में अन्य प्रिंट-ऑन-डिमांड सेवाएँ खोजें
ड्रॉपशिपिंग प्रोडक्ट्स के ऑर्डर फुलफिल करना
आपके स्टोर पर आने वाले कस्टमर यह नहीं पहचान सकते कि कौन-से आइटम ड्रॉपशिपिंग प्रोडक्ट हैं और कौन-से आपके अपने प्रोडक्ट हैं। हालांकि, आपके लिए इनमें बड़ा अंतर है।
जब कोई कस्टमर ड्रॉपशिपिंग प्रोडक्ट खरीदता है और ड्रॉपशिपिंग सर्विस का पेमेंट अपने-आप या मैन्युअल रूप से हो जाता है, तो सप्लायर ऑर्डर पूरा करने से जुड़े सभी काम संभालता है। इससे आपको न तो शिपिंग की चिंता करनी पड़ती है, न ड्रॉपशिपिंग प्रोडक्ट को वेयरहाउस में रखने की और न ही इन्वेंटरी मैनेज करने की।
ड्रॉपशिपिंग के साथ शुरुआत करें
चाहे आपका स्टोर पहले से चल रहा हो या आप अपना ब्रैंड बनाना शुरू कर रहे हों, ड्रॉपशिपिंग से आप और भी बहुत कुछ कर सकते हैं।
और विस्तार से जानें:
- ड्रॉपशिपिंग बिजनेस शुरू करने के बारे में हमारी ब्लॉग पोस्ट पढ़ें
- Wix पर ड्रॉपशिपिंग के बारे में जानें

