Wix हेल्प

Wix स्टोर्स: अपनी प्रोडक्ट लिस्ट एक्सपोर्ट करना

2 मिनट
आप अपने स्टोर प्रोडक्ट और उनका पूरा डाटा CSV फ़ाइल में एक्सपोर्ट कर सकते हैं।
स्प्रेडशीट में प्रोडक्ट देखने से आप एक ही पृष्ठ पर पूरा डाटा आसानी से देख सकते हैं। आप इस फ़ाइल में एक साथ कई बदलाव भी कर सकते हैं और फिर अपडेट किए गए डाटा के साथ प्रोडक्ट इंपोर्ट करके उन्हें अपने स्टोर में वापस ला सकते हैं।
ज़रूरी:
  • फिलहाल डिजिटल प्रोडक्ट एक्सपोर्ट करने का विकल्प उपलब्ध नहीं है। इस फीचर के लिए वोट करें।
  • आप हर CSV फ़ाइल में अधिकतम 5,000 रो एक्सपोर्ट कर सकते हैं।

अपने फिजिकल प्रोडक्ट एक्सपोर्ट करने के लिए:

  1. अपनी साइट के डैशबोर्ड में प्रोडक्ट टैब पर जाएं।
  2. चुनें कि आप क्या एक्सपोर्ट करना चाहते हैं:
    • सभी प्रोडक्ट एक्सपोर्ट करें: ऊपर बाईं ओर मौजूद चेकबॉक्स चुनें।
    • किसी कैटेगरी या फ़िल्टर किए गए अन्य प्रोडक्ट एक्सपोर्ट करें: फ़िल्टर पर क्लिक करें, एक्सपोर्ट किए जाने वाले प्रोडक्ट का टाइप चुनें और डन पर क्लिक करें।
    • चुने गए प्रोडक्ट एक्सपोर्ट करें: जिन प्रोडक्ट को एक्सपोर्ट करना है, उनके आगे मौजूद चेकबॉक्स चुनें।
  3. मोर एक्शंस पर क्लिक करें।
  4. एक्सपोर्ट पर क्लिक करें।
डैशबोर्ड में Wix स्टोर्स की प्रोडक्ट लिस्ट का स्क्रीनशॉट, जिसमें एक्सपोर्ट बटन को आउटलाइन किया गया है
  1. एक एक्सपोर्ट विकल्प चुनें।
  2. एक्सपोर्ट पर क्लिक करें।
ध्यान दें:
Mac यूज़र्स को CSV फ़ाइल Numbers या Excel के वर्ज़न 15 या उसके बाद के वर्ज़न में खोलनी चाहिए।