Wix SEO सेटअप चेकलिस्ट: अपनी इमेज में मौजूद नहीं होने वाला ऑल्ट टेक्स्ट जोड़ना
ऑल्ट टेक्स्ट आपकी साइट के कोड में मौजूद एक तरह का टेक्स्ट है, जो आपकी साइट की किसी इमेज के बारे में बताता है। अपनी इमेज में ऑल्ट टेक्स्ट जोड़ने से सर्च इंजन और AI एजेंट्स को उनके बारे में ज़रूरी जानकारी मिलती है। एक्सेसिबिलिटी के लिए भी ऑल्ट टेक्स्ट ज़रूरी है।
Wix SEO चेकलिस्ट आपकी साइट की इमेज में ऑल्ट टेक्स्ट की जांच करती है और इसके मौजूद न होने पर आपको बताती है। अगर आपकी SEO चेकलिस्ट में ऑल्ट टेक्स्ट से जुड़ी कोई गलती दिखती है, तो उसे ठीक करने के लिए इस आर्टिकल में दिए गए ट्रबलशूटिंग स्टेप्स आज़माएं।

अपनी इमेज, वेक्टर आर्ट और शेप्स का ऑल्ट टेक्स्ट जांचें
यह गलती दिखने की मुख्य वजह यह हो सकती है कि आपके पेज की कुछ इमेज, वेक्टर आर्ट या बेसिक शेप्स में ऑल्ट टेक्स्ट मौजूद नहीं है। SEO चेकलिस्ट में बताए गए पेज को ध्यान से देखें और ऐसी इमेज खोजें जिनमें ऑल्ट टेक्स्ट मौजूद नहीं है।
टिप्स:
- ऑल्ट टेक्स्ट लिखते समय यह ध्यान रखना अच्छा रहता है कि यूज़र को इमेज में क्या दिखाई दे रहा है। उदाहरण के लिए, “किचन टेबल पर ताज़ा बेक की गई ब्रेड।”
- ऑल्ट टेक्स्ट के रूप में अपनी फ़ाइल का नाम इस्तेमाल न करें, जैसे “bread.jpg”।
अपनी इमेज, वेक्टर आर्ट और शेप्स जांचने के लिए:
SEO चेकलिस्ट
Wix Editor
Studio एडिटर
अपनी साइट के डैशबोर्ड में SEO सेटअप चेकलिस्ट पर जाएं।
स्टेप 2 खोलें।
ऐड ऑल्ट टेक्स्ट टू ऑल इमेजेस की गलती पर होवर करें और गो फ़ॉर इट पर क्लिक करें।
ऐड ऑल्ट टेक्स्ट पर क्लिक करें।
हर इमेज के आगे सही ऑल्ट टेक्स्ट डालें।
अप्लाई ऑल्ट टेक्स्ट पर क्लिक करें।

टिप:
पक्का करें कि आपने अपनी गैलरी इमेज में भी ऑल्ट टेक्स्ट जोड़ा है। गैलरी के लिए, इमेज का टाइटल और डिस्क्रिप्शन ही उसका ऑल्ट टेक्स्ट होता है।
गैलरी इमेज के बारे में और जानें
देखें कि कोई इमेज दूसरे एलिमेंट के पीछे छिपी तो नहीं है
अगर आपने अपनी सभी इमेज चेक कर ली हैं और आपको ऐसी कोई इमेज नहीं मिली जिसका ऑल्ट टेक्स्ट मौजूद न हो, तो हो सकता है कि वह इमेज किसी दूसरे एलिमेंट के पीछे छिपी हो। ऐसी स्थिति में, आपकी लाइव साइट पर इमेज दिखाई न देने के बावजूद SEO सेटअप चेकलिस्ट उसे बिना ऑल्ट टेक्स्ट वाली इमेज के रूप में पहचानती है।
छिपे हुए एलिमेंट खोजने के कई तरीके हैं। ज़्यादा जानने के लिए, नीचे कोई विकल्प चुनें।
लेयर्स पैनल का इस्तेमाल करके एलिमेंट खोजें
राइट-क्लिक करके एलिमेंट खोजें
Ctrl + M का इस्तेमाल करके एलिमेंट खोजें
एक्सेसिबिलिटी विज़ार्ड की मदद से ऑल्ट टेक्स्ट से जुड़ी समस्या ढूंढें
अगर आपको अब भी वह एलिमेंट नहीं मिल रहा है जिसका ऑल्ट टेक्स्ट मौजूद नहीं है, तो उसे ढूंढने के लिए
Wix एक्सेसिबिलिटी विज़ार्ड का इस्तेमाल करें।
एक्सेसिबिलिटी विज़ार्ड का इस्तेमाल करने के लिए:
- अपने एडिटर पर जाएं।
- एडिटर में सबसे ऊपर सेटिंग्स पर क्लिक करें।
- एक्सेसिबिलिटी विज़ार्ड पर क्लिक करें।
- दाईं ओर स्कैन माय साइट पर क्लिक करें।
- संबंधित अनुभाग में ऑल्ट टेक्स्ट पर क्लिक करें।

- व्हाट्स इन द इमेज? के नीचे इमेज का विवरण डालें।
- सेट ऑल्ट टेक्स्ट पर क्लिक करें।
- लिस्ट में ऑल्ट टेक्स्ट से जुड़ी बाकी समस्याओं के लिए भी ये स्टेप दोहराएं।
- अपनी साइट प्रकाशित करें।


पर क्लिक करें।