Wix पाइपलाइंस: ओवरव्यू
Wix पाइपलाइंस की मदद से आप सेल्स, बुकिंग और नई लीड जैसे मल्टी-स्टेप प्रोसेस को एक ही वर्कस्पेस में स्पष्ट और विजुअल तरीके से मैनेज कर सकते हैं। आप हर स्टेज की प्रोग्रेस ट्रैक कर सकते हैं, टीम के सदस्यों को काम असाइन कर सकते हैं और इनवॉइस, पे लिंक और प्राइस कोट्स जैसे जरूरी आइटम हर कार्ड से कनेक्ट कर सकते हैं। इससे लीड और क्लाइंट को पाइपलाइन में आगे बढ़ाते समय आपकी जरूरत की हर चीज एक ही जगह पर रहती है।

हर स्टेज पर नजर बनाए रखें
बोर्ड का इस्तेमाल करके अपनी पाइपलाइन को ज्यादा विजुअल तरीके से देखें। 'न्यू लीड' या 'प्रपोजल सेंट' जैसी हर स्टेज एक कॉलम के रूप में दिखाई जाती है, जिससे सब कुछ व्यवस्थित रहता है। आप तुरंत नई लीड जोड़ सकते हैं, अपने प्रोसेस के लिए कस्टम स्टेज बना सकते हैं और पाइपलाइन में आगे बढ़ने पर कार्ड को ड्रैग और ड्रॉप करके एक स्टेज से दूसरी स्टेज में मूव कर सकते हैं।

अपनी पाइपलाइंस सेट अप करने का तरीका जानें।
अपने प्रोसेस को ऑटोमेट करें
ऑटोमेशन आपके दोहराए जाने वाले काम को हैंडल करके पाइपलाइन को अप-टू-डेट रखते हैं। आपकी पाइपलाइन में सुझाए गए ऑटोमेशन होते हैं, जिन्हें आप एक क्लिक में सेट अप कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, कोई खास फॉर्म सबमिट होने पर 'न्यू लीड' स्टेज में नया कार्ड बनाना। आप इन सुझावों को एडिट कर सकते हैं या अपने ऑटोमेशन बना सकते हैं, ताकि कार्ड हमेशा सही समय पर बनें, अपडेट हों और सही स्टेज में मूव हों।

पाइपलाइन सेटिंग्स पैनल में, आप हर स्टेज से जुड़े ऑटोमेशन देख सकते हैं और जरूरत के हिसाब से उन्हें बेहतर तरीके से सेट कर सकते हैं या ऑन/ऑफ कर सकते हैं। इस फ्लेक्सिबिलिटी से आप हर पाइपलाइन को अपने बिजनेस के हिसाब से सेट कर सकते हैं, मैन्युअल अपडेट में लगने वाला समय बचा सकते हैं और क्लाइंट रिलेशनशिप बनाने व डील क्लोज करने पर फोकस कर सकते हैं।

अपनी पाइपलाइंस ऑटोमेट करने का तरीका जानें।
अपने खास वर्कफ्लो के हिसाब से पाइपलाइंस कस्टमाइज करें
अपनी जरूरत के मुताबिक जितनी चाहें उतनी पाइपलाइंस बनाएं। उदाहरण के लिए, एक इवेंट बुकिंग के लिए और दूसरी प्रोडक्ट सेल्स के लिए। स्टेज का नाम बदलें या उनका क्रम बदलें और हर स्टेज के लिए अपना मुख्य एक्शन चुनें। आपका प्रोसेस चाहे आसान हो या जटिल, पाइपलाइंस उसके हिसाब से काम करती हैं। पाइपलाइंस या कार्ड की संख्या पर कोई लिमिट नहीं है, लेकिन हर पाइपलाइन में अधिकतम 30 स्टेज हो सकती हैं।

अपनी पाइपलाइंस कस्टमाइज करने का तरीका जानें।

