Wix Forms: सब्सक्राइब फॉर्म जोड़ना और सेट अप करना
सब्सक्राइब फॉर्म की मदद से अपनी मेलिंग लिस्ट बनाएं। सब्सक्राइब फॉर्म से साइट विजिटर्स आपके न्यूज़लेटर, स्पेशल ऑफर्स, बिजनेस अपडेट्स वगैरह के लिए साइन अप कर सकते हैं। फॉर्म भरने के बाद, वे ‘सब्सक्राइबर’ लेबल के साथ आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में अपने-आप जुड़ जाते हैं।
आप किसी भी स्टैंडअलोन फॉर्म में ‘सब्सक्राइब टू मेलिंग लिस्ट’ फॉर्म फील्ड भी जोड़ सकते हैं। पोटेंशियल सब्सक्राइबर्स को अपनी साइट पर भेजने के बजाय, उन्हें इसका यूनिक URL भेजें।

अपनी साइट पर सब्सक्राइब फॉर्म जोड़ने के लिए:
नए फॉर्म
पुराने फॉर्म
- अपने एडिटर पर जाएं।
- एडिटर के बाईं ओर ऐड एलिमेंट्स
पर क्लिक करें। - कॉन्टैक्ट और फॉर्म्स पर क्लिक करें।
- स्क्रॉल करके सब्सक्राइब सेक्शन पर जाएं और फॉर्म को ड्रैग करके अपनी साइट पर लाएं।

- सेटिंग्स पर क्लिक करें।
- उपलब्ध ऑप्शंस का इस्तेमाल करके अपने सब्सक्राइब फॉर्म की सेटिंग्स कस्टमाइज़ करें:
लेआउट
डिज़ाइन
मैनेज
सब्सक्राइब फॉर्म के बजाय सब्सक्राइब फील्ड जोड़ना चाहते हैं?
आप अपने किसी भी नए Wix फॉर्म में एक अलग सब्सक्राइब फील्ड जोड़ सकते हैं।
महत्वपूर्ण:
उपलब्ध विकल्पों को कस्टमाइज करने के लिए अपना फॉर्म एडिट करते समय, ध्यान रखें कि मार्केटिंग और प्रमोशनल कम्युनिकेशन से जुड़ी कानूनी आवश्यकताएं अलग-अलग स्थानों पर अलग हो सकती हैं। हमारा सुझाव है कि आप कानूनी सलाह लें, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आपके कस्टमाइजेशन आप पर लागू होने वाले कानूनों और नियमों का पालन करते हैं।

