Wix इवेंट्स: टिकट वाले इवेंट्स के लिए चेकआउट फ़ॉर्म कस्टमाइज़ करना
टिकट वाले इवेंट का चेकआउट फ़ॉर्म कस्टमाइज़ करना
चेकआउट फ़ॉर्म कस्टमाइज़ करने के लिए:
अपनी साइट के डैशबोर्ड में इवेंट्स पर जाएं।
संबंधित इवेंट के आगे मैनेज पर क्लिक करें।
सेटिंग्स टैब पर क्लिक करें।
चेकआउट फ़ॉर्म के आगे एडिट पर क्लिक करें।
चुनें कि गेस्ट की जानकारी कैसे कलेक्ट करनी है:
हर ऑर्डर के लिए 1 फ़ॉर्म: कई टिकट होने पर भी गेस्ट सिर्फ़ एक बार फ़ॉर्म भरते हैं।
हर टिकट के लिए 1 फ़ॉर्म: गेस्ट हर टिकट के लिए अलग फ़ॉर्म भरते हैं।
टिप: अलग-अलग टिकटों के लिए गेस्ट की जानकारी कलेक्ट करने के बारे में और जानें।
फ़ॉर्म का टेक्स्ट एडिट करें:
किसी टेक्स्ट फ़ील्ड पर होवर करें और एडिट आइकन
पर क्लिक करें।टेक्स्ट एडिट करें और सेव करने के लिए चेकमार्क पर क्लिक करें।
फ़ॉर्म में नए फ़ील्ड जोड़ें:
+ ऐड फ़ील्ड्स पर क्लिक करें।
वह फ़ील्ड चुनें जिसे आप जोड़ना चाहते हैं (जैसे, फोन नंबर, पता या कस्टम सवाल)।
कस्टम सवालों के लिए ध्यान दें: अगर आप ड्रॉपडाउन मेन्यू, मल्टीपल चॉइस या चेकबॉक्स रिस्पॉन्स टाइप इस्तेमाल कर रहे हैं, तो हर विकल्प के बाद अपने कीबोर्ड पर एंटर/रिटर्न की दबाएं।(वैकल्पिक) मेक दिस इन्फो रिक्वायर्ड चेकबॉक्स चुनें।
सेव करने के लिए चेकमार्क पर क्लिक करें।
ऊपर दाईं ओर सेव पर क्लिक करें।


