Wix Editor: सभी पेजों पर एलिमेंट दिखाना
अपनी साइट के हर पेज पर एक ही एलिमेंट इस्तेमाल करने के लिए, उसे सभी पेजों पर दिखने के लिए सेट करें। ऐसा करने से आप एलिमेंट्स को अलग-अलग डुप्लीकेट और कस्टमाइज किए बिना, अपने सभी पेजों पर एक जैसा कंटेंट दिखा सकते हैं।
सभी पेजों पर एलिमेंट दिखाना
आप हर एलिमेंट के राइट-क्लिक मेन्यू से शो ऑन ऑल पेजेस ऑप्शन ऑन कर सकते हैं।
सभी पेजों पर एलिमेंट दिखाने के लिए:
- अपने एडिटर पर जाएं।
- एलिमेंट पर राइट-क्लिक करें।
टिप: Mac पर राइट-क्लिक मेन्यू खोलने के लिए, अपने कीबोर्ड पर कंट्रोल की दबाकर रखें और संबंधित एलिमेंट पर क्लिक करें। - शो ऑन ऑल पेजेस टॉगल इनेबल करें।

टिप:
आप एडिटर टूलबार से भी शो ऑन ऑल पेजेस टॉगल पर क्लिक कर सकते हैं।
सभी पेजों पर एलिमेंट्स दिखाने के बारे में अधिक जानकारी
जब कोई एलिमेंट कुछ खास जगहों पर मौजूद होता है, तो शो ऑन ऑल पेजेस टॉगल डिसेबल रहता है या दिखाई नहीं देता। उदाहरण के लिए, कंटेनर एलिमेंट्स (बॉक्स, स्ट्रिप, स्लाइडशो वगैरह) के अंदर रखे गए एलिमेंट्स के लिए आप यह टॉगल इनेबल नहीं कर सकते।
शो ऑन ऑल पेजेस टॉगल इनके लिए दिखाई नहीं देता:
- सिर्फ़ कुछ पेजों पर दिखने के लिए सेट किए गए रिपीटर्स।
- आपकी साइट के हेडर या फुटर में रखे गए एलिमेंट्स। ये एरिया सभी पेजों पर दिखने के लिए अपने-आप सेट होते हैं।
- वे ऐप्स, जो डिफॉल्ट रूप से सभी पेजों पर दिखने के लिए सेट होते हैं, जैसे Wix चैट।
- वे ऐप्स, जो सिर्फ़ एक पेज पर दिखने के लिए सेट होते हैं, जैसे Wix स्टोर्स।
- मेंबर्स बार और उसके अंदर मौजूद एलिमेंट्स, क्योंकि इसे सिर्फ़ कुछ पेजों पर दिखने के लिए सेट किया जाता है।
नोट्स:
- आपकी मोबाइल साइट पर, सभी पेजों पर दिखने के लिए सेट किया गया एलिमेंट अपनी लोकेशन और फंक्शन के आधार पर हेडर, फुटर या मोबाइल मेन्यू का हिस्सा होता है। आप हेडर, फुटर और मोबाइल मेन्यू के बीच एलिमेंट मूव कर सकते हैं।
- जिन पेजों पर हेडर या फुटर नहीं है, उन पर सभी पेजों के लिए सेट किए गए एलिमेंट्स दिखाई नहीं देते।
- पेज बॉडी में सभी पेजों पर दिखने के लिए सेट किए गए एलिमेंट्स, लेयर्स पैनल में दिखाई नहीं देते।

