Wix के साथ शुरुआत करनाWix के साथ अपनी वेबसाइट और बिज़नेस बनाएँअपनी वेबसाइट बनाने, टेम्पलेट कस्टमाइज़ करने, या अपनी ऑनलाइन प्रेज़ेंस बेहतर बनाने के लिए प्रोफ़ेशनल्स को हायर करने के लिए हमारे AIटूल्स देखे
वेबसाइट बनानापढ़ें कि Wix एडिटर का इस्तेमाल कैसे करें और अपनी साइट पर कंटेंट कैसे मैनेज करें। जानें कि अपने विज़िटर्स की प्राइवेसी कैसे सुरक्षित रखें और अपनी साइट को एक्सेसिबल कैसे बनाएं।
अकाउंट और बिलिंगअपनी अकाउंट सेटिंग्स देखें, अपने सब्सक्रिप्शन और प्लान मैनेज करें और अपने इनवॉइस समझें.
Wix मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करनाअपने बिज़नेस को चलते-फिरते अच्छे से चलाने के लिए हमारे मोबाइल ऐप्स का इस्तेमाल करें और अपनी साइट के मेंबर्स के टच में रहने के लिए एक खास ऐप सेट अप करें।
डोमेन कनेक्ट करनाअपनी साइट के लिए डोमेन खरीदने, कनेक्ट करने या ट्रांसफर करने का तरीका जानने के लिए हमारे स्टेप-बाय-स्टेप गाइड को फॉलो करें, और जानें कि अपनी साइट का डेटा कैसे सुरक्षित रखें।
अपना बिज़नेस मैनेज़ करनाअपने बिज़नेस और वेब प्रेजेंस को बढ़ाने के लिए टूल्स लें। अपनी खास ज़रूरतों के लिए सही टूल्स ढूंढें, ऑनलाइन पेमेंट सेट अप करें और अपनी साइट के एनालिटिक्स पर नज़र रखें।
अपनी साईट प्रमोट करना सर्च इंजन पर इसे प्रमोट करके, ईमेल भेजकर और पेड ऐड चलाकर अपनी साइट को ज़्यादा विज़िबल बनाना सीखें। प्रैक्टिकल टिप्स से अपनी ऑनलाइन प्रेजेंस को बेहतर बनाएं।
स्टूडियो, पार्टनर और एंटरप्राइअपने स्टूडियो या एंटरप्राइज़ अकाउंट का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा उठाएँ, एडवांस्ड फ़ीचर्स के साथ जो आपको ज़्यादा अच्छे से काम करने में मदद करेंगे.
और अधिक मदद की आवश्यकता है?साइट परफॉर्मेंस और टेक्निकल दिक्कतों के लिए सॉल्यूशन ढूंढें, उन दिक्कतों के बारे में जानें जिन्हें हम ठीक करने पर काम कर रहे हैं या मदद के लिए हमसे कॉन्टैक्ट करें।
placeholder-preview-image
Wix Learnहमारे कोर्सेज़ और ट्यूटोरियल के ज़रिए अपने स्किल्स का विकास करें।
Wix ब्लॉगवेब डिज़ाइन, मार्केटिंग आदि के लिए सुझाव पाएं।
SEO लर्निंग हबसर्च इंजन से ऑर्गेनिक साइट ट्रैफिक बढ़ाना सीखें।
वेबसाइट विकासहमारे फ़ुल-स्टैक प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करके एक कस्टम साइट बनाएं।
placeholder-preview-image

Wix Editor: अपनी मोबाइल साइट पर वेलकम स्क्रीन जोड़ना और मैनेज करना

मोबाइल विज़िटर्स के सामने अपना ब्रैंड पेश करने के लिए वेलकम स्क्रीन का इस्तेमाल करें। साइट का कॉन्टेंट बैकग्राउंड में लोड होने के दौरान यह स्क्रीन दिखाई देती है। आप इसका डिज़ाइन अपनी साइट के लुक के हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं और अपने बिज़नेस के लिए एक आकर्षक परिचय बना सकते हैं।

वेलकम स्क्रीन जोड़ना

अपने ब्रैंड को और मज़बूत बनाने और विज़िटर्स के लिए मज़ेदार और खास एक्सपीरियंस तैयार करने के लिए, अपनी मोबाइल साइट पर वेलकम स्क्रीन जोड़ें।

वेलकम स्क्रीन जोड़ने के लिए:

  1. अपने मोबाइल एडिटर में बाईं ओर मोबाइल टूल्स पर क्लिक करें।
  2. वेलकम स्क्रीन के आगे मौजूद ऐड टू साइट आइकन पर क्लिक करें।
  3. डिज़ाइन ऑप्शंस का इस्तेमाल करके स्क्रीन को कस्टमाइज़ करें। इसके लिए अगले सेक्शन का स्टेप 4 देखें।
मोबाइल एडिटर में मोबाइल टूल्स पैनल। कर्सर वेलकम स्क्रीन पर क्लिक कर रहा है।

वेलकम स्क्रीन को कस्टमाइज़ करना

आप अपनी साइट पर वेलकम स्क्रीन जोड़ते समय इसे कस्टमाइज़ कर सकते हैं या पहले से सेट की गई स्क्रीन को अपडेट कर सकते हैं। इसे अपना खास लुक देने के लिए लोगो जोड़ें, बैकग्राउंड का रंग बदलें और एनिमेशन को कस्टमाइज़ करें।

वेलकम स्क्रीन को कस्टमाइज़ करने के लिए:

  1. (पहले से मौजूद वेलकम स्क्रीन के लिए) अपने मोबाइल एडिटर में बाईं ओर मोबाइल टूल्स पर क्लिक करें।
  2. वेलकम स्क्रीन के आगे मौजूद मोर ऐक्शंस आइकन पर क्लिक करें।
  3. एडिट पर क्लिक करें।
  4. (दोनों मामलों में) चुनें कि आप स्क्रीन को किस तरह कस्टमाइज़ करना चाहते हैं:
    • लोगो:
      • अपना लोगो जोड़ें: कोई इमेज या वेक्टर आर्ट अपलोड करें या Wix के मुफ़्त मीडिया में से चुनें।
      • लोगो एनिमेशन: अपने लोगो के लिए कोई एनिमेशन चुनें।
        • दिशा: चुनें कि लोगो का एनिमेशन किस दिशा से आएगा।
    • बैकग्राउंड:
      • बैकग्राउंड का रंग: कलर बॉक्स पर क्लिक करें और अपनी वेलकम स्क्रीन के बैकग्राउंड के लिए रंग चुनें।
      • बैकग्राउंड एनिमेशन: बैकग्राउंड में एनिमेशन जोड़ें।
        • दिशा: चुनें कि स्क्रीन किस दिशा से दिखाई देगी।
  5. बदलाव लागू करने के लिए डन पर क्लिक करें।
वेलकम स्क्रीन का डिजाइन पैनल। कर्सर लोगो के लिए फ्लोट इन एनिमेशन पर क्लिक कर रहा है।
क्या आप अपनी वेलकम स्क्रीन का प्रीव्यू देखना चाहते हैं?
वेलकम स्क्रीन डिजाइन पैनल के सबसे ऊपर प्ले एनिमेशन पर क्लिक करके देखें कि यह कैसे काम करता है।
लोगो के साइज के बारे में नोट:
आप अपने लोगो को किसी भी रिजॉल्यूशन में अपलोड कर सकते हैं, लेकिन मोबाइल डिवाइस की स्क्रीन पर फिट करने के लिए हम इसे केवल 120x120 पिक्सेल में दिखाते हैं। अगर अपलोड का रेशियो 1:1 नहीं है, तो ऊंचाई या चौड़ाई में से बड़ी वैल्यू को 120 पिक्सेल में फिट किया जाता है। लोगो का अनुपात बनाए रखने के लिए दूसरी वैल्यू का साइज एडजस्ट हो जाता है। उदाहरण के लिए, अगर लोगो का रेशियो 1:2 है, तो उसकी ऊंचाई 120 पिक्सेल और चौड़ाई 60 पिक्सेल होगी।

वेलकम स्क्रीन हटाना

अगर आपको अब वेलकम स्क्रीन की जरूरत नहीं है, तो आप इसे अपनी मोबाइल साइट से हटा सकते हैं।

वेलकम स्क्रीन हटाने के लिए:

  1. अपने मोबाइल एडिटर में बाईं ओर मोबाइल टूल्स पर क्लिक करें।
  2. वेलकम स्क्रीन के पास मौजूद मोर ऐक्शंस आइकन पर क्लिक करें।
  3. हटाएँ पर क्लिक करें।
मोबाइल एडिटर में मोबाइल टूल्स पैनल। कर्सर वेलकम स्क्रीन पर हटाएँ पर क्लिक कर रहा है।