Wix Editor: अपने पेज के बैकग्राउंड में वीडियो जोड़ना
वीडियो बैकग्राउंड से अपने विज़िटर्स को इंप्रेस करें और अपनी साइट को क्रिएटिव लुक दें। आप अपना वीडियो अपलोड कर सकते हैं, मुफ़्त Wix वीडियो जोड़ सकते हैं या प्रोफेशनल शटरस्टॉक वीडियो खरीद सकते हैं।

अपने पेज के बैकग्राउंड में वीडियो जोड़ना
शुरू करने के लिए, अपने पेज के बैकग्राउंड में वीडियो अपलोड करें।
Wix पर कई मुफ़्त और आकर्षक ऑप्शन उपलब्ध हैं, इसलिए आप अपने ब्रैंड और उसके लुक के हिसाब से सही वीडियो चुन सकते हैं।
अपने पेज के बैकग्राउंड में वीडियो जोड़ने के लिए:
- अपने एडिटर पर जाएं।
- संबंधित पेज पर जाएं।
- एडिटर के बाईं ओर साइट डिज़ाइन
पर क्लिक करें।
- पेज बैकग्राउंड पर क्लिक करें।
- वीडियो चुनें।
- चुनें कि आप क्या करना चाहते हैं:
- अपना वीडियो अपलोड करें:
- अपलोड मीडिया पर क्लिक करें।
- अपने कंप्यूटर में वीडियो ढूंढें और उसे चुनें।
- चेंज बैकग्राउंड पर क्लिक करें।
- मुफ़्त Wix वीडियो जोड़ें:
- मीडिया फ्रॉम Wix पर क्लिक करें।
- कोई वीडियो चुनें।
- चेंज बैकग्राउंड पर क्लिक करें।
- शटरस्टॉक वीडियो खरीदें:
- शटरस्टॉक पर क्लिक करें।
- कोई वीडियो चुनें।
- बाय वीडियो पर क्लिक करें।
- अपना वीडियो अपलोड करें:
- (वैकल्पिक) अपनी साइट के दूसरे पेजों पर भी बैकग्राउंड जोड़ने के लिए, अप्लाई टू अदर पेजेज पर क्लिक करें।
क्या आप पेज बैकग्राउंड हटाना चाहते हैं?
पेज का बैकग्राउंड पूरी तरह हटाने के लिए, बैकग्राउंड का कलर सफ़ेद कर दें।

क्या आप डिजाइन के लिए और इंस्पिरेशन खोज रहे हैं?
आइडिया और वेबसाइट डिजाइन ट्रेंड्स के लिए Wix डिजाइन हब एक बेहतरीन रिसोर्स है।
FAQs
वीडियो बैकग्राउंड के बारे में और जानने के लिए, नीचे कोई ऑप्शन चुनें।
क्या वीडियो बैकग्राउंड में साउंड होता है?
मेरी मोबाइल साइट पर वीडियो बैकग्राउंड कैसे काम करते हैं?
वीडियो बैकग्राउंड के लिए मैं कौन-से आस्पेक्ट रेशियो इस्तेमाल कर सकता हूं?
क्या मैं प्रीव्यू कर सकता हूं कि मेरा वीडियो कैसा दिखेगा?
मुझे और क्या जानना चाहिए?

