Wix Bookings: डिस्काउंट कूपन बनाना
अपने क्लाइंट्स को डिस्काउंट कूपन ऑफर करें ताकि उनकी लॉयल्टी बढ़े और आपकी बुकिंग्स में इजाफा हो। आप प्राइस डिस्काउंट कूपन (जैसे 10 रु. की छूट) या परसेंटेज डिस्काउंट कूपन (जैसे 20% की छूट) में से कोई भी चुन सकते हैं। क्लाइंट्स आपके ऑफर्स का फायदा उठाने के लिए चेकआउट के समय कूपन कोड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

नोट:
क्लाइंट्स बुकिंग कूपन का इस्तेमाल फ्री सर्विस, कस्टम प्राइस वाली सर्विस, या प्राइसिंग प्लान के जरिए पेमेंट की जाने वाली सर्विस के लिए नहीं कर सकते हैं।
इसका तरीका जानें:
- प्राइस डिस्काउंट कूपन सेट करें (जैसे 10 रु. की छूट)
- परसेंटेज डिस्काउंट कूपन सेट करें (जैसे 20% की छूट)
आगे क्या करें?
- अपने कूपन कोड के साथ ईमेल न्यूज़लेटर भेजें।
- अपने Wix इनबॉक्स से क्लाइंट्स को सीधे कूपन भेजें।
- जब क्लाइंट्स कोई खास एक्शन लें (जैसे सर्विस बुक करने के बाद), तो उन्हें ऑटोमैटिकली कूपन भेजने के लिए Wix ऑटोमेशन का इस्तेमाल करें।

