Wix ऑटोमेशन्स: अपनी साइट को पब्लिश करने का समय शेड्यूल करना
अपनी साइट को किसी खास तारीख और समय पर अपने-आप पब्लिश करने के लिए Wix ऑटोमेशन्स का इस्तेमाल करें। अगर आप कोई खास डिजाइन लॉन्च कर रहे हैं या किसी इवेंट के लिए साइट अपडेट कर रहे हैं, तो आपको बदलाव मैन्युअली पब्लिश करने की जरूरत नहीं है। 'पब्लिश साइट' एक्शन को 'शेड्यूल्ड टाइम' ट्रिगर के साथ जोड़ने से आपकी साइट का नया डिजाइन चुनी गई तारीख पर अपने-आप पब्लिश हो जाएगा और बाकी दोहराए जाने वाले काम ऑटोमेशन्स संभाल लेंगे।
अपनी साइट को पब्लिश करने के लिए शेड्यूल सेट करें:
- अपनी साइट के डैशबोर्ड में ऑटोमेशन्स पर जाएं।
- ऊपर दाईं ओर + क्रिएट ऑटोमेशन पर क्लिक करें।
- खाली ऑटोमेशन टेम्पलेट से शुरुआत करने के लिए + स्टार्ट फ्रॉम स्क्रैच पर क्लिक करें।
- अपने ऑटोमेशन को नाम देने के लिए टाइटल पर क्लिक करें।
- ट्रिगर के तौर पर शेड्यूल्ड टाइम पर क्लिक करें।
- शुरू होने की तारीख चुनें।
- स्टार्ट टाइम चुनें।
- (वैकल्पिक) रिपीट टॉगल चालू करें:
- सेट करें कि ट्रिगर कितनी बार दोहराया जाए, जैसे हर दिन, सप्ताह या माह।
- कोई एंड विकल्प चुनने के लिए ड्रॉप-डाउन मेन्यू पर क्लिक करें:
- नेवर: ट्रिगर के खत्म होने की कोई तय तारीख नहीं होगी।
- ऑन स्पेसिफिक डे: ट्रिगर खत्म होने की कोई खास तारीख चुनें।
- (वैकल्पिक) अपने ऑटोमेशन को और बेहतर बनाने के लिए कंडीशन, डिले, लोकल वेरिएबल या ग्लोबल स्टोरेज आइटम जोड़ें।
- ऐड स्टेप आइकन
पर क्लिक करें और एक एक्शन जोड़ें। - पब्लिश साइट पर क्लिक करें।
- ऊपर दाईं ओर एक्टिवेट या सेव पर क्लिक करें।


