Wix हेल्प

Wix एनालिटिक्स: आपके सेल्स रिपोर्ट्स के बारे में

12 मिनट
Wix एनालिटिक्स के सेल्स रिपोर्ट्स से आप अपनी साइट पर होने वाले सभी पेमेंट्स का एनालिसिस कर सकते हैं। आपके पूरे सेल्स डाटा को कस्टमाइज़ेबल रिपोर्ट्स में दिखाया जाता है, जिससे आप बेहतर तरीके से समझ सकते हैं कि लोग क्या और कैसे खरीद रहे हैं। आप किसी खास आइटम, बिलिंग लोकेशन, समय के साथ सेल्स वगैरह की रिपोर्ट्स देख सकते हैं।
अपने सेल्स रिपोर्ट्स से आप बिज़नेस स्ट्रैटेजी प्लान कर सकते हैं, सेल्स ट्रेंड्स के बारे में डाटा के आधार पर अनुमान लगा सकते हैं और बेहतर तरीके से समझ सकते हैं कि विज़िटर्स आपकी साइट पर खरीदारी कैसे कर रहे हैं।
अपने सेल्स रिपोर्ट्स एक्सेस करने का तरीका:
अपनी साइट के डैशबोर्ड में ऑल रिपोर्ट्स पर जाएं और सेल्स सेक्शन में रिपोर्ट्स देखें। अपने कस्टमर्स के खर्च करने के ट्रेंड्स को गहराई से समझने के लिए आप सेल्स ओवरव्यू भी देख सकते हैं।
साइट डैशबोर्ड में Wix एनालिटिक्स के सेल्स रिपोर्ट्स का स्क्रीनशॉट

वीडियो ट्यूटोरियल

सेल्स रिपोर्ट्स के साथ काम करने का तरीका जानने के लिए यह वीडियो ट्यूटोरियल देखें। उपलब्ध सेल्स रिपोर्ट्स के प्रकारों के बारे में अधिक जानकारी के लिए आर्टिकल पढ़ते रहें।
टिप:
इस वीडियो में पेमेंट और टैक्स रिपोर्ट्स के बारे में भी बताया गया है। इनके और अन्य अकाउंटिंग रिपोर्ट्स के बारे में और जानें।

सेल्स रिपोर्ट्स के प्रकार

Wix एनालिटिक्स लगभग हर उस जानकारी के लिए सेल्स रिपोर्ट्स बनाता है, जिसे आप जानना चाहते हैं। कूपन, ऑर्डर सोर्स, बिलिंग लोकेशन या शिपिंग मेथड के हिसाब से अपने रेवेन्यू का ब्रेकडाउन देखें। आप किसी खास समयावधि में हुई सेल्स को ट्रैक करने वाली रिपोर्ट्स भी देख सकते हैं।
किसी रिपोर्ट के बारे में अधिक जानकारी के लिए, नीचे उसके प्रकार पर क्लिक करें।
क्या आप अपनी रिपोर्ट कस्टमाइज़ करना चाहते हैं?
आप दिखने वाले डाटा और उसके डिस्प्ले होने के तरीके को कस्टमाइज़ कर सकते हैं। आप उन व्यूज़ को सेव भी कर सकते हैं जिन पर आप बाद में वापस आना चाहते हैं। अपनी रिपोर्ट को कस्टमाइज़ करने का तरीका जानें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अपनी Wix एनालिटिक्स सेल्स रिपोर्ट के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, नीचे किसी सवाल पर क्लिक करें।