Wix Analytics: रियल-टाइम एनालिटिक्स के बारे में
रियल-टाइम एनालिटिक्स की मदद से मौजूदा जानकारी पाएं और देखें कि विजिटर आपकी साइट के साथ रियल-टाइम में कैसे इंटरैक्ट करते हैं। विजिटर की एक्टिविटी के सबसे अप-टू-डेट आंकड़ों का इस्तेमाल करने से आप समय के हिसाब से जरूरी फैसले ले सकते हैं।
अगर आपने कोई प्रमोशनल कैंपेन लॉन्च किया है और ट्रैफिक पर उसका तुरंत असर देखना चाहते हैं, सेल्स प्रोसेस में लाइव कस्टमर को ट्रैक करना चाहते हैं या बस अपनी साइट की मौजूदा स्थिति जानना चाहते हैं, तो रियल-टाइम एनालिटिक्स का लेटेस्ट डेटा आपको सही फैसले लेने में मदद करता है।
अपनी साइट के डैशबोर्ड में
एनालिटिक्स के तहत
रियल-टाइम पेज देखा जा सकता है।

कुकीज और ऐड ब्लॉकर के बारे में नोट:
अगर आपकी साइट के विजिटर कुछ खास तरह के ऐड ब्लॉकर इस्तेमाल कर रहे हैं या उन्होंने साइट की वे कुकीज स्वीकार नहीं की हैं जिनसे Wix उनकी एक्टिविटी ट्रैक कर सकता है, तो आपको लाइव साइट डेटा में अंतर दिख सकता है।
साइट पर मौजूद हर विजिटर का ओवरव्यू पाएं
पहले सेक्शन में आपको फिलहाल आपकी साइट पर मौजूद सभी विजिटर का ओवरव्यू मिलता है। अगले सेक्शन में आप हर विजिटर की गतिविधि अलग-अलग देख सकते हैं। वहीं, लोकेशन मैप, ट्रैफिक सोर्स, विजिट किए गए पेज और दूसरी जानकारी से आप सभी लाइव साइट विजिटर के बारे में तुरंत समझ सकते हैं।
लोकेशन की सटीकता के बारे में नोट:
हम लोकेशन के हिसाब से विजिटर डेटा की सटीकता बेहतर बनाने पर काम कर रहे हैं। कुछ खास मामलों में आपको शहर के गलत नाम या ‘N/A’ दिख सकता है। ऐसा तब होता है, जब IP एड्रेस से मिली जानकारी भरोसेमंद नहीं होती या उपलब्ध नहीं होती। VPN, एनोनिमाइजर, क्लाउड प्रोवाइडर और बॉट से मिलने वाला साइट ट्रैफिक इस डेटा की सटीकता को प्रभावित कर सकता है।

लाइव विजिटर की संख्या के साथ उन विजिटर को भी देखें जो पिछले 30 मिनट में एक्टिव थे। दोनों व्यू के बीच स्विच करने के लिए किसी टैब पर क्लिक करें। विजिटर की लोकेशन, ट्रैफिक सोर्स यानी वे आपकी साइट पर कहां से आए, इस्तेमाल किए गए डिवाइस और साइट के सबसे ज्यादा विजिट किए गए पेज देखें।
हाल के सभी विजिटर की सेशन से जुड़ी पूरी जानकारी देखें
रीसेंट विजिटर्स सेक्शन में पिछले 24 घंटों के सभी साइट विजिटर की लिस्ट देखें। अगर विजिटर कोई जाना-पहचाना कॉन्टैक्ट या साइट मेंबर नहीं है, तो आपको 'विजिटर #X' दिखेगा। आप इस्तेमाल किए गए डिवाइस का प्रकार, विजिटर की लोकेशन और उनके सेशन शुरू होने का समय भी देख सकते हैं।

किसी विजिटर पर होवर करें और उस सेशन के दौरान की गई हर एक्टिविटी का विवरण देखने के लिए
सेशन इन्फो पर क्लिक करें। अगर विजिटर अभी आपकी साइट पर है, तो आप उसके साथ चैट भी शुरू कर सकते हैं, बशर्ते आपने
Wix Chat इंस्टॉल किया हो।
लाइव एक्टिविटी फीड से साइट पर हाल में हुए सभी इंटरैक्शन ट्रैक करें
लाइव विजिटर को आपकी साइट के साथ इंटरैक्ट करते और अलग-अलग एक्शन करते हुए देखें। आप पिछले 24 घंटों तक अपनी साइट की एक्टिविटी ट्रैक कर सकते हैं। यह फीड रियल-टाइम में अपडेट होती है।

साइट एक्टिविटी के उदाहरणों में ये एक्शन शामिल हैं:
- स्टोर प्रोडक्ट देखना
- चेकआउट फ्लो में जाना
- ब्लॉग पोस्ट देखना
- कार्ट में आइटम जोड़ना
- नया कॉन्टैक्ट बनना
- सर्विस बुक और/या शेड्यूल करना
- ऑर्डर पूरा करना
आज की सेल्स देखें और विज़िटर स्नैपशॉट चेक करें
अगर आपकी साइट पर सेलिंग कंपोनेंट है (जैसे Wix Stores या Wix Bookings), तो रियल-टाइम एनालिटिक्स में आपको ‘टुडेज़ सेल्स’ और ‘विज़िटर स्नैपशॉट’ नाम के 2 खास सेक्शन मिलते हैं।
‘टुडेज़ सेल्स’ में उस दिन मध्यरात्रि से मौजूदा समय तक हुई सेल्स की गिनती दिखाई जाती है।

‘विज़िटर स्नैपशॉट’ सेक्शन में आप देख सकते हैं कि इस समय कितने लाइव साइट विज़िटर शॉपिंग प्रोसेस के अलग-अलग स्टेज पर हैं। अगर कोई विज़िटर इस प्रोसेस में तेज़ी से आगे बढ़ता है, तो उसे सिर्फ़ सबसे नए स्टेज पर ट्रैक किया जाता है। उदाहरण के लिए, अगर किसी ने अपने कार्ट में आइटम जोड़ने के 2 मिनट के अंदर उसे खरीद लिया, तो वह ‘परचेज़्ड’ विज़िटर के रूप में दिखाई देगा।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
रियल-टाइम एनालिटिक्स के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, नीचे दिए गए किसी सवाल पर क्लिक करें।
किसे ‘लाइव विज़िटर’ माना जाता है?
क्या मुझे (साइट ओनर को) लाइव साइट विज़िटर माना जाता है?
मेरे रियल-टाइम एनालिटिक्स के आंकड़े मेरी ट्रैफिक रिपोर्ट से मेल क्यों नहीं खाते?
किसे 'हाल का विजिटर' माना जाता है?
मुझे लाइव विजिटर्स क्यों दिख रहे हैं, लेकिन मेरा 'साइट एक्टिविटी' सेक्शन खाली क्यों है?
अगर कोई साइट विजिटर मेरी साइट की कुकीज स्वीकार नहीं करता है, तो मुझे कौन-सी जानकारी दिख सकती है?
किसी विजिटर के आगे दिखने वाले हरे डॉट का क्या मतलब है?
मुझे मेंबर्स के नाम की जगह विजिटर नंबर क्यों दिखाई देते हैं?

