साइट मेंबर्स: मेंबर रोल बनाना
क्या आप अपने मेंबर्स के लिए एक्सक्लूसिव एक्सपीरियंस बनाना चाहते हैं? कौन क्या देख सकता है, इसे कंट्रोल करने के लिए “टीचर” और “स्टूडेंट” जैसे साइट मेंबर रोल जोड़ें। ऐसा करने से आप अपनी साइट पर छिपे हुए पेज बना सकते हैं और टीचर्स के लिए एक्सक्लूसिव रिसोर्स के साथ सिर्फ स्टूडेंट्स के लिए खास लेसन ऑफर कर सकते हैं। अपनी साइट के पेजों का कस्टम एक्सेस देकर अपनी कम्युनिटी को बेहतर बनाएं।

शुरू करने से पहले:
- अपनी साइट पर Wix मेंबर्स एरिया जोड़ें।
- अपनी साइट पर सिर्फ मेंबर्स के लिए पेज बनाएं या मौजूदा पेजों का एक्सेस सीमित करें।
स्टेप 1 | नया रोल जोड़ें
सबसे पहले, वह नया रोल बनाएं जिसका आप इस्तेमाल करना चाहते हैं। यह नया रोल आपकी साइट के उन सभी हिस्सों में उपलब्ध होगा जहां आप रोल के हिसाब से एक्सेस सीमित कर सकते हैं, जैसे आपकी साइट के पेज और
आपके प्राइसिंग प्लान।
नया रोल बनाने के लिए:
- अपनी साइट के डैशबोर्ड में साइट मेंबर एक्सेस पर जाएं।
- मेंबर रोल्स के आगे + न्यू रोल पर क्लिक करें।
- रोल की पहचान के लिए रोल नेम में उसका नाम डालें।
- डिस्क्रिप्शन में रोल का छोटा-सा विवरण डालें।
ध्यान दें: यह विवरण साइट मेंबर्स को दिखाई नहीं देता। - सेव रोल पर क्लिक करें।

स्टेप 2 | अपने नए रोल के लिए परमिशन सेट करें
इसके बाद, अपने नए रोल के लिए जरूरी एक्सेस परमिशन सेट करें। ये परमिशन तय करती हैं कि इस रोल वाले मेंबर्स को आपकी साइट का कितना एक्सेस मिलेगा।
अपने रोल की एक्सेस परमिशन सेट करने के लिए:
- एक्सेस टैब में उन पेजों के आगे दिए गए चेकबॉक्स चुनें जिन्हें इस रोल वाले मेंबर्स एक्सेस कर सकते हैं।
ध्यान दें: इस लिस्ट में आपकी साइट के सिर्फ वे रेगुलर पेज दिखाई देते हैं जिन्हें आपने ‘मेंबर्स ओनली’ के तौर पर सेट किया है। अपने एडिटर में मेंबर्स एरिया के पेजों और डायनेमिक पेजों का एक्सेस सेट किया जा सकता है। - सेव पर क्लिक करें।

स्टेप 3 | मेंबर्स को अपना रोल असाइन करें
अपना नया रोल बनाने और उसकी एक्सेस परमिशन सेट करने के बाद, आप उसे अपनी साइट के मेंबर्स को असाइन कर सकते हैं।
मेंबर्स को अपना रोल असाइन करने के लिए:
- अपने नए रोल में मेंबर्स टैब पर क्लिक करें।
- + असाइन रोल टू मेंबर्स पर क्लिक करें।

- जिस मेंबर को आप जोड़ना चाहते हैं, उसके आगे दिया गया चेकबॉक्स चुनें।
- असाइन टू रोल पर क्लिक करें।

