प्राइवेसी: अपना Wix अकाउंट हमेशा के लिए हटाना
- किसी Wix अकाउंट को हमेशा के लिए हटाने से पहले, हमारा सुझाव है कि आप यह आर्टिकल ज़रूर पढ़ें। इससे आप अकाउंट हटाने से पहले उससे जुड़ी जानकारी और थर्ड-पार्टी सर्विसेज़ पर पड़ने वाले असर पर विचार कर सकते हैं। इसके बाद, अकाउंट हटाने का फ़ॉर्म आपको स्टेप 4 में मिलेगा।
- अपने Wixel अकाउंट का डाटा हमेशा के लिए हटाने के लिए, कृपया डिलीट अकाउंट पर क्लिक करें।
- अपना अकाउंट हमेशा के लिए हटाने पर आपकी जानकारी Wix के डेटाबेस से हटा दी जाती है। हालांकि, Google जैसे सर्च इंजन अपने डेटाबेस अपडेट करने तक आपकी जानकारी कुछ समय के लिए दिखा सकते हैं।
- किसी कानूनी दायित्व का पालन करने या कानूनी दावों को स्थापित करने, लागू करने अथवा उनका बचाव करने के लिए आवश्यक जानकारी को Wix नहीं हटाएगा।
अपना अकाउंट हटाने से पहले पढ़ें
आपका अकाउंट हटाए जाने के बाद, Wix आपकी Wix.com सर्विसेज़ के लिए कोई रिफ़ंड नहीं दे सकता।
अगर आपके पास कोई सक्रिय Wix डोमेन है, तो हमारा सुझाव है कि आप उसे किसी दूसरे डोमेन होस्ट पर ट्रांसफ़र करें। अपना Wix अकाउंट हमेशा के लिए हटाने से पहले डोमेन ट्रांसफ़र न करने पर, वह एक्सपायर होने तक Wix पर पार्क रहेगा और आप उसे एक्सेस नहीं कर पाएंगे। एक्सपायर होने के बाद डोमेन हटा दिया जाएगा।
Wix आपके थर्ड-पार्टी डोमेन रजिस्ट्रार से जुड़ी जानकारी नहीं हटा सकता। Wix, Tucows डोमेन का रीसेलर है। अगर आपने Wix के ज़रिए Tucows डोमेन खरीदा है, तो अपनी जानकारी हटवाने के लिए आपको सीधे Tucows से संपर्क करना होगा। अगर आपको अपने डोमेन रजिस्ट्रार की जानकारी नहीं है, तो whois.com पर जाकर अपने डोमेन की जानकारी देखने के लिए उसका नाम दर्ज करें।
Wix आपके थर्ड-पार्टी ऐप्स से जुड़ी जानकारी नहीं हटा सकता। अधिक मदद के लिए, सीधे थर्ड-पार्टी ऐप प्रोवाइडर से संपर्क करें।
आपकी साइट पर अभी इंस्टॉल किए गए सभी थर्ड-पार्टी ऐप्स की लिस्ट देखने के लिए, अपने डैशबोर्ड पर जाएं और ऐप्स पर क्लिक करें। इसके बाद मैनेज ऐप्स पर क्लिक करें। हर थर्ड-पार्टी ऐप की संपर्क जानकारी आपको हमारे हेल्प सेंटर में मिल सकती है।
आपकी किसी भी साइट पर अब तक इंस्टॉल किए गए सभी थर्ड-पार्टी ऐप्स की लिस्ट देखने के लिए, अपने डाटा का आर्काइव पाने की रिक्वेस्ट सबमिट करें। आर्काइव में आपको एक फ़ाइल मिलेगी, जिसमें आपके सभी ऐप्स की लिस्ट और हर ऐप की संपर्क जानकारी होगी। अपना डाटा पाने के लिए यहां पर क्लिक करें।
जिन गैर-Wix.com सर्विसेज़ में आपने सिंगल साइन-ऑन के लिए Wix का इस्तेमाल किया है, उनका एक्सेस खो सकते हैं।
अपना Wix अकाउंट हमेशा के लिए हटाने से पहले, आप अपने कस्टमर्स का डाटा हटाने पर भी विचार कर सकते हैं। अगर आप अपने कस्टमर्स का डाटा हटाना चाहते हैं, तो पहले उनका डाटा हटाएं और उसके बाद अपना Wix अकाउंट हटाएं।


पर क्लिक करें।
पर क्लिक करें और रिमूव फ़्रॉम Wix चुनें।