Wix के साथ शुरुआत करनाWix के साथ अपनी वेबसाइट और बिज़नेस बनाएँअपनी वेबसाइट बनाने, टेम्पलेट कस्टमाइज़ करने, या अपनी ऑनलाइन प्रेज़ेंस बेहतर बनाने के लिए प्रोफ़ेशनल्स को हायर करने के लिए हमारे AIटूल्स देखे
वेबसाइट बनानापढ़ें कि Wix एडिटर का इस्तेमाल कैसे करें और अपनी साइट पर कंटेंट कैसे मैनेज करें। जानें कि अपने विज़िटर्स की प्राइवेसी कैसे सुरक्षित रखें और अपनी साइट को एक्सेसिबल कैसे बनाएं।
अकाउंट और बिलिंगअपनी अकाउंट सेटिंग्स देखें, अपने सब्सक्रिप्शन और प्लान मैनेज करें और अपने इनवॉइस समझें.
Wix मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करनाअपने बिज़नेस को चलते-फिरते अच्छे से चलाने के लिए हमारे मोबाइल ऐप्स का इस्तेमाल करें और अपनी साइट के मेंबर्स के टच में रहने के लिए एक खास ऐप सेट अप करें।
डोमेन कनेक्ट करनाअपनी साइट के लिए डोमेन खरीदने, कनेक्ट करने या ट्रांसफर करने का तरीका जानने के लिए हमारे स्टेप-बाय-स्टेप गाइड को फॉलो करें, और जानें कि अपनी साइट का डेटा कैसे सुरक्षित रखें।
अपना बिज़नेस मैनेज़ करनाअपने बिज़नेस और वेब प्रेजेंस को बढ़ाने के लिए टूल्स लें। अपनी खास ज़रूरतों के लिए सही टूल्स ढूंढें, ऑनलाइन पेमेंट सेट अप करें और अपनी साइट के एनालिटिक्स पर नज़र रखें।
अपनी साईट प्रमोट करना सर्च इंजन पर इसे प्रमोट करके, ईमेल भेजकर और पेड ऐड चलाकर अपनी साइट को ज़्यादा विज़िबल बनाना सीखें। प्रैक्टिकल टिप्स से अपनी ऑनलाइन प्रेजेंस को बेहतर बनाएं।
स्टूडियो, पार्टनर और एंटरप्राइअपने स्टूडियो या एंटरप्राइज़ अकाउंट का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा उठाएँ, एडवांस्ड फ़ीचर्स के साथ जो आपको ज़्यादा अच्छे से काम करने में मदद करेंगे.
और अधिक मदद की आवश्यकता है?साइट परफॉर्मेंस और टेक्निकल दिक्कतों के लिए सॉल्यूशन ढूंढें, उन दिक्कतों के बारे में जानें जिन्हें हम ठीक करने पर काम कर रहे हैं या मदद के लिए हमसे कॉन्टैक्ट करें।
placeholder-preview-image
Wix Learnहमारे कोर्सेज़ और ट्यूटोरियल के ज़रिए अपने स्किल्स का विकास करें।
Wix ब्लॉगवेब डिज़ाइन, मार्केटिंग आदि के लिए सुझाव पाएं।
SEO लर्निंग हबसर्च इंजन से ऑर्गेनिक साइट ट्रैफिक बढ़ाना सीखें।
वेबसाइट विकासहमारे फ़ुल-स्टैक प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करके एक कस्टम साइट बनाएं।
placeholder-preview-image

रोल्स और परमिशंस: अपनी साइट पर साथ काम करने के लिए लोगों को इनवाइट करना

अपनी साइट पर साथ काम करने के लिए लोगों को रोल्स और परमिशंस के जरिए इनवाइट करें। हर रोल में परमिशन की एक लिस्ट होती है, जिससे आप तय कर सकते हैं कि आपकी साइट और डैशबोर्ड पर कौन बदलाव कर सकता है और कौन नहीं। जरूरत के हिसाब से आप कोलैबोरेटर के रोल बदल सकते हैं, कस्टम रोल बना सकते हैं और उनका एक्सेस हटा सकते हैं।
इस साइट पर काम करने के लिए कोलैबोरेटर्स को इनवाइट करने और उनके रोल असाइन करने वाले Wix साइट डैशबोर्ड के इनवाइट कोलैबोरेटर्स टैब का स्क्रीनशॉट

साइट कोलैबोरेटर्स को इनवाइट करना

अपनी साइट के डैशबोर्ड में रोल्स और परमिशंस सेक्शन से लोगों को साथ काम करने के लिए इनवाइट करें। आप उन्हें पहले से तय कोई रोल असाइन कर सकते हैं या उनके लिए एक कस्टम रोल बना सकते हैं।

अपनी साइट पर साथ काम करने के लिए इनवाइट भेजने का तरीका:

  1. अपनी साइट के डैशबोर्ड में रोल्स और परमिशंस पर जाएं।
  2. इनवाइट कोलैबोरेटर्स पर क्लिक करें।
  3. ईमेल्स फील्ड में, हर उस कोलैबोरेटर का ईमेल एड्रेस डालें जिसे आप इनवाइट करना चाहते हैं। हर ईमेल एड्रेस को कॉमा से अलग करें।
  4. आप अपने कोलैबोरेटर को जो भी रोल असाइन करना चाहते हैं, उसके आगे मौजूद चेकबॉक्स चुनें।
  5. सेंड इनवाइट्स पर क्लिक करें।
ध्यान दें:
  • डिफॉल्ट रूप से, Wix साइटों में 1 मुफ्त कोलैबोरेटर सीट मिलती है। Wix Studio अकाउंट से लिंक साइटों में मुफ्त प्लान पर भी 5 मुफ्त कोलैबोरेटर सीट मिलती हैं। हालांकि, साइट को किसी नॉन-Studio अकाउंट में ट्रांसफर करने पर मुफ्त सीट की लिमिट घटकर 1 हो जाती है और साइट को अपग्रेड करने तक यही लिमिट रहती है।

  • अगर आपके पास पहले से ही अपने प्लान की लिमिट से ज्यादा कोलैबोरेटर्स हैं, तो वे कोलैबोरेटर बने रह सकते हैं। हालांकि, अपनी साइट को अपग्रेड करने तक आप नए कोलैबोरेटर्स को इनवाइट नहीं कर पाएंगे।

  • आपने कितनी कोलैबोरेटर सीट भर ली हैं, यह देखने के लिए अपने रोल्स और परमिशंस डैशबोर्ड के ऊपर मौजूद प्रोग्रेस बार देखें।


कोलैबोरेटर इनविटेशन का स्टेटस देखना

यह जानने के लिए कि किसी कोलैबोरेटर ने आपका इनविटेशन स्वीकार किया है या नहीं, अपनी साइट के डैशबोर्ड में रोल्स और परमिशंस पर जाएं। अगर उनके नाम के आगे ‘पेंडिंग’ लेबल दिखता है, तो उन्होंने अभी तक आपका इनवाइट स्वीकार नहीं किया है। ‘जॉइन्ड ऑन’ कॉलम में आप देख सकते हैं कि आपने इनवाइट कब भेजा था और उसके एक्सपायर होने में कितने दिन बाकी हैं।

ध्यान दें:

इनविटेशन ईमेल 30 दिनों तक वैलिड रहते हैं।


इनविटेशन फिर से भेजना

कोलैबोरेटर इनविटेशन स्वीकार होने से पहले आप उसे कभी भी फिर से भेज सकते हैं, भले ही वह एक्सपायर हो चुका हो। आप Wix के जरिए ईमेल से इनविटेशन फिर से भेज सकते हैं या उसका लिंक लेकर सीधे अपने कोलैबोरेटर को भेज सकते हैं।

इनविटेशन फिर से भेजने का तरीका:

  1. अपनी साइट के डैशबोर्ड में रोल्स और परमिशंस पर जाएं।
  2. संबंधित व्यक्ति पर होवर करें और मोर एक्शंस आइकन पर क्लिक करें।
  3. इनविटेशन फिर से भेजने का तरीका चुनने के लिए संबंधित ऑप्शन पर क्लिक करें:
    • रीसेंड इनवाइट: कोलैबोरेटर के ईमेल एड्रेस पर इनविटेशन फिर से भेजें।
      टिप: अगर आपके कोलैबोरेटर को ईमेल नहीं दिखता, तो उन्हें अपना स्पैम फोल्डर चेक करने के लिए कहें।
    • गेट इनवाइट लिंक: इनवाइट लिंक को अपने क्लिपबोर्ड पर कॉपी करें, ताकि आप इसे मैन्युअली कोलैबोरेटर को भेज सकें।
Wix साइट डैशबोर्ड में कोलैबोरेटर्स टेबल का स्क्रीनशॉट

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अपनी साइट पर कोलैबोरेटर्स को इनवाइट करने से जुड़े आम सवालों के जवाब पाने के लिए नीचे क्लिक करें।

वीडियो ट्यूटोरियल

अपनी Wix साइट पर लोगों को कोलैबोरेट करने के लिए इनवाइट करने का तरीका देखने हेतु हमारा वीडियो ट्यूटोरियल देखें।