ICANN की 60-दिन की लॉक पॉलिसी
2 मिनट
ICANN द्वारा तय किए गए नियमों (डोमेन रेगुलेटरी संस्था) के अनुसार, इनमें से किसी भी कार्रवाई के 60 दिनों के अंदर डोमेन ट्रांसफर नहीं किया जा सकता:
- डोमेन रजिस्टर करना
- डोमेन रजिस्ट्रेंट की कॉन्टैक्ट जानकारी बदलना
- अपने डोमेन को अलग-अलग डोमेन प्रोवाइडर्स के बीच ट्रांसफर करना
यह पाबंदी इनकमिंग (Wix में) और आउटगोइंग (Wix से बाहर), दोनों तरह के ट्रांसफर पर लागू होती है और Wix इसे बदल नहीं सकता।
अगर इस पाबंदी के कारण आप अपना Wix डोमेन Wix से बाहर ट्रांसफर नहीं कर पा रहे हैं, तो फिलहाल डोमेन को अपने Wix अकाउंट में रखकर उसे अपनी एक्सटर्नल साइट पर पॉइंट कर सकते हैं। Wix डोमेन को एक्सटर्नल साइट से कनेक्ट करने का तरीका जानें।
इसके बजाय, अगर आप अपना डोमेन Wix में ट्रांसफर करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन इस पाबंदी के कारण ऐसा नहीं कर पाए, तो फिलहाल अपने डोमेन को Wix से कनेक्ट कर सकते हैं। डोमेन को अपने Wix अकाउंट से कनेक्ट करने का तरीका जानें।
ध्यान दें:
- अपनी कॉन्टैक्ट जानकारी बदलने के बाद, आपको बदलाव के 14 दिनों के अंदर अपनी जानकारी कन्फर्म करनी होगी। 14 दिनों के अंदर कॉन्टैक्ट जानकारी कन्फर्म नहीं करने पर आपका डोमेन सस्पेंड कर दिया जाएगा।
- अगर आपका अंतिम लक्ष्य अपने डोमेन को किसी दूसरे डोमेन प्रोवाइडर के पास ट्रांसफर करना है, तो 60-दिन का लॉक ट्रिगर होने से बचने के लिए कॉन्टैक्ट जानकारी बदलने से पहले डोमेन ट्रांसफर करें।