Wix हेल्प

कार्ड, Google Pay और bit पेमेंट्स के लिए Tranzila को पेमेंट प्रोवाइडर के रूप में कनेक्ट करना

6 मिनट
Tranzila को अपने पेमेंट प्रोवाइडर के रूप में इस्तेमाल करके अपने कस्टमर्स से पेमेंट स्वीकार करें। Tranzila का इस्तेमाल करके, आपके कस्टमर्स क्रेडिट/डेबिट कार्ड, bit, Google Pay, रिकरिंग पेमेंट्स, इंस्टॉलमेंट पेमेंट्स, और मैनुअल कार्ड एंट्री के ज़रिए पेमेंट कर सकते हैं।
सामान्य जानकारी
सपोर्टेड देश
इजराइल
सपोर्टेड करेंसी
AUD, CAD, CHF, DKK, EUR, GBP, ILS, NOK, SEK और USD
सपोर्टेड पेमेंट ऑप्शंस
ट्रांजैक्शन फीस
पेमेंट मेथड के अनुसार अलग-अलग होता है
अकाउंट एक्टिवेशन का समय
2 वर्किंग डेज तक
नोट्स
  • आपके Wix अकाउंट में इस्तेमाल होने वाली करेंसी आपके Tranzila अकाउंट की करेंसी से मैच होनी चाहिए। अगर करेंसी मैच नहीं होती हैं, तो ट्रांजेक्शन डिक्लाइन (रद्द) हो सकते हैं। अपनी करेंसी बदलने का तरीका जानें।
  • Tranzila के ज़रिए Google Pay फ़िलहाल केवल Wix Stores और Wix Bookings के लिए ही उपलब्ध है।
अपना अकाउंट मैनेज करना
पेआउट शेड्यूल, कस्टमर को रिफंड करना, चार्जबैक विवाद और अन्य विषयों की जानकारी के लिए, Tranzila से संपर्क करें।

Tranzila को कनेक्ट करना

  1. अपनी साइट के डैशबोर्ड में Accept Payments पर जाएँ।
    टिप: ऊपर दाईं ओर अपनी बिज़नेस लोकेशन चेक करें। अगर यह गलत है, तो इसे बदलने के लिए ड्रॉप-डाउन मेनू पर क्लिक करें।
  2. See More Payment Options पर क्लिक करें।
  3. Third-Party Credit / Debit Card Providers के बगल में See Options पर क्लिक करें।
  4. Tranzila के बगल में Connect पर क्लिक करें।
Tranzila कनेक्ट बटन,
  1. इस आधार पर कि आप नया Tranzila अकाउंट बना रहे हैं या आपके पास पहले से अकाउंट है, नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें:

अपने Tranzila पेमेंट मेथड्स को मैनेज करना

एक बार जब आप Tranzila को अपने पेमेंट प्रोवाइडर के रूप में कनेक्ट कर लेते हैं, तो आप अपनी ज़रूरत के अनुसार अपने पेमेंट मेथड्स (कार्ड, Google Pay, bit) को इनेबल या डिसेबल कर सकते हैं।

अपने पेमेंट मेथड्स को मैनेज करने के लिए:

  1. अपनी साइट के डैशबोर्ड में Accept Payments पर जाएँ।
  2. Tranzila के बगल में Manage पर क्लिक करें।
  3. अपने Tranzila पेमेंट मेथड्स को इनेबल या डिसेबल करने के लिए टॉगल का इस्तेमाल करें।
bit और google pay टॉगल इनेबल करना,

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

पेमेंट स्वीकार करने के बारे में अधिक जानने के लिए नीचे दिए गए सवाल पर क्लिक करें।