Wix के साथ शुरुआत करनाWix के साथ अपनी वेबसाइट और बिज़नेस बनाएँअपनी वेबसाइट बनाने, टेम्पलेट कस्टमाइज़ करने, या अपनी ऑनलाइन प्रेज़ेंस बेहतर बनाने के लिए प्रोफ़ेशनल्स को हायर करने के लिए हमारे AIटूल्स देखे
वेबसाइट बनानापढ़ें कि Wix एडिटर का इस्तेमाल कैसे करें और अपनी साइट पर कंटेंट कैसे मैनेज करें। जानें कि अपने विज़िटर्स की प्राइवेसी कैसे सुरक्षित रखें और अपनी साइट को एक्सेसिबल कैसे बनाएं।
अकाउंट और बिलिंगअपनी अकाउंट सेटिंग्स देखें, अपने सब्सक्रिप्शन और प्लान मैनेज करें और अपने इनवॉइस समझें.
Wix मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करनाअपने बिज़नेस को चलते-फिरते अच्छे से चलाने के लिए हमारे मोबाइल ऐप्स का इस्तेमाल करें और अपनी साइट के मेंबर्स के टच में रहने के लिए एक खास ऐप सेट अप करें।
डोमेन कनेक्ट करनाअपनी साइट के लिए डोमेन खरीदने, कनेक्ट करने या ट्रांसफर करने का तरीका जानने के लिए हमारे स्टेप-बाय-स्टेप गाइड को फॉलो करें, और जानें कि अपनी साइट का डेटा कैसे सुरक्षित रखें।
अपना बिज़नेस मैनेज़ करनाअपने बिज़नेस और वेब प्रेजेंस को बढ़ाने के लिए टूल्स लें। अपनी खास ज़रूरतों के लिए सही टूल्स ढूंढें, ऑनलाइन पेमेंट सेट अप करें और अपनी साइट के एनालिटिक्स पर नज़र रखें।
अपनी साईट प्रमोट करना सर्च इंजन पर इसे प्रमोट करके, ईमेल भेजकर और पेड ऐड चलाकर अपनी साइट को ज़्यादा विज़िबल बनाना सीखें। प्रैक्टिकल टिप्स से अपनी ऑनलाइन प्रेजेंस को बेहतर बनाएं।
स्टूडियो, पार्टनर और एंटरप्राइअपने स्टूडियो या एंटरप्राइज़ अकाउंट का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा उठाएँ, एडवांस्ड फ़ीचर्स के साथ जो आपको ज़्यादा अच्छे से काम करने में मदद करेंगे.
और अधिक मदद की आवश्यकता है?साइट परफॉर्मेंस और टेक्निकल दिक्कतों के लिए सॉल्यूशन ढूंढें, उन दिक्कतों के बारे में जानें जिन्हें हम ठीक करने पर काम कर रहे हैं या मदद के लिए हमसे कॉन्टैक्ट करें।
placeholder-preview-image
Wix Learnहमारे कोर्सेज़ और ट्यूटोरियल के ज़रिए अपने स्किल्स का विकास करें।
Wix ब्लॉगवेब डिज़ाइन, मार्केटिंग आदि के लिए सुझाव पाएं।
SEO लर्निंग हबसर्च इंजन से ऑर्गेनिक साइट ट्रैफिक बढ़ाना सीखें।
वेबसाइट विकासहमारे फ़ुल-स्टैक प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करके एक कस्टम साइट बनाएं।
placeholder-preview-image

Wix एनालिटिक्स: एआई विज़िबिलिटी ओवरव्यू के बारे में

आज के प्रमुख एआई प्लेटफ़ॉर्म पर आपकी साइट कैसा परफ़ॉर्म करती है, यह समझना आपकी ऑनलाइन मौजूदगी बनाने और बिज़नेस बढ़ाने के लिए पहले से कहीं ज़्यादा अहम है। एआई विज़िबिलिटी ओवरव्यू से आपको चैटजीपीटी, जेमिनी और पर्प्लेक्सिटी जैसे प्रमुख एआई प्लेटफ़ॉर्म पर अपनी साइट की विज़िबिलिटी और ब्रैंड परसेप्शन की पूरी जानकारी मिलती है।
इस एआई-पावर्ड टूल से आप ट्रैक कर सकते हैं कि एआई के जवाबों में आपकी साइट का कितनी बार ज़िक्र किया गया या साइटेशन दिया गया है। साथ ही, आप अपने परफ़ॉर्मेंस की तुलना प्रतिस्पर्धियों से कर सकते हैं। आप यह भी देख सकते हैं कि इन इनसाइट के लिए किन सोर्स का इस्तेमाल हुआ है और एआई प्लेटफ़ॉर्म से आने वाले ट्रैफ़िक को मॉनिटर कर सकते हैं।
ज़रूरी जानकारी:

एआई विज़िबिलिटी ओवरव्यू एक्सेस करने के लिए, आपके पास प्रीमियम प्लान होना चाहिए। अपनी साइट के लिए सही प्रीमियम प्लान चुनें।

क्या आप जानना चाहते हैं कि आपकी साइट एआई प्लेटफ़ॉर्म पर कैसा परफ़ॉर्म कर रही है?

एआई प्लेटफ़ॉर्म चुनना

शुरू करने के लिए, वह एआई प्लेटफ़ॉर्म चुनें जिसका आप एनालिसिस करना चाहते हैं: चैटजीपीटी, जेमिनी या पर्प्लेक्सिटी। नीचे दिखने वाला विज़िबिलिटी डाटा और रेफ़रेंस आपके चुने गए प्लेटफ़ॉर्म के मुताबिक बदल जाएंगे। अलग-अलग एआई प्लेटफ़ॉर्म पर परफ़ॉर्मेंस की तुलना करने के लिए, आप ऊपर दिए गए टैब से कभी भी प्लेटफ़ॉर्म बदल सकते हैं।
एआई विज़िबिलिटी ओवरव्यू में एआई प्लेटफ़ॉर्म चुनने का स्क्रीनशॉट।

साइट मेंशन और आपका एआई विज़िबिलिटी स्कोर

जब आप पहली बार यह पृष्ठ खोलते हैं, तो Wix आपकी साइट के डिस्क्रिप्शन, साइट URL और बिज़नेस के नाम के आधार पर सवालों का शुरुआती सेट जनरेट करता है। ये ऐसे संभावित सवाल होते हैं, जिन्हें आपकी टार्गेट ऑडियंस एआई प्लेटफ़ॉर्म पर पूछ सकती है।
इसके बाद, जनरेट किए गए सवाल चुने गए एआई प्लेटफ़ॉर्म को भेजे जाते हैं और आपके एआई विज़िबिलिटी स्कोर की गणना की जाती है। यह स्कोर, जनरेट किए गए सवालों की कुल संख्या में से उन सवालों का प्रतिशत दिखाता है जिनके जवाब में आपकी साइट का ज़िक्र हुआ था।
हर सवाल से आपको इन बातों की इनसाइट मिलती है:
  • एआई के जवाब में आपकी साइट का ज़िक्र हुआ था या नहीं। इसमें वे मामले भी शामिल हैं जब आपकी साइट को साइटेशन दिया गया था। इसका मतलब है कि जवाब में आपकी साइट का ज़िक्र नहीं हुआ, लेकिन उसे सोर्स के तौर पर इस्तेमाल किया गया था।
  • (अगर आपकी साइट का ज़िक्र हुआ था) एआई के जवाब में दिए गए उत्तरों के बीच आपकी साइट की पोज़िशन।
  • सवाल ब्रैंडेड है या नॉन-ब्रैंडेड:
    • ब्रैंडेड: सवाल सीधे आपकी साइट के बारे में होता है। उदाहरण के लिए, "मैं बॉस्टन में कोई मज़ेदार एक्टिविटी ढूंढ रहा हूं। क्या The Pottery Place ग्रुप के लिए अच्छा है?"
    • नॉन-ब्रैंडेड: यह एक सामान्य सवाल होता है, जिसमें खास तौर पर आपकी साइट के बारे में जानकारी नहीं मांगी जाती। उदाहरण के लिए, "क्या बॉस्टन में ऐसी कोई बढ़िया जगह है जहां मैं पॉटरी पेंट कर सकता हूं?"
  • एआई का जवाब जनरेट करने के लिए इस्तेमाल किए गए सोर्स की संख्या।
एआई का पूरा जवाब और उसमें इस्तेमाल किए गए सोर्स देखने के लिए, किसी सवाल पर क्लिक करें।
एआई विज़िबिलिटी ओवरव्यू के साइट मेंशन सेक्शन का स्क्रीनशॉट।

विज़िबिलिटी स्कोर के हिसाब से प्रतिस्पर्धी

इस सेक्शन में सवालों के उसी सेट के आधार पर आपके प्रतिस्पर्धियों के विज़िबिलिटी स्कोर हाइलाइट किए जाते हैं। एआई के जवाबों में किन प्रतिस्पर्धियों की रैंक ऊंची है, यह समझने के बाद आप उनकी साइट देख सकते हैं और उनकी मार्केटिंग स्ट्रैटेजी, फ़ोकस एरिया और विज़िबिलिटी बढ़ाने के तरीकों के बारे में जान सकते हैं।
एआई विज़िबिलिटी ओवरव्यू में विज़िबिलिटी स्कोर के हिसाब से टॉप प्रतिस्पर्धियों वाले सेक्शन का स्क्रीनशॉट।

रेफ़रेंस के हिसाब से टॉप सोर्स

एआई ने जवाब जनरेट करने के लिए जिन जानकारी के सोर्स का इस्तेमाल किया और हर सोर्स को कितनी बार इस्तेमाल किया गया, उन्हें रिव्यू करें। इन सोर्स को एनालाइज़ करने से आप उन बाहरी प्लेटफ़ॉर्म की पहचान कर सकते हैं जो आपके प्रतिस्पर्धियों की विज़िबिलिटी बढ़ा रहे हैं। साथ ही, आप यह समझ सकते हैं कि अपनी मौजूदगी बेहतर बनाने के लिए किन साइटों से जुड़ना फ़ायदेमंद हो सकता है।
एआई ने आपके और आपके प्रतिस्पर्धियों के बारे में जानकारी ढूंढने के लिए जिन सोर्स का इस्तेमाल किया, उनकी पूरी लिस्ट देखने के लिए सी मोर सोर्सेज़ पर क्लिक करें।
एआई विज़िबिलिटी ओवरव्यू के रेफ़रेंस के हिसाब से टॉप सोर्स सेक्शन का स्क्रीनशॉट।

ब्रैंड परसेप्शन

यह सेक्शन दिखाता है कि इन सवालों का जवाब देते समय एआई आपके ब्रैंड को किस तरह देखता है: "[आपके बिज़नेस का नाम] को ऑनलाइन किस तरह देखा जाता है? इसकी मुख्य खूबियां और कमज़ोरियां क्या हैं?" एआई से जनरेट किया गया जवाब रिव्यू करें, अपने ब्रैंड को लेकर सामान्य सेंटिमेंट का आकलन करें और अपनी खूबियों के साथ उन क्षेत्रों की पहचान करें जिनमें सुधार किया जा सकता है।
विस्तृत जवाब और रेफ़रेंस के तौर पर इस्तेमाल किए गए सोर्स देखने के लिए  सी फ़ुल रिस्पॉन्स पर क्लिक करें।
एआई विज़िबिलिटी ओवरव्यू के ब्रैंड परसेप्शन सेक्शन का स्क्रीनशॉट।

एआई प्लेटफ़ॉर्म से आने वाला ट्रैफ़िक

यह सेक्शन पृष्ठ के टॉप पर आपके चुने गए एआई प्लेटफ़ॉर्म के हिसाब से, आपकी साइट पर आने वाले बॉट और विज़िटर ट्रैफ़िक का सटीक डाटा देता है। इस डाटा को एनालाइज़ करने से आप एआई प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए यूज़र्स को एंगेज करने में अपनी सफलता माप सकते हैं और उसी के हिसाब से अपनी स्ट्रैटेजी एडजस्ट कर सकते हैं।
बाईं ओर, आप एआई प्लेटफ़ॉर्म से शुरू हुए साइट सेशन की संख्या देख सकते हैं। साथ ही, यह भी देख सकते हैं कि किसी यूज़र क्वेरी के बाद या ट्रेनिंग के लिए संबंधित एआई बॉट ने आपकी साइट को पिछली बार कब क्रॉल किया था।
दाईं ओर, समय के साथ यूज़र क्वेरी से जुड़े आंकड़े दिखते हैं। इनमें यह शामिल है कि किसी यूज़र क्वेरी के बाद एआई बॉट कितनी बार आपकी साइट पर पहुंचा और किन पृष्ठों को स्कैन किया गया।
नोट्स:
  • यूज़र क्वेरी का डाटा फ़िलहाल सिर्फ़ चैटजीपीटी और परप्लेक्सिटी बॉट के लिए उपलब्ध है।
  • इस डाटा के बारे में अपनी SEO एनालिटिक्स रिपोर्ट में ज़्यादा जानने के लिए व्यू रिपोर्ट पर क्लिक करें।
एआई विज़िबिलिटी ओवरव्यू के एआई प्लेटफ़ॉर्म से आने वाले ट्रैफ़िक सेक्शन का स्क्रीनशॉट।

अपने सवाल मैनेज करना

अपनी साइट की परफ़ॉर्मेंस के बारे में ज़्यादा गहरी इनसाइट पाने के लिए, एआई से एनालाइज़ किए जाने वाले सवालों को कस्टमाइज़ करें। अपने बिज़नेस के लिए सबसे अहम सवालों पर फ़ोकस करने के लिए उन्हें रिफ़ाइन करें या नए विषयों और अवसरों को एक्सप्लोर करने के लिए उनकी रेंज बढ़ाएं।
नोट:
  • सवालों का सेट बदलने के लिए आपको एक नया टेस्ट रन करना होगा। आप ऐसा दिन में एक बार और कुल मिलाकर हर माह अधिकतम 5 बार कर सकते हैं।

  • आपकी रोज़ की गिनती अगले दिन रीसेट होती है और हर माह की गिनती अगले माह की 1 तारीख को रीसेट होती है। ये लिमिट सभी प्रीमियम प्लान के लिए तय हैं और इन्हें बढ़ाया नहीं जा सकता।

  • आप अधिकतम 50 सवाल स्टोर कर सकते हैं।

अपने सवाल मैनेज करने के लिए:

  1. मैनेज क्वेश्चंस पर क्लिक करें।
  2. चुनें कि आपको क्या करना है:
    • सवाल जोड़ें: टेक्स्ट बॉक्स में नया सवाल लिखें और ऐड पर क्लिक करें।
    • सवाल हटाएँ: किसी सवाल को हटाने के लिए, ट्रैश आइकन पर क्लिक करें।
    • सवालों का नया सेट जनरेट करें: सवालों का बिल्कुल नया सेट अपने आप तैयार करने के लिए, री-जनरेट ऑल क्वेश्चंस पर क्लिक करें।
  3. सेव एंड टेस्ट पर क्लिक करें।
  4. रन न्यू टेस्ट पर क्लिक करें।
एआई विजिबिलिटी ओवरव्यू में मैनेज क्वेश्चंस विंडो का स्क्रीनशॉट।

FAQs

एआई विजिबिलिटी ओवरव्यू के बारे में अधिक जानने के लिए, नीचे दिए गए किसी सवाल पर क्लिक करें।