Wix हेल्प

अपनी साइट पर ऐप जोड़ना

6 मिनट

क्या आप अपनी साइट की क्षमताएं बढ़ाना चाहते हैं? Wix ऐप मार्केट पर आपको Wix के बनाए और थर्ड-पार्टी, दोनों तरह के ऐप्स मिलेंगे—Wix स्टोर्स जैसे बिजनेस सॉल्यूशंस से लेकर 123 Form Builder और Payments जैसे ऐप्स तक। अपनी जरूरत का ऐप ढूंढने के लिए ऐप्स ब्राउज करें या सर्च करें।


अपनी साइट पर ऐप जोड़ना

आप अपने एडिटर या साइट के डैशबोर्ड से ऐप्स जोड़ सकते हैं। चलते-फिरते ऐप जोड़ने के लिए, Wix ऐप का इस्तेमाल करें और कहीं से भी अपनी साइट पर ऐप्स जोड़ें।

Wix स्टोर्स, Wix बुकिंग्स और Wix ब्लॉग जैसे कुछ ऐप्स के एलिमेंट डैशबोर्ड और एडिटर, दोनों में दिखाई देते हैं। दूसरे ऐप्स बैकग्राउंड में काम करते हैं और उन्हें सिर्फ आपकी साइट के डैशबोर्ड से एक्सेस किया जा सकता है। आप इन ऐप्स को सीधे अपने डैशबोर्ड से जोड़ सकते हैं।

  1. अपने एडिटर पर जाएं।
  2. एडिटर के बाईं ओर ऐड ऐप्स पर क्लिक करें।
  3. ऐप्स ब्राउज करें या किसी खास ऐप को ढूंढने के लिए सर्च बार का इस्तेमाल करें।
  4. ऐप के बारे में और जानने के लिए उस पर क्लिक करें।
  5. ऐप जोड़ने के लिए, + ऐड टू साइट पर क्लिक करें।
  6. कन्फर्म करने के लिए, अलाउ एंड ऐड पर क्लिक करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐप्स जोड़ने के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, नीचे दिए गए किसी सवाल पर क्लिक करें।