DKIM (TXT) रिकॉर्ड जोड़ना
डोमेनकीज आइडेंटिफाइड मेल (DKIM) रिकॉर्ड एक ईमेल ऑथेंटिकेशन टूल है। इसे अपने बिज़नेस ईमेल में जोड़ने से यह वेरिफाई होता है कि आपका ईमेल किसी भरोसेमंद सोर्स से भेजा गया था और पाने वाले तक पहुंचने के दौरान उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया था।
ज़रूरी:
अगर आपका डोमेन
पॉइंटिंग के ज़रिए कनेक्ट है, तो ये निर्देश लागू नहीं होते। DKIM रिकॉर्ड जोड़ने के लिए अपने डोमेन होस्ट से संपर्क करें, क्योंकि आपका DNS वही कंट्रोल करते हैं।
शुरू करने से पहले:
- आपको अपने ईमेल प्रोवाइडर से DKIM रिकॉर्ड लेना होगा।
- DKIM की बिट लेंथ 2048 या 1024 कैरेक्टर हो सकती है।
DKIM रिकॉर्ड जोड़ने या अपडेट करने के लिए:
- अपने Wix अकाउंट में डोमेन्स पर जाएं।
- संबंधित डोमेन के आगे डोमेन एक्शंस आइकन
पर क्लिक करें। - मैनेज DNS रिकॉर्ड्स चुनें।

- TXT (टेक्स्ट) सेक्शन तक स्क्रॉल करें और + ऐड रिकॉर्ड पर क्लिक करें।

- होस्ट नेम में DKIM सिलेक्टर डालें।
नोट: Google Workspace बिज़नेस ईमेल के लिए, DKIM रिकॉर्ड जनरेट करने के लिए यहां क्लिक करें। - वैल्यू में DKIM सिग्नेचर डालें।
- सेव पर क्लिक करें।

