साइट के सदस्य: मेंबर साइनअप फॉर्म के बारे में
जब विज़िटर आपके मेंबर्स एरिया को ज्वाइन करना चाहते हैं, तो वे अपनी जानकारी रजिस्टर करने के लिए साइनअप फ़ॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। आप डिफ़ॉल्ट साइनअप फ़ॉर्म दिखा सकते हैं या अपना कस्टमाइज़ किया हुआ वर्ज़न बना सकते हैं।
अपने मेंबर्स के अकाउंट में इन्फो फ़ील्ड कस्टमाइज़ करें:
आपके मेंबर्स के माई अकाउंट और प्रोफाइल पेजों पर दिखाई जाने वाली जानकारी चुनें।
डिफ़ॉल्ट साइनअप फ़ॉर्म
डिफ़ॉल्ट साइनअप फ़ॉर्म आपके लिए पहले से डिज़ाइन किया गया है और आपकी साइट से मैच करता है। अगर विज़िटर को रजिस्टर करने के लिए सिर्फ़ अपना ईमेल ऐड्रेस और पासवर्ड डालना है, तो इस फ़ॉर्म का इस्तेमाल करें।
इसका मतलब है कि आप फ़ॉर्म को शुरू से डिज़ाइन नहीं कर सकते, लेकिन थीम मैनेजर से अब भी
कुछ कलर और फ़ॉन्ट कंट्रोल कर सकते हैं।
टिप:
अगर आप ज़्यादा जानकारी इकट्ठा करना चाहते हैं, तो
कस्टम फ़ॉर्म का इस्तेमाल करके अतिरिक्त फ़ील्ड जोड़ सकते हैं।

कस्टम साइनअप फ़ॉर्म
अपना कस्टम साइनअप फ़ॉर्म दिखाएं, जिसे आप शुरू से डिज़ाइन करते हैं। टाइटल, फ़ील्ड, बैकग्राउंड कलर और बटन सहित फ़ॉर्म के हर हिस्से को कस्टमाइज़ करें। ज़रूरत के मुताबिक एलिमेंट जोड़ें या हटाएं।
यह फ़ॉर्म एक लाइटबॉक्स (पॉप-अप) में दिखाई देता है, जिसे भी पूरी तरह कस्टमाइज़ किया जा सकता है। आप लाइटबॉक्स का साइज़ बदल सकते हैं, फ़ॉर्म के पीछे बैकग्राउंड जोड़ सकते हैं और भी बहुत कुछ कर सकते हैं।
नोट्स:
- अपनी साइट के मेंबर्स के लिए साइनअप फ़ॉर्म का इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें कि कुछ कस्टम फ़ील्ड पूरी तरह ऐक्सेसिबल नहीं हैं। डिफ़ॉल्ट फ़ॉर्म इस्तेमाल करने से विज़िटर्स का एक्सपीरियंस बेहतर होता है, क्योंकि इन्हें ऐक्सेसिबल तरीके से डिज़ाइन किया गया है।
- फ़िलहाल, कस्टम साइनअप फ़ॉर्म पर सोशल लॉगिन बटन नहीं दिखाए जा सकते। अगर आप चाहते हैं कि मेंबर्स फ़ेसबुक/गूगल से साइन अप और लॉग इन करें, तो डिफ़ॉल्ट साइनअप फ़ॉर्म का इस्तेमाल करें।

Velo फ़ॉर्म
अगर आपने
Velo by Wix इनेबल किया है, तो आप मेंबर्स के साइन अप करने के लिए Velo फ़ॉर्म दिखा सकते हैं। यह ऑप्शन उन टेक्निकल यूज़र्स के लिए है जो अपनी साइट में कोड जोड़ना चाहते हैं।

