Google Analytics और GDPR के बारे में
पिछले कुछ माह में, यूरोपीय संघ में Google Analytics और इसके इस्तेमाल के GDPR के अनुरूप होने को लेकर कुछ कानूनी और नियामक फैसले लिए गए हैं।
Google Analytics के डाटा प्राइवेसी के तरीके के बारे में और जानें
हम अपने यूजर्स को उनका बिजनेस और ऑनलाइन मौजूदगी बढ़ाने में मदद करने के लिए कई तरह के टूल ऑफर करते हैं, जिनमें Google Analytics भी शामिल है। हालांकि, अपनी वेबसाइट पर Google Analytics इस्तेमाल करने या न करने का फैसला आपका है। Google Analytics आपकी साइट पर तभी इस्तेमाल होता है, जब आप इसे खुद कनेक्ट करते हैं।
अगर आप Google Analytics इस्तेमाल करने का विकल्प चुनते हैं, तो हमारा सुझाव है कि Google Analytics डैशबोर्ड में प्राइवेसी कंट्रोल सेटिंग्स चेक करें और अपने अधिकार क्षेत्र के कानूनों और नियमों के मुताबिक संबंधित सेटिंग्स लागू करें।
Google Analytics के प्राइवेसी कंट्रोल के बारे में और जानें
जरूरत पड़ने पर, आप किसी स्थानीय वकील से सलाह ले सकते हैं कि आपकी वेबसाइट पर Google Analytics का इस्तेमाल स्थानीय कानूनों के अनुरूप है या नहीं।
जरूरी:
- Google Analytics इंटीग्रेशन आपकी पूरी वेबसाइट पर लागू होता है। अगर आपको लगता है कि अपनी वेबसाइट के किसी खास पृष्ठ पर Google Analytics इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, तो आपको यह इंटीग्रेशन इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
- जरूरत पड़ने पर, आप अपनी साइट के विजिटर्स के IP एड्रेस Google से छिपाने के लिए IP एनोनिमाइजेशन इस्तेमाल कर सकते हैं। IP एनोनिमाइजेशन इस्तेमाल करने का तरीका जानें

