Wixel: अपना सब्सक्रिप्शन मैनेज करना
आप अपने Wix अकाउंट के प्रीमियम सब्सक्रिप्शन पेज पर जाकर रिन्यूअल की जानकारी देख सकते हैं, सब्सक्रिप्शन की अवधि बदल सकते हैं और अपने Wixel प्लान का सब्सक्रिप्शन मैनेज कर सकते हैं।
अपना सब्सक्रिप्शन रिन्यू करना
आपकी सर्विस में कोई रुकावट न आए, इसके लिए Wixel के पेड प्लान सब्सक्रिप्शन की अवधि खत्म होने पर अपने-आप रिन्यू हो जाते हैं। आपके चुने गए बिलिंग साइकल के आधार पर, आपका प्लान हर माह या सालाना रिन्यू होगा।
- मंथली प्लान: आपके प्लान की एक्सपायरी डेट पर हर माह शुल्क लिया जाता है।
- ईयरली प्लान: आपके सालाना या कई साल के सब्सक्रिप्शन की पूरी रकम, प्लान की एक्सपायरी डेट से अधिकतम 3 सप्ताह पहले ली जाती है।
आपके रिन्यूअल पेमेंट को किस तारीख को प्रोसेस किया जाएगा, इसकी सटीक जानकारी आपके प्रीमियम सब्सक्रिप्शन पेज पर उपलब्ध है।

ऑटो रिन्यूअल बंद करना
अगर आप अपना प्लान जारी नहीं रखना चाहते, तो ऑटो रिन्यूअल बंद कर सकते हैं। ऑटो रिन्यूअल बंद करने से आपका सब्सक्रिप्शन एक्सपायर होने पर प्लान खत्म हो जाएगा।
ऑटो रिन्यूअल बंद करने के लिए:
- अपने Wix अकाउंट में प्रीमियम सब्सक्रिप्शन पर जाएं।
- अपने Wixel प्लान के आगे मौजूद मोर ऐक्शंस आइकन
पर क्लिक करें। - कैंसल Wixel पर क्लिक करें।

- कैंसल माय सब्सक्रिप्शन नाउ चुनें।
- कैंसल नाउ। पर क्लिक करें।
अपनी पेमेंट डिटेल्स अपडेट करना
अपने Wixel सब्सक्रिप्शन का पेमेंट करने के लिए इस्तेमाल होने वाला पेमेंट मेथड अपडेट करें। आप नए कार्ड की डिटेल्स डाल सकते हैं या अपने Wix अकाउंट में सेव किया गया कोई मौजूदा पेमेंट मेथड इस्तेमाल कर सकते हैं।
अपनी पेमेंट डिटेल्स अपडेट करने के लिए:
- अपने Wix अकाउंट में प्रीमियम सब्सक्रिप्शन पर जाएं।
- अपने Wixel प्लान के आगे मौजूद मोर ऐक्शंस आइकन
पर क्लिक करें। - अपडेट पेमेंट मेथड पर क्लिक करें।

- सिर्फ अपने Wixel प्लान या अपने अकाउंट के सभी सब्सक्रिप्शन के लिए पेमेंट मेथड अपडेट करने का विकल्प चुनें।
नोट: यह विकल्प तभी दिखाई देगा, जब आपके अकाउंट में Wix के दूसरे सब्सक्रिप्शन भी होंगे। - स्क्रीन पर प्लान की डिटेल्स रिव्यू करने के बाद, नेक्स्ट पर क्लिक करें।
- यूज़ अनदर पेमेंट मेथड पर क्लिक करें और अपने कार्ड की डिटेल्स डालें।
नोट: अगर आपके दूसरे कार्ड सेव हैं, तो आप उन्हें लिस्ट से चुन सकते हैं। - अपडेट पर क्लिक करें।

