Wix हेल्प

अपने Wixel प्रोजेक्ट पर साथ मिलकर काम करने के लिए लोगों को इनवाइट करें। कोलैबोरेटर्स आपके साथ प्रोजेक्ट के एसेट्स एडिट कर सकते हैं, कैनवस पर टिप्पणियां छोड़ सकते हैं और रियल टाइम में एक-दूसरे के बदलाव देख सकते हैं।

Wixel में दूसरों को इनवाइट करने वाले सेक्शन को हाइलाइट करता स्क्रीनशॉट।

कोलैबोरेटर्स को इनवाइट और मैनेज करना

किसी व्यक्ति को अपने प्रोजेक्ट में इनवाइट करने के लिए, उसका ईमेल डालें। उसे ईमेल इनविटेशन मिलेगा और इसे स्वीकार करने के बाद वह प्रोजेक्ट एडिट करना शुरू कर सकता है। कोलैबोरेटर्स को सिर्फ़ किसी खास एसेट का नहीं, बल्कि आपके पूरे प्रोजेक्ट का ऐक्सेस मिलता है।

हू हैज़ ऐक्सेस? विंडो में प्रोजेक्ट ओनर, सक्रिय कोलैबोरेटर्स और सभी पेंडिंग इनवाइट दिखाई देते हैं।

कोलैबोरेटर्स को इनवाइट और मैनेज करने के लिए:

  1. Wixel में अपने प्रोजेक्ट पर जाएं।

  2. सबसे ऊपर अपने प्रोजेक्ट के नाम पर क्लिक करें।

  3. इनवाइट टू प्रोजेक्ट पर क्लिक करें।

  4. चुनें कि आपको क्या करना है:

Wixel में पेंडिंग इनवाइट के विकल्पों का स्क्रीनशॉट।
टिप:

जब सहयोगी ज्वाइन कर लेते हैं, तो आप देख सकते हैं कि प्रोजेक्ट पर आपके साथ कौन काम कर रहा है। उनके अवतार प्रोजेक्ट के सबसे ऊपर दिखाई देते हैं और उनके कर्सर कैनवस पर रियल टाइम में मूव करते हैं। कोई व्यक्ति कौन है और वह किस एसेट को एडिट कर रहा है, यह देखने के लिए उसके अवतार पर होवर करें।


कॉमेंट्स के साथ काम करना

फ़ीडबैक देने, सवाल पूछने या किसी प्रोजेक्ट या खास एसेट में बदलाव की जरूरत बताने के लिए कॉमेंट करें।

कॉमेंट्स के साथ काम करने के लिए:

  1. Wixel में अपने प्रोजेक्ट पर जाएं।

  2. सबसे नीचे मौजूद कॉमेंट्स आइकन पर क्लिक करें।

  3. चुनें कि आप क्या करना चाहते हैं:


प्रोजेक्ट छोड़ना

अगर आपको किसी Wixel प्रोजेक्ट पर कोलैबोरेट करने के लिए इनवाइट किया गया था, तो आप उसे किसी भी समय छोड़ सकते हैं।

प्रोजेक्ट छोड़ने के लिए:

  1. Wixel में संबंधित प्रोजेक्ट पर जाएं।

  2. स्क्रीन पर सबसे ऊपर प्रोजेक्ट के नाम पर क्लिक करें।

  3. लीव प्रोजेक्ट पर क्लिक करें।

  4. कन्फर्म करने के लिए, विंडो में लीव प्रोजेक्ट पर क्लिक करें।

Wixel में लीव प्रोजेक्ट बटन का स्क्रीनशॉट।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

कोलैबोरेटर को इनवाइट करने के बारे में ज़्यादा जानने के लिए किसी सवाल पर क्लिक करें।