Wix Video: साइट विज़िटर्स को आने वाली समस्याओं को ठीक करना
अगर आपकी साइट के विजिटर्स आपसे संपर्क कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्हें आपकी साइट पर Wix Video के साथ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है (जैसे कि प्लेबैक शुरू नहीं हो रहा है, परफॉरमेंस की समस्या, वीडियो साइट पर नहीं दिख रहा है), तो कृपया उन्हें नीचे दिए गए जवाब दें:
अपने साइट विज़िटर को जवाब दें:
मुझे खेद है कि आपको मेरी साइट पर वीडियो के साथ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कृपया नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें ताकि हम चेक कर सकें कि क्या आपकी ओर से कोई लोकल समस्या है:
- अपने ब्राउज़र का कैश (cache) और कुकीज़ (cookies) क्लियर करें।
- अपने ब्राउज़र को लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करें।
- अलग-अलग ब्राउज़र पर समस्या को दोबारा दोहराने (recreate) की कोशिश करें और देखें कि क्या यह अभी भी हो रहा है।
- ट्रबलशूटिंग के दौरान अपने ब्राउज़र के सभी ऐड-ऑन्स (एक्सटेंशन और प्लगइन्स) को डिसेबल कर दें।
- ट्रबलशूटिंग के दौरान किसी भी एंटी-वायरस सॉफ़्टवेयर को डिसेबल कर दें।
- किसी दूसरे कंप्यूटर पर कोशिश करें।
- किसी दूसरे इंटरनेट कनेक्शन पर कोशिश करें।
अगर आपके विजिटर्स आपको जवाब देते हैं और कहते हैं कि ऊपर दिए गए स्टेप्स को फॉलो करने के बाद भी समस्या बनी हुई है, तो नीचे दी गई जानकारी मांगें और हमें भेजें, ताकि हम इस समस्या की आगे जांच कर सकें।
ताकि हम इस समस्या की आगे जांच कर सकें, कृपया Google Chrome से अपनी साइट के डेवलपर टूल्स (Developer Tools) व्यू का एक स्क्रीनशॉट भेजें। अगर आपके पास Google Chrome नहीं है, तो आप इसे
यहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं।
डेवलपर टूल्स व्यू का स्क्रीनशॉट लेने के लिए:
- अपनी साइट को Google Chrome की इनकॉग्निटो (incognito) विंडो (Ctrl + Shift + N) में खोलें।
- कीबोर्ड शॉर्टकट Ctrl + Shift + J (PC पर) या Cmd + Option + J (Mac पर) का इस्तेमाल करें।
- पैनल के टॉप पर मौजूद कंसोल (Console) टैब पर क्लिक करें और पेज को रिफ्रेश (F5) करें।

- साइट के उस पेज पर जाएं जहां समस्या आ रही है और समस्या को दोबारा दोहराने (recreate) के लिए जरूरी एक्शन लें।
- कंसोल टैब पर आपको जो दिख रहा है उसका स्क्रीनशॉट लें।
- पैनल के टॉप पर मौजूद नेटवर्क (Network) टैब पर क्लिक करें और वही एक्शन दोबारा लें (टिप: अगर समस्या आपकी लाइव साइट पर है, तो आपको पेज को रिफ्रेश करने की जरूरत हो सकती है)।

- नेटवर्क टैब पर आपको जो दिख रहा है उसका स्क्रीनशॉट लें।
जब आपको कम से कम एक प्रभावित यूजर से यह जानकारी मिल जाए, तो इसे हमें भेजें।

