Wix Video: लाइव स्ट्रीमिंग की समस्याओं को ठीक करना
अगर आप अपने लाइव स्ट्रीम के साथ समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो समस्या को हल करने के लिए इस ट्रबलशूटिंग चेकलिस्ट को देखें।
लाइव स्ट्रीमिंग की समस्याओं को ठीक करना
हमारा सुझाव है कि आप नीचे दिए गए समाधानों को आज़माएँ:
चेक करें कि आपने अपनी स्ट्रीम के साथ सही चैनल कनेक्ट किया है।
सुनिश्चित करें कि सर्वर URL और स्ट्रीम की (Stream Key) OBS एनकोडर में सही ढंग से दर्ज किए गए हैं।
सुनिश्चित करें कि आपकी OBS सेटिंग्स रिकमेंडेड सेटिंग्स पर सेट हैं।
चेक करें कि आपका एनकोडर सॉफ्टवेयर के रूप में दिखाया गया है न कि हार्डवेयर के रूप में।
अपनी इंटरनेट स्पीड चेक करें
बिटरेट और रेजोल्यूशन कम करें
सुनिश्चित करें कि आउटपुट सही ढंग से सेट किया गया है
अपनी स्ट्रीम की (stream key) चेक करें
मल्टीपल सोर्सेज पर स्ट्रीमिंग करना:
अगर आप मल्टीपल सोर्सेज पर स्ट्रीमिंग करने में समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो आपको OBS से संपर्क करना होगा क्योंकि Wix द्वारा मल्टीपल सोर्स स्ट्रीमिंग सपोर्टेड नहीं है।






