Wix Studio: Wix बिजनेस सॉल्यूशंस और ऐप्स के साथ शुरुआत
5 मिनट
क्लाइंट्स के लिए साइट बनाना सिर्फ शानदार डिजाइन तक सीमित नहीं है—आपको उन्हें सफल होने के लिए जरूरी फंक्शनैलिटी भी देनी होती है। Wix के नेटिव सॉल्यूशंस से आप पूरी तरह फंक्शनल और लॉन्च-रेडी साइट्स बना सकते हैं और अपने क्लाइंट की खास जरूरतों के मुताबिक हर चीज कस्टमाइज कर सकते हैं।
समय कम है?
अपना प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए,
Wix Studio का लॉन्च-रेडी टेंप्लेट चुनें और उसे अपने क्लाइंट के ब्रैंड के मुताबिक कस्टमाइज करें।
आपके काम के बिजनेस सॉल्यूशंस और ऐप्स
रिजल्ट देने वाली साइट्स बनाने के लिए पावरफुल टूल्स का इस्तेमाल करें—चाहे आपको ऑनलाइन स्टोर, शेड्यूलिंग सिस्टम, इवेंट्स या कोई खास सॉल्यूशन बनाना हो। Wix के नेटिव सॉल्यूशंस, बिजनेस टूल्स, कस्टमाइज किए जा सकने वाले फीचर्स और ओपन प्लेटफॉर्म की क्षमताओं से आप हर साइट को अपने क्लाइंट के लक्ष्यों के मुताबिक तैयार कर सकते हैं।
टिप:
अगर आपने किसी टेंप्लेट से शुरुआत की है, तो हो सकता है कि कुछ बिजनेस सॉल्यूशंस आपकी साइट पर पहले से जोड़े गए हों। आप अपने क्लाइंट की जरूरतों के मुताबिक उन्हें कस्टमाइज कर सकते हैं और उनमें नए फीचर्स जोड़ सकते हैं।
ईकॉमर्स
रिस्पॉन्सिव ऑनलाइन स्टोर बनाएं और अपने क्लाइंट्स को कहीं से भी कुछ भी बेचने की सुविधा दें। ज्यादा कन्वर्जन पाने के लिए प्रोडक्ट पेज कस्टमाइज करें, डायनेमिक कैटेगरी की मदद से कैटलॉग व्यवस्थित करें और बेहतर कस्टमर एक्सपीरियंस के लिए चेकआउट फ्लो ऑप्टिमाइज करें। एडवांस्ड कस्टमाइजेशन के लिए Wix की APIs का इस्तेमाल करें, ताकि हर छोटी डिटेल को और बेहतर बनाया जा सके।
ईकॉमर्स एक्सप्लोर करें या
Wix APIs के साथ शुरुआत करें।

बुकिंग्स
एक ऐसा
ऑनलाइन शेड्यूलिंग सिस्टम सेट अप करें, जिससे आपके क्लाइंट का बिजनेस आसानी से चलता रहे। बुकिंग्स, पेमेंट्स और स्टाफ को बेहतर तरीके से मैनेज करने के लिए बिल्ट-इन टूल्स का इस्तेमाल करें। उपलब्धता या पसंद के आधार पर सर्विसेज और शेड्यूल कस्टमाइज करें, सर्विसेज के लिए वन-टाइम या रिकरिंग प्राइसिंग प्लान बनाएं और भी बहुत कुछ करें।

इवेंट्स
इन-पर्सन या ऑनलाइन इवेंट्स बनाएं, इवेंट पेज और इनवाइट्स कस्टमाइज करें और सीटिंग मैप डिजाइन करें। टिकट बेचें या RSVP कलेक्ट करें, गेस्ट लिस्ट मैनेज करें और बिल्ट-इन मार्केटिंग टूल्स से अटेंडेंस बढ़ाएं।

रेस्टोरेंट्स
मजबूत बिल्ट-इन
ऑनलाइन ऑर्डरिंग और रिजर्वेशन सिस्टम के साथ रेस्टोरेंट साइट्स बनाएं। कस्टम मेन्यू डिजाइन करें, ऑर्डर्स मैनेज करें और ऑटोमेटेड मार्केटिंग कैंपेन, गिफ्ट कार्ड्स, लॉयल्टी प्रोग्राम और दूसरे फीचर्स से कस्टमर्स को जोड़े रखें।

होटल्स
Wix Hotels by HotelRunner की मदद से हॉस्पिटैलिटी वेबसाइट्स बनाएं। उपलब्धता और रिजर्वेशंस को एक ही जगह मैनेज करें, कस्टम गेस्ट पैकेज ऑफर करें और ऑक्यूपेंसी बढ़ाने के लिए Booking.com, Airbnb और Expedia जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स से कनेक्ट करें।

नेटिव मोबाइल ऐप
ऐसे पूरी तरह नेटिव मोबाइल ऐप्स बनाएं, जो आपके क्लाइंट की साइट के साथ आसानी से इंटीग्रेट हों या स्टैंडअलोन सॉल्यूशन के तौर पर काम करें। उनकी ज़रूरतों के मुताबिक ऐप का लुक, लेआउट और फीचर्स कस्टमाइज़ करें और उसे App Store और Google Play पर लिस्ट करें।

ब्लॉग
अपने क्लाइंट्स की साइट्स में ब्लॉग जोड़कर एसईओ बेहतर बनाएं और ऑनलाइन कम्युनिटी तैयार करें। कई राइटर्स को रोल असाइन करें, टैग्स और कैटेगरी से कंटेंट व्यवस्थित करें और सब्सक्रिप्शन प्राइसिंग प्लान्स जैसी सुविधाओं से कमाई करें।

कम्युनिटी
एक कम्युनिटी हब बनाएं, जहां आपके क्लाइंट्स की साइट के विज़िटर्स साइन अप कर सकें, ऑर्डर्स मैनेज कर सकें और मेंबर्स एरिया के ज़रिए एक्सक्लूसिव कंटेंट एक्सेस कर सकें। इसे Wix के सोशल ऐप्स के साथ इस्तेमाल करें—जैसे मेंबर कम्युनिटीज़ को बढ़ाने और उनसे कमाई करने के लिए Groups, या मल्टी-स्टेप कोर्स बनाने और पार्टिसिपेंट्स की प्रोग्रेस रियल टाइम में ट्रैक करने के लिए Online Programs। कम्युनिकेशन के लिए Wix Comments और कम्युनिटी में आसानी से फाइल्स शेयर करने के लिए File Share जैसे ऐप्स से एंगेजमेंट बढ़ाएं।

मल्टीलिंगुअल
अपने क्लाइंट्स को ग्लोबल स्तर पर आगे बढ़ने, उनकी पहुंच बढ़ाने और कई रीजन में सर्च रैंकिंग बेहतर बनाने में मदद करें। बेहतरीन डिज़ाइन बनाए रखते हुए साइट्स को 180 से ज़्यादा भाषाओं में ट्रांसलेट करें—मैन्युअली या ऑटोमैटिकली—और पक्का करें कि कंटेंट पूरी दुनिया में आसानी से खोजा जा सके।

पेमेंट्स
सुरक्षित पेमेंट सॉल्यूशन से अपने क्लाइंट्स और उनके कस्टमर्स को सुरक्षित रखें। क्रेडिट और डेबिट कार्ड्स, Apple Pay और Google Pay सहित सभी प्रमुख पेमेंट मेथड्स एक्सेप्ट करें। बिज़नेस और कस्टमर्स, दोनों की ज़रूरतों के मुताबिक शिपिंग, टैक्स और इंस्टॉलमेंट प्लान्स सहित पेमेंट ऑप्शंस कस्टमाइज़ करें।

सीआरएम
सीधे साइट में इंटीग्रेट किए गए संपूर्ण सीआरएम सॉल्यूशन से अपने क्लाइंट्स को मज़बूत कस्टमर रिलेशनशिप मैनेज करने के लिए एक ठोस आधार दें। लीड्स कैप्चर करने और लगातार कम्युनिकेशन मैनेज करने से लेकर वर्कफ्लो ऑटोमेट करने तक, Wix सीआरएम फीचर्स और टूल्स ऑपरेशंस को आसान बनाते हैं और विज़िटर्स को लॉयल कस्टमर्स में बदलने में मदद करते हैं—वह भी एक ही जगह पर।

प्राइसिंग प्लान्स
अपने क्लाइंट्स के लिए मेंबरशिप्स, पैकेजेस और सब्सक्रिप्शंस बेचने के कस्टम प्राइसिंग प्लान्स डिज़ाइन करें। एक्सक्लूसिव कंटेंट या सर्विसेज़ के लिए वन-टाइम या रिकरिंग पेमेंट्स चार्ज करें, पेमेंट मेथड्स आसानी से इंटीग्रेट करें और कन्वर्ज़न बढ़ाने के लिए डिस्काउंट ऑफर करें।

और विकल्प खोज रहे हैं?
Wix App Market में 500+ ऐप्स एक्सप्लोर करें और हर बिज़नेस की ज़रूरत के लिए इंडस्ट्री-स्पेसिफिक सॉल्यूशंस खोजें।