Wix स्टोर्स: स्टूडियो टू थैंक यू पेज को कस्टमाइज़ करना
बेहतरीन एक्सपीरियंस देने के लिए, हम स्टूडियो टू एडिटर में धीरे-धीरे नए फ़ीचर्स रिलीज़ कर रहे हैं। इसलिए, Wix स्टोर्स के कुछ विजेट में अभी स्टूडियो टू की सभी क्षमताएं उपलब्ध नहीं हैं।
थैंक यू पेज वह पेज है, जिस पर कस्टमर को खरीदारी पूरी करने के बाद भेजा जाता है। इसमें कस्टमर का ऑर्डर नंबर, ऑर्डर की रकम और अन्य जानकारी शामिल होती है। यह जानकारी कस्टमर को कन्फ़र्मेशन ईमेल में भी भेजी जाती है।
स्टेप 1 | अपना थैंक यू पेज एक्सेस करें
अपने एडिटर के पेजेज़ टैब से अपना थैंक यू पेज एक्सेस किया जा सकता है।
थैंक यू पेज की सेटिंग्स एक्सेस करने के लिए:
साइट स्ट्रक्चर आइकन पर क्लिक करें।
पेजेज़ टैब पर क्लिक करें।
कार्ट और थैंक यू के नीचे थैंक यू पेज पर क्लिक करें।
स्टेप 2 | चुनें कि आपके थैंक यू पेज पर क्या दिखेगा
अब चुनें कि आपके थैंक यू पेज पर कौन-से एलिमेंट दिखाई देंगे। उदाहरण के लिए, आप ऑर्डर नंबर या प्रोडक्ट इमेज छिपा सकते हैं।
क्या दिखाना है, यह चुनने के लिए:
अपने एडिटर में थैंक यू एलिमेंट पर क्लिक करें।
एक्शन बार में सेटिंग्स आइकन पर क्लिक करें।
जिन एलिमेंट को आप दिखाना चाहते हैं, उनके चेकबॉक्स चुनें या अनचेक करें:
ऑर्डर नंबर
इमेज
कंटिन्यू ब्राउज़िंग लिंक
स्टेप 3 | अपना थैंक यू पेज डिज़ाइन करें
अपने थैंक यू पेज का डिज़ाइन कस्टमाइज़ करें, ताकि यह आपकी साइट के पूरे लुक और फ़ील से मेल खाए।
अपना थैंक यू पेज डिज़ाइन करने के लिए:
अपने एडिटर में थैंक यू एलिमेंट पर क्लिक करें।
एक्शन बार में सेटिंग्स आइकन पर क्लिक करें।
डिज़ाइन टैब पर क्लिक करें।
चुनें कि आप क्या कस्टमाइज़ करना चाहते हैं:
बैकग्राउंड और बॉर्डर: कार्ड और पेज के बैकग्राउंड की ओपेसिटी और कलर के साथ-साथ बॉर्डर और डिवाइडर बदलें।
टेक्स्ट फ़ॉन्ट और कलर: पेज के टेक्स्ट का फ़ॉन्ट और कलर बदलें।
आप इंस्पेक्टर पैनल के डिज़ाइन टैब में थैंक यू एलिमेंट का साइज़, पोज़िशन और लुक भी एडजस्ट कर सकते हैं।
पर क्लिक करें।
पर क्लिक करें।