Wix SEO सेटअप चेकलिस्ट: "SEO टाइटल टैग को दूसरे पेज से अलग रखें"
2 मिनट
आपकी साइट के हर पेज के लिए एक यूनीक SEO टाइटल टैग रखना ज़रूरी है। एक से ज़्यादा पेज के लिए एक ही टाइटल टैग इस्तेमाल करने से सर्च इंजन के लिए विज़िटर को काम के पेज दिखाना मुश्किल हो जाता है। इससे लोग आपकी साइट पर क्लिक करने से भी बच सकते हैं।
अगर आप कई पेज के लिए एक जैसे टाइटल टैग और मेटा डिस्क्रिप्शन इस्तेमाल करते हैं, तो आपको SEO सेटअप चेकलिस्ट में
इसे दूसरे पेज से अलग रखें एरर मैसेज दिखाई देगा।

असरदार SEO टाइटल टैग लिखने के टिप्स
हर टाइटल टैग यूनीक होना चाहिए और उसमें कम शब्दों में साफ़ बताया जाना चाहिए कि पेज किस बारे में है। इससे एआई इंजन हर पेज से जुड़े सवालों के सटीक जवाब दे पाएंगे।
अपनी साइट के हर पेज के लिए एक टार्गेट कीवर्ड शामिल करें।
अपने बिज़नेस या साइट का नाम जोड़ें।
अपने होमपेज के टाइटल टैग में बिज़नेस की लोकेशन शामिल करें। ऐसा करने से Google को आपकी साइट आपके इलाके में सर्च करने वाले लोगों को दिखाने में मदद मिलेगी।
आपके टाइटल टैग की लंबाई 55-70 कैरेक्टर होनी चाहिए।
अपने टाइटल टैग के अलग-अलग हिस्सों को अलग दिखाने के लिए पाइप साइन ‘|’ का इस्तेमाल करें।
Wix ब्लॉग में शुरुआती यूज़र के लिए ये अतिरिक्त SEO टिप्स देखें।