# Wix Restaurants: टेबल रिज़र्वेशन और वॉक-इन मैनेज करना

Source: https://support.wix.com/hi/article/wix-restaurants-%E0%A4%9F%E0%A5%87%E0%A4%AC%E0%A4%B2-%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A4%BC%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A5%87%E0%A4%B6%E0%A4%A8-%E0%A4%94%E0%A4%B0-%E0%A4%B5%E0%A5%89%E0%A4%95-%E0%A4%87%E0%A4%A8-%E0%A4%AE%E0%A5%88%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%9C-%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A4%A8%E0%A4%BE (updated 2026-09-29)
Related: Wix developer documentation, https://dev.wix.com/docs/llms.txt; Help Center index, https://support.wix.com/en/llms.txt

Wix टेबल रिज़र्वेशन ऐप की मदद से गेस्ट आपके रेस्टोरेंट की उपलब्धता के आधार पर ऑनलाइन टेबल बुक कर सकते हैं। अपनी उपलब्धता को अप-टू-डेट रखने के लिए, आप अपनी साइट के डैशबोर्ड या Wix ऐप से वॉक-इन गेस्ट या फोन पर मिलने वाली रिक्वेस्ट के रिज़र्वेशन मैन्युअली जोड़ और अपडेट कर सकते हैं।

---

## टेबल रिज़र्वेशन देखना और फ़िल्टर करना

रिज़र्वेशन को तुरंत देखने और व्यवस्थित करने से आप सर्विस को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकते हैं। टेबल रिज़र्वेशन पेज पर आप आज के रिज़र्वेशन देख सकते हैं, आने वाली रिक्वेस्ट मैनेज कर सकते हैं या आगे के सभी रिज़र्वेशन रिव्यू कर सकते हैं। साथ ही, उन्हें स्टेटस, तारीख, टेबल, सोर्स और अन्य जानकारी के अनुसार फ़िल्टर कर सकते हैं।

### टेबल रिज़र्वेशन देखने और फ़िल्टर करने के लिए:

1. अपनी साइट के डैशबोर्ड में [टेबल रिज़र्वेशन पर जाएं](https://manage.wix.com/my-account/site-selector/?siteType=HtmlWeb&actionUrl=https://www.wix.com/dashboard/%7B%7BmetaSiteId%7D%7D/restaurants/table-reservations?&title=Select%20a%20site&buttonText=Go+to+Table+Reservations)।
2. संबंधित टैब पर क्लिक करें: **डेली**, **रिक्वेस्ट्स** या **ऑल रिज़र्वेशन्स**।
3. आपने जिस टैब पर क्लिक किया है, उसके अनुसार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।

**डेली**

* खास कीवर्ड के जरिए रिज़र्वेशन खोजने के लिए, सर्च बार का इस्तेमाल करें।
* किसी दूसरे दिन के रिज़र्वेशन देखने के लिए, तारीख के आगे दिए गए तीरों पर क्लिक करें।
* रिज़र्वेशन स्टेटस, टेबल नंबर, सोर्स (जैसे, वॉक-इन, ऑफलाइन आदि) और पेमेंट स्टेटस के अनुसार लिस्ट फ़िल्टर करने के लिए, सर्च बार के आगे **फ़िल्टर** पर क्लिक करें।

**रिक्वेस्ट्स**

* खास कीवर्ड के जरिए रिज़र्वेशन रिक्वेस्ट खोजने के लिए, सर्च बार का इस्तेमाल करें।
* सिर्फ आर्काइव की गई रिक्वेस्ट या किसी खास पेमेंट स्टेटस वाली रिक्वेस्ट (जैसे, मुफ़्त, अनपेड आदि) दिखाने के लिए, सर्च बार के आगे **फ़िल्टर** पर क्लिक करें।

**ऑल रिज़र्वेशन्स**

* खास कीवर्ड के जरिए रिज़र्वेशन खोजने के लिए, सर्च बार का इस्तेमाल करें।
* कोई दूसरी समय अवधि चुनने के लिए, ड्रॉपडाउन पर क्लिक करें (जैसे, 'अगले 7 दिन')।
* रिज़र्वेशन स्टेटस, तारीख की रेंज, टेबल, सोर्स (जैसे, वॉक-इन, ऑफलाइन आदि), पेमेंट स्टेटस और संबंधित [एक्सपीरियंस](https://support.wix.com/hi/article/wix-table-reservations-creating-an-experience) के अनुसार लिस्ट फ़िल्टर करने के लिए, सर्च बार के आगे **फ़िल्टर** पर क्लिक करें।

  
**टिप:** आगे आसानी से और तुरंत एक्सेस करने के लिए, अभी बनाए गए व्यू को सेव करें। इसे नए व्यू या अपने डिफ़ॉल्ट व्यू के रूप में सेव करने के लिए, **मैनेज व्यू** पर क्लिक करें।

> **जानकारी के लिए:** आप चुन सकते हैं कि डेली और ऑल रिज़र्वेशन्स टेबल में जानकारी के कौन-से कॉलम दिखाई दें। सर्च बार के आगे दिए गए **कस्टमाइज़** आइकन ![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/8696077d-830a-4b1e-bd86-9df98f89994a/2026/03/09/94476f43-8eb5-4b19-b5c4-5aa36de6674b/1e492498-bfff-457c-adae-1ea767b87bea.png) पर क्लिक करें और **पसंदीदा एरिया** सहित संबंधित कॉलम चुनें। कॉलम का क्रम बदलने के लिए, आप उन्हें ड्रैग और ड्रॉप भी कर सकते हैं।

![Wix डैशबोर्ड में टेबल रिज़र्वेशन लिस्ट, जिसमें फ़िल्टर और सर्च के विकल्प हाइलाइट किए गए हैं](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/8696077d-830a-4b1e-bd86-9df98f89994a/2026/03/09/b0807e7e-de59-4aef-8b26-a1a113dea360/3bf77e7b-b3d8-4cb9-b660-4e533d68e0d2.png)

---

## टेबल रिज़र्वेशन या वॉक-इन मैन्युअली जोड़ना

जो गेस्ट ऑनलाइन बुकिंग नहीं करते, उनके लिए आप मैन्युअली टेबल रिज़र्वेशन जोड़ सकते हैं—जैसे, वे गेस्ट जो टेबल बुक करने के लिए आपके रेस्टोरेंट को कॉल करते हैं। उनकी जानकारी सीधे अपनी साइट के डैशबोर्ड या मोबाइल डिवाइस पर Wix ऐप से दर्ज करें।

आप पहले से रिज़र्वेशन न कराने वाले वॉक-इन गेस्ट को भी सीट दे सकते हैं। तारीख और समय बताने की ज़रूरत नहीं है; बस गेस्ट की डिटेल्स डालें या चाहें तो उस सेक्शन को स्किप करें।

> **क्या आपने प्रीपेमेंट रूल्स सेट किए हैं?** आपके [प्रीपेमेंट रूल्स](https://support.wix.com/hi/article/wix-restaurants-setting-up-prepayment-for-table-reservations) के मुताबिक रिज़र्वेशन बनाते समय, आपको तुरंत पेमेंट लेने या उसे बाद के लिए टालने का विकल्प मिलेगा।

### नया रिज़र्वेशन/वॉक-इन जोड़ने के लिए:

**डैशबोर्ड:**

1. अपनी साइट के डैशबोर्ड में [टेबल रिज़र्वेशन पर जाएं](https://manage.wix.com/my-account/site-selector/?siteType=HtmlWeb&actionUrl=https://www.wix.com/dashboard/%7B%7BmetaSiteId%7D%7D/restaurants/table-reservations?&title=Select%20a%20site&buttonText=Go+to+Table+Reservations)।
2. ऊपर दाईं ओर मौजूद **ऐड न्यू** ड्रॉप-डाउनपर क्लिक करें।
3. आप जिस तरह का रिज़र्वेशन जोड़ना चाहते हैं, उसे चुनें:

**रिज़र्वेशन**

1. **रिज़र्वेशन** चुनें।
2. **रिज़र्वेशन डिटेल्स** डालें:  
   * **पार्टी साइज़:** गेस्ट की संख्या।  
   * **डेट:** रिज़र्वेशन का दिन।  
   * **स्टार्ट टाइम:** रिज़र्वेशन शुरू होने का समय।  
   * **ड्यूरेशन:** टेबल कितनी देर के लिए रिज़र्व रहेगी।  
   * **टेबल:** रिज़र्वेशन के लिए एक टेबल असाइन करें।  
   * **स्टेटस:** रिज़र्वेशन का स्टेटस सेट करें, जैसे रिज़र्व्ड, सीटिंग या नो-शो।
3. ज़रूरी डिटेल्स डालें:  
   * **गेस्ट डिटेल्स:** गेस्ट की जानकारी जोड़ें या अपने कॉन्टैक्ट्स में से चुनें।  
   * **पेमेंट इन्फो:** पेमेंट डिटेल्स डालें, अगर आवश्यक हो।  
   * **टीम नोट्स:** इस बुकिंग के बारे में अपनी टीम के लिए इंटरनल नोट्स जोड़ें, जैसे किसी एलर्जी का ध्यान रखना हो।
4. **क्रिएट रिज़र्वेशन** पर क्लिक करें।  
    
![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/e9471e96-8e0a-4ac1-9fa6-02e99938bd27/2024/09/23/4035d161-96b6-43fb-9c61-24a97a23531a/ceb63594-0733-450b-aa66-463e26c36a01.png)

**वॉक-इन**

1. **वॉक-इन** चुनें।
2. **रिज़र्वेशन डिटेल्स** डालें:  
   * **पार्टी साइज़:** गेस्ट की संख्या।  
   * **ड्यूरेशन:** टेबल कितनी देर के लिए रिज़र्व रहेगी।  
   * **टेबल:** रिज़र्वेशन के लिए एक टेबल असाइन करें।
3. ज़रूरी डिटेल्स डालें:  
   * **गेस्ट डिटेल्स:** गेस्ट की जानकारी जोड़ें या अपने कॉन्टैक्ट्स में से चुनें।  
   * **एडिशनल डिटेल्स:** कोई भी ज़रूरी अतिरिक्त जानकारी शामिल करें, जैसे किसी एलर्जी का ध्यान रखना हो।  
   * **टीम नोट्स:** इस बुकिंग के बारे में अपनी टीम के लिए इंटरनल नोट्स जोड़ें।
4. **सीट वॉक-इन** पर क्लिक करें।  
    
![A screenshot of adding a walk-in reservation.](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/e9471e96-8e0a-4ac1-9fa6-02e99938bd27/2024/09/22/c60dd92e-d013-4eec-ab7f-52b7fb6c0050/85e1c4b9-cf74-49eb-9543-5d0e8005981b.png)

![साइट के डैशबोर्ड से नया रिज़र्वेशन या वॉक-इन ऐड करने का स्क्रीनशॉट।](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/e9471e96-8e0a-4ac1-9fa6-02e99938bd27/2024/09/24/90726901-445e-4ba6-a52e-a70f9c30aa85/456756fe-569f-4ac3-b560-695dccc38bf3.jpg)

**Wix ऐप:**

1. Wix ऐप में अपनी साइट पर जाएं।
2. सबसे नीचे **मैनेज** ![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/8769cf44-f342-494c-b25f-cc98c9da3e82/2021/04/12/3fc0f98c-0997-47b3-b7bd-6ae31a67e078/ce9c0fe5-f60d-4448-8fc2-9ba4cf636f93.png) पर टैप करें।
3. **टेबल रिज़र्वेशन** पर टैप करें और **टेबल रिज़र्वेशन** चुनें।
4. सबसे नीचे **+ ऐड न्यू** पर टैप करें।
5. आप जिस तरह का रिज़र्वेशन ऐड करना चाहते हैं, उसे चुनें:

**रिज़र्वेशन**

1. **रिज़र्वेशन** पर टैप करें।
2. **रिज़र्वेशन डिटेल्स** दर्ज करें:  
   * **पार्टी साइज़:** मेहमानों की संख्या।  
   * **तारीख:** रिज़र्वेशन का दिन।  
   * **सिलेक्ट टाइम:** रिज़र्वेशन शुरू होने का समय।  
   * **सिलेक्ट ड्यूरेशन:** टेबल कितने समय के लिए रिज़र्व रहेगी।  
   * **टेबल:** रिज़र्वेशन के लिए एक टेबल असाइन करें।  
   * **स्टेटस:** रिज़र्वेशन का स्टेटस सेट करें (जैसे, रिज़र्व्ड, सीटिंग या नो-शो)।
3. ज़रूरी डिटेल्स दर्ज करें:  
   * **गेस्ट डिटेल्स:** मेहमान की जानकारी ऐड करें या अपने कॉन्टैक्ट्स में से चुनें।  
   * **पेमेंट इन्फो:** पेमेंट डिटेल्स दर्ज करें (अगर आवश्यक हो)।  
   * **टीम नोट्स:** इस बुकिंग के बारे में अपनी टीम के लिए इंटरनल नोट्स ऐड करें (जैसे, ऐसी कोई एलर्जी जिसका ध्यान रखना ज़रूरी हो)।
4. **सेव** पर टैप करें।

**वॉक-इन**

1. **वॉक-इन** पर टैप करें।
2. **रिज़र्वेशन डिटेल्स** दर्ज करें:  
   * **पार्टी साइज़:** मेहमानों की संख्या।  
   * **सिलेक्ट ड्यूरेशन:** टेबल कितने समय के लिए रिज़र्व रहेगी।  
   * **टेबल:** रिज़र्वेशन के लिए एक टेबल असाइन करें।
3. ज़रूरी डिटेल्स दर्ज करें:  
   * **गेस्ट डिटेल्स:** मेहमान की जानकारी ऐड करें या अपने कॉन्टैक्ट्स में से चुनें।  
   * **टीम नोट्स:** इस बुकिंग के बारे में अपनी टीम के लिए इंटरनल नोट्स ऐड करें (जैसे, ऐसी कोई एलर्जी जिसका ध्यान रखना ज़रूरी हो)।
4. **सेव** पर टैप करें।

![Wix ओनर ऐप में टेबल रिज़र्वेशन ऐड करने का स्क्रीनशॉट।](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/df73d4e5-2347-40cf-85a3-db0f959b301f/2024/07/07/e5762669-20f3-4c9b-88cb-2181ad1ecd57/95492db9-782f-4425-ac4e-8c398fd08ca7.png)

> **टिप:** आप अपनी साइट के डैशबोर्ड या Wix ऐप से किसी टेबल में रिज़र्वेशन/वॉक-इन जोड़ने के लिए [अपने फ्लोर प्लान का भी इस्तेमाल कर सकते हैं](https://support.wix.com/hi/article/wix-restaurants-creating-a-restaurant-floor-plan)।

---

## अपने टेबल रिज़र्वेशन या वॉक-इन को मैनेज करना

आप अपनी साइट के डैशबोर्ड या Wix ऐप से रिज़र्वेशन और वॉक-इन मैनेज कर सकते हैं। मौजूदा बुकिंग्स एडिट करें, ऑर्डर डिटेल्स देखें, अपडेट के साथ मेहमानों को मैसेज भेजें या जिन रिज़र्वेशन की अब ज़रूरत नहीं है उन्हें सक्रिय लिस्ट से आर्काइव करें। ऐसा करने से आपका टेबल मैनेजमेंट व्यवस्थित रहेगा।

### अपना रिज़र्वेशन/वॉक-इन मैनेज करने के लिए:

**डैशबोर्ड:**

1. अपनी साइट के डैशबोर्ड में [टेबल रिज़र्वेशन](https://manage.wix.com/my-account/site-selector/?siteType=HtmlWeb&actionUrl=https://www.wix.com/dashboard/%7B%7BmetaSiteId%7D%7D/restaurants/table-reservations?&title=Select%20a%20site&buttonText=Go+to+Table+Reservations) पर जाएं।
2. संबंधित रिज़र्वेशन के आगे मौजूद **मोर ऐक्शंस** आइकन ![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/8769cf44-f342-494c-b25f-cc98c9da3e82/2020/08/06/d11de42e-3bf7-4328-8bd0-1bfe2c8a3de5/f1574904-f0f3-4e85-883f-a57138fa0312.png) पर क्लिक करें।
3. चुनें कि आप क्या करना चाहते हैं:  
   * **रिज़र्वेशन एडिट करें:** मौजूदा रिज़र्वेशन में बदलाव करें या उसे अपडेट करें।  
   * **मेहमान को मैसेज भेजें:** रिज़र्वेशन से जुड़ी बातचीत के लिए सीधे मेहमान को मैसेज भेजें।  
   * **ऑर्डर देखें:** दिए गए ऑर्डर की डिटेल्स रिव्यू करें।  
   * **आर्काइव करें:** रिज़र्वेशन को डिलीट किए बिना अपनी सक्रिय लिस्ट से हटाएं।  
   **नोट:** रिज़र्वेशन रिक्वेस्ट आर्काइव करने पर मेहमानों को नोटिफिकेशन नहीं मिलता। डबल बुकिंग से बचने और मेहमान को जानकारी देने के लिए, पहले रिज़र्वेशन रद्द करें और फिर उसे आर्काइव करें।
4. ज़रूरी बदलाव करें और फिर **सेव चेंजेज** पर क्लिक करें।

![साइट के डैशबोर्ड से रिज़र्वेशन मैनेज करने के विकल्पों का स्क्रीनशॉट।](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/e9471e96-8e0a-4ac1-9fa6-02e99938bd27/2025/07/23/06b6e632-a90b-44bc-a275-dcb7ce003e2e/03b4c0ed-5f6e-499a-885d-1f3f45b4f4d0.jpg)

**Wix ऐप:**

1. Wix ऐप में अपनी साइट पर जाएं।
2. नीचे **मैनेज** ![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/8769cf44-f342-494c-b25f-cc98c9da3e82/2021/04/12/3fc0f98c-0997-47b3-b7bd-6ae31a67e078/ce9c0fe5-f60d-4448-8fc2-9ba4cf636f93.png) पर टैप करें।
3. **टेबल रिज़र्वेशन** पर टैप करें और फिर **टेबल रिज़र्वेशन** चुनें।
4. कोई ऐक्शन चुनने के लिए रिज़र्वेशन पर टैप करके होल्ड करें।  
   * **रिज़र्वेशन देखें:** रिज़र्वेशन की डिटेल्स देखें। रिज़र्वेशन पार्टी को कॉल करने के लिए आप **फोन** आइकन ![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/df73d4e5-2347-40cf-85a3-db0f959b301f/2023/01/03/85d70605-84b7-44f6-baa9-f2a86bbded36/40bc9dbd-6ce9-4ba3-a916-d60f7e443137.png) पर भी टैप कर सकते हैं।  
   * **रिज़र्वेशन एडिट करें:** रिज़र्वेशन की डिटेल्स एडिट करें और फिर **सेव** पर टैप करें।  
   * **मेहमान की डिटेल्स:** मेहमान का नाम, संपर्क जानकारी और रिज़र्वेशन से जुड़े सभी नोट्स देखें।  
   * **मेहमान को मैसेज भेजें:** रिज़र्वेशन से सीधे मेहमान को ईमेल या SMS भेजें।  
    **नोट:** पक्का करें कि मेहमान का ईमेल एड्रेस या फोन नंबर मान्य है।  
   * **ऑर्डर देखें:** मेहमान से जुड़ा ऑर्डर देखें, जिसमें आइटम, स्टेटस और पेमेंट डिटेल्स शामिल हैं।  
   * **रिज़र्वेशन आर्काइव करें:** रिज़र्वेशन को रद्द किए बिना अपनी सक्रिय लिस्ट से हटाएं।  
    **नोट:** रिज़र्वेशन आर्काइव करने पर मेहमानों को नोटिफिकेशन नहीं मिलेगा।

![Wix ओनर ऐप में रिज़र्वेशन की डिटेल का स्क्रीनशॉट।](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/e9471e96-8e0a-4ac1-9fa6-02e99938bd27/2025/07/27/9185dc88-0c61-49b4-a590-290c0f8e5d0b/7641c529-8409-4450-bf29-7ebeaa4b22c3.jpg)

---

## अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

टेबल रिज़र्वेशन मैनेज करने का तरीका जानने के लिए किसी सवाल पर क्लिक करें।

**क्या मुझे किसी एक्टिव रिज़र्वेशन को आर्काइव करने से पहले रद्द करना चाहिए?**

हां। डबल बुकिंग से बचने और गेस्ट को नोटिफ़ाई करने के लिए, बेहतर होगा कि आप रिज़र्वेशन को पहले रद्द करें और फिर आर्काइव करें।

**क्या मैं अपने सभी टेबल रिज़र्वेशन की लिस्ट एक्सपोर्ट कर सकता हूं?**

हां, आप अपने रिज़र्वेशन CSV फ़ाइल में एक्सपोर्ट कर सकते हैं। 

1. अपनी साइट के डैशबोर्ड में [टेबल रिज़र्वेशन पर जाएं](https://manage.wix.com/my-account/site-selector/?siteType=HtmlWeb&actionUrl=https://www.wix.com/dashboard/%7B%7BmetaSiteId%7D%7D/restaurants/table-reservations?&title=Select%20a%20site&buttonText=Go+to+Table+Reservations)।
2. संबंधित टैब पर क्लिक करें: **डेली** या **ऑल रिज़र्वेशंस**।
3. (वैकल्पिक) अपनी ज़रूरत के हिसाब से व्यू को फ़िल्टर करें।
4. सर्च बार के पास मौजूद **एक्सपोर्ट** आइकन ![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/8696077d-830a-4b1e-bd86-9df98f89994a/2026/03/09/237e9df7-85d6-48cd-ae49-9d2caa2f9a24/f32c7d5f-7d48-414e-9e82-b6b2593b0deb.png) पर क्लिक करें।
5. चुनें कि आप पूरी लिस्ट एक्सपोर्ट करना चाहते हैं या सिर्फ़ अपने फ़िल्टर किए गए रिज़र्वेशन।
6. कंफ़र्म करने के लिए **एक्सपोर्ट** पर क्लिक करें।

**अगर मैं भविष्य के किसी रिज़र्वेशन को आर्काइव करता हूं, तो क्या होता है?**

भविष्य के किसी रिज़र्वेशन को आर्काइव करने से वह आपकी एक्टिव लिस्ट से हट जाता है, लेकिन गेस्ट के लिए रिज़र्वेशन एक्टिव रहता है। टेबल और टाइम स्लॉट नई बुकिंग्स के लिए फिर से उपलब्ध हो जाएंगे। अगर आप रिज़र्वेशन को पहले रद्द नहीं करते, तो इससे डबल बुकिंग हो सकती है।  
![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/e9471e96-8e0a-4ac1-9fa6-02e99938bd27/2025/07/23/5c166f55-62e5-495d-a19d-1e44fbd7e5c0/4c72af58-2799-4996-aa3b-dd9dde99e533.png)

**क्या मैं अपने रेस्टोरेंट के फ्लोर प्लान का इस्तेमाल करके रिज़र्वेशन जोड़ सकता हूं?**

हां। आप अपने डैशबोर्ड और Wix ऐप से टेबल रिज़र्वेशन या वॉक-इन जोड़ सकते हैं। 

**अपनी साइट के डैशबोर्ड से:** 

1. अपनी साइट के डैशबोर्ड में [टेबल रिज़र्वेशन](https://manage.wix.com/my-account/site-selector/?siteType=HtmlWeb&actionUrl=https://www.wix.com/dashboard/%7B%7BmetaSiteId%7D%7D/restaurants/table-reservations?&title=Select%20a%20site&buttonText=Go+to+Table+Reservations) पर जाएं।
2. **फ्लोर प्लान व्यू** पर क्लिक करें।
3. संबंधित टेबल पर क्लिक करें और **+ रिज़र्वेशन/+ वॉक-इन** चुनें।
4. रिज़र्वेशन की जानकारी दर्ज करें।
5. **क्रिएट रिज़र्वेशन/सीट वॉक-इन** पर क्लिक करें।  
![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/e9471e96-8e0a-4ac1-9fa6-02e99938bd27/2024/09/26/3da0e899-261b-4894-a871-48e1414921c4/867533e4-1d78-4695-b8c0-74f620420e31.jpg)

**Wix ऐप से:** 

1. Wix ऐप में अपनी साइट पर जाएं।
2. सबसे नीचे **मैनेज** ![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/8769cf44-f342-494c-b25f-cc98c9da3e82/2021/04/12/3fc0f98c-0997-47b3-b7bd-6ae31a67e078/ce9c0fe5-f60d-4448-8fc2-9ba4cf636f93.png) पर टैप करें।
3. **टेबल रिज़र्वेशन** पर टैप करें, फिर **फ्लोर प्लान** पर टैप करें।
4. संबंधित टेबल पर टैप करें और **ऐड रिज़र्वेशन/ऐड वॉक-इन** चुनें।
5. रिज़र्वेशन की जानकारी दर्ज करें, फिर **सहेजें** पर टैप करें।  
![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/e9471e96-8e0a-4ac1-9fa6-02e99938bd27/2024/09/26/e7dcff58-9028-424b-81eb-24ce6cf6bdae/4bb5188d-1134-4339-8123-9f497c06d9b6.jpg)
