# Wix रेस्टोरेंट्स: अपनी साइट पर स्पेशलिटीज़ लिस्ट जोड़ना

Source: https://support.wix.com/hi/article/wix-restaurants-adding-a-specialties-list-to-your-site-hi (updated 2026-11-10)
Related: Wix developer documentation, https://dev.wix.com/docs/llms.txt; Help Center index, https://support.wix.com/en/llms.txt

> यह फीचर अभी सिर्फ Wix Harmony Editor में उपलब्ध है।

अपनी साइट पर स्पेशलिटीज़ लिस्ट जोड़ने से आप अपने रेस्टोरेंट की फीचर्ड डिशेज़ दिखा सकते हैं। स्पेशलिटीज़ लिस्ट में वे डिशेज़ दिखाई देती हैं जिन्हें आप अपने मेन्यू में हाइलाइटेड आइटम के तौर पर मार्क करते हैं। इससे आप बेस्टसेलर, सीज़नल डिशेज़, सुझाए गए आइटम या ऐसी दूसरी डिशेज़ फीचर कर सकते हैं जिन पर आप विज़िटर्स का ध्यान दिलाना चाहते हैं।

![Wix Harmony साइट पर हमारे स्पेशलिटीज़ मेन्यू पैनल का स्क्रीनशॉट।](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/7f561bb1-7ff0-4bf8-af1c-fd30dbde9be6/2026/10/30/5093350d-57dd-495d-ba77-fcb069dad73e/2026-10-30_10-26-06.png)

---

## फीचर करने के लिए डिशेज़ चुनना

स्पेशलिटीज़ लिस्ट को आप खुद क्यूरेट करते हैं। इसका मतलब है कि आप डिशेज़ को हाइलाइटेड आइटम के तौर पर मार्क करके तय करते हैं कि लिस्ट में कौन-सी डिशेज़ दिखाई देंगी। Wix इन्हें बिक्री या ऑर्डर एक्टिविटी के आधार पर अपने-आप नहीं चुनता।

### फीचर करने के लिए डिशेज़ चुनने का तरीका:

1. अपनी साइट के डैशबोर्ड में [रेस्टोरेंट मेन्यूज़ पर जाएं](https://manage.wix.com/my-account/site-selector/?siteType=HtmlWeb&actionUrl=https://www.wix.com/dashboard/%7B%7BmetaSiteId%7D%7D/restaurants/menus-management?&title=Select%20a%20site&buttonText=Go+to+Menus)।
2. अब **मैनेज आइटम्स** पर क्लिक करें।
3. वह डिश चुनें जिसे आप फीचर करना चाहते हैं।
4. **इन्फो** टैब पर क्लिक करें।
5. **हाइलाइटेड आइटम** टॉगल ऑन करें।
6. वह रिबन लेबल चुनें जिसे आप डिश पर दिखाना चाहते हैं।
7. **सहेजें** पर क्लिक करें।
8. आप जिन डिशेज़ को फीचर करना चाहते हैं, उनमें से हर डिश के लिए ये स्टेप दोहराएं।

![Wix डैशबोर्ड में रेस्टोरेंट आइटम की डिटेल्स का स्क्रीनशॉट, जिसमें हाइलाइटेड आइटम टॉगल हाइलाइट किया गया है।](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/7f561bb1-7ff0-4bf8-af1c-fd30dbde9be6/2026/10/30/bb104716-c313-4a1a-8ced-3bface9f1cb2/image_(1).png)

---

## अपनी साइट पर स्पेशलिटीज़ लिस्ट जोड़ना

हाइलाइटेड डिशेज़ चुनने के बाद, Wix Harmony Editor में अपनी साइट के किसी पेज पर स्पेशलिटीज़ लिस्ट एलिमेंट जोड़ें। उदाहरण के लिए, इसे अपने होमपेज पर जोड़ने से विज़िटर्स पूरा मेन्यू देखने से पहले आपकी फीचर्ड डिशेज़ की एक झलक देख सकते हैं।

### स्पेशलिटीज़ लिस्ट जोड़ने का तरीका:

1. [अपने एडिटर पर जाएं](https://manage.wix.com/account/site-selector/?actionUrl=https%3A%2F%2Fwww.wix.com%2Feditor%2F%7BmetaSiteId%7D%3FeditorSessionId%3D%7Besi%7D%26)।
2. पेज के ऊपर बाईं ओर **पेज** ड्रॉपडाउन पर क्लिक करें।
3. वह पेज चुनें जहां आप स्पेशलिटीज लिस्ट ऐड करना चाहते हैं।
4. एडिटर के ऊपर बाईं ओर **+ ऐड** पर क्लिक करें।
5. **एलिमेंट्स** चुनें।
6. बाईं ओर **Wix Restaurants** आइकन ![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/0be7c88e-36b6-47e1-924d-f428a3c6fd8e/2026/11/05/7733f76e-3728-4bc5-8392-4cbc115ebe04/image.png)पर क्लिक करें।
7. **स्पेशलिटीज लिस्ट** एलिमेंट को अपने पेज पर ड्रैग करें।

![Wix Harmony Editor के ऐड एलिमेंट्स पैनल में Wix Restaurants सेक्शन के स्पेशलिटीज एलिमेंट का स्क्रीनशॉट।](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/7f561bb1-7ff0-4bf8-af1c-fd30dbde9be6/2026/10/30/3758d86d-ef14-403c-abc1-e47c3526ceba/image_(2).png)

---

## अपने मेन्यू का कंटेंट मैनेज करना

आप मैनेज मेन्यू विंडो से अपनी स्पेशलिटीज लिस्ट में दिखने वाली डिश और मेन्यू मैनेज कर सकते हैं। यहां से आप मेन्यू आइटम्स एडिट कर सकते हैं, नया मेन्यू बना सकते हैं या मौजूदा मेन्यू अपडेट कर सकते हैं।

### अपने मेन्यू का कंटेंट मैनेज करने के लिए:

1. [अपने एडिटर पर जाएं](https://manage.wix.com/account/site-selector/?actionUrl=https%3A%2F%2Fwww.wix.com%2Feditor%2F%7BmetaSiteId%7D%3FeditorSessionId%3D%7Besi%7D%26)।
2. पेज के ऊपर बाईं ओर **पेज** ड्रॉपडाउन पर क्लिक करें।
3. **स्पेशल्टीज़ लिस्ट** दिखाने वाला पृष्ठ चुनें।
4. एक्शन बार में **मैनेज मेन्यू** पर क्लिक करें।
5. चुनें कि आप आगे क्या करना चाहते हैं:  
   * **मैनेज आइटम्स:** अपने मेन्यू आइटम्स एडिट करें।  
   * **ऐड मेन्यू:** नया मेन्यू बनाएं।  
   * **एडिट:** मौजूदा मेन्यू एडिट करें।  
   * **ऐड न्यू मेन्यू:** एक और मेन्यू बनाएं।

![Wix Harmony Editor का स्क्रीनशॉट, जिसमें स्पेशलिटीज लिस्ट चुनी गई है और एक्शन बार में मैनेज मेन्यू हाइलाइट किया गया है,](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/7f561bb1-7ff0-4bf8-af1c-fd30dbde9be6/2026/10/30/6797ab8c-bc4c-4ecf-a64f-412e06236d75/2026-10-30_10-38-30.png)
