header-logo
Wix के साथ शुरुआत करनाWix का इस्तेमाल करके अपनी वेबसाइट और बिज़नेस बनाना सीखें
वेबसाइट बनानास्मार्ट फंक्शनैलिटी के साथ अपनी साइट डिज़ाइन और मैनेज करें.
अकाउंट और बिलिंगसब्सक्रिप्शन, प्लान और इनवॉइस मैनेज करें।
Wix मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करनाअपना बिज़नेस चलाएं और मेंबर्स से जुड़ें.
डोमेन कनेक्ट करनाअपनी साइट पर डोमेन खरीदना, कनेक्ट करना या ट्रांसफर करना सीखें।.
अपना बिज़नेस मैनेज़ करनाअपने बिज़नेस और वेब प्रेजेंस को बढ़ाने के लिए टूल्स पाएं
अपनी साईट प्रमोट करना SEO और मार्केटिंग टूल्स से अपनी विज़िबिलिटी बढ़ाएँ।
स्टूडियो, पार्टनर और एंटरप्राइज़्यादा अच्छे से काम करने में मदद के लिए एडवांस्ड फ़ीचर पाएं।
और अधिक मदद की आवश्यकता है?सॉल्यूशन खोजें, जानी-पहचानी समस्याओं के बारे में जानें या हमसे संपर्क करें।
placeholder-preview-image
Wix Learnहमारे कोर्सेज़ और ट्यूटोरियल के ज़रिए अपने स्किल्स का विकास करें।
Wix ब्लॉगवेब डिज़ाइन, मार्केटिंग आदि के लिए सुझाव पाएं।
SEO लर्निंग हबसर्च इंजन से ऑर्गेनिक साइट ट्रैफिक बढ़ाना सीखें।
वेबसाइट विकासहमारे फ़ुल-स्टैक प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करके एक कस्टम साइट बनाएं।
किसी प्रोफेशनल को अपॉइन्ट करेंअपने लक्ष्यों तक पहुँचने में मदद के लिए किसी एक्सपर्ट से संपर्क करें।
placeholder-preview-image

Wix Professional को हायर करना

3 मिनट
अपनी वेब प्रेजेंस बनाने या उसे बेहतर बनाने के लिए अपने स्टाइल और बजट के हिसाब से किसी Wix Professional को हायर करें। Wix Professionals सर्टिफाइड फ्रीलांसर और एजेंसियां हैं जिनसे आप Wix Marketplace में मैच हो सकते हैं। आप किसी सही Wix Professional के साथ मैच होने के लिए प्रोजेक्ट रिक्वेस्ट सबमिट कर सकते हैं या अपनी जरूरतों के हिसाब से किसी खास फ्रीलांसर या एजेंसी को सर्च कर सकते हैं।

Wix Professional के साथ मैच होना

Wix को अपनी ज़रूरतों के हिसाब से अपने लिए एक प्रोफेशनल ढूँढने दें। कुछ छोटे सवालों के जवाब देकर अपने प्रोजेक्ट की रिक्वेस्ट की डिटेल्स दें। हम आपकी रिक्वेस्ट का रिव्यू करेंगे और आपको उन प्रोफेशनल्स से मिलाएंगे जो आपकी ज़रूरतों के लिए सबसे सही हैं।

आपको 1 वर्किंग डे (business day) के अंदर प्रोफेशनल से जवाब मिल जाएगा। साथ मिलकर, आप प्रोजेक्ट की डिटेल्स और कीमत पर चर्चा कर सकते हैं और तय कर सकते हैं कि आप उन्हें हायर करना चाहते हैं या नहीं।
ज़रूरी:
Wix प्रोफेशनल को हायर करने से पहले, यह पक्का कर लें कि आप दोनों के लिए सही कीमत और पेमेंट के तरीके पर चर्चा और सहमति हो गई है। अपने प्रोफेशनल के साथ मिलकर एग्रीमेंट की लागत और शर्तें तय करना ज़रूरी है। कृपया ध्यान दें कि Wix किसी भी विवाद में शामिल नहीं होता है। ज़्यादा जानकारी के लिए, Wix Marketplace की सेवा की शर्तें (Terms of Service) देखें।

प्रोजेक्ट रिक्वेस्ट सबमिट करने के लिए:

  1. अपने Wix अकाउंट में साइन इन करें
  2. Wix Marketplace में अपने प्रोजेक्ट्स पेज पर जाएं।
  3. ऊपर दाईं ओर New Project पर क्लिक करें और Find me a professional चुनें।
  4. चुनें कि आपको किस काम में मदद चाहिए और Next पर क्लिक करें।
  5. अपनी रिक्वेस्ट की बाकी डिटेल्स भरना जारी रखें।
  6. अपनी कॉन्टैक्ट डिटेल्स डालें और Submit पर क्लिक करें।
Wix Professional के साथ मैच होने की रिक्वेस्ट के लिए अपनी कॉन्टैक्ट जानकारी भरने का एक स्क्रीनशॉट।
क्या आपने प्रोजेक्ट रिक्वेस्ट सबमिट कर दी है?

Wix Professional और उनकी सर्विस सर्च करना

Wix Marketplace में आप अपने लिए सही प्रोफेशनल ढूंढने के लिए सर्विस, कीमत, लोकेशन और भाषा के आधार पर फिल्टर कर सकते हैं। प्रोजेक्ट्स देखने और हर प्रोफेशनल के बारे में ज्यादा जानने के लिए उनकी प्रोफाइल देखें। अपनी रिक्वेस्ट की डिटेल्स सबमिट करें और सीधे प्रोफेशनल से कोट (quote) प्राप्त करें।

आपको 1 वर्किंग डे के अंदर प्रोफेशनल से जवाब मिल जाना चाहिए। आप साथ मिलकर प्रोजेक्ट की डिटेल्स और कीमत पर चर्चा कर सकते हैं और तय कर सकते हैं कि आप उन्हें हायर करना चाहते हैं या नहीं।

प्रोफेशनल सर्च करने के लिए:

  1. अपने Wix अकाउंट में साइन इन करें
  2. Wix Marketplace में अपने प्रोजेक्ट्स पेज पर जाएं।
  3. ऊपर दाईं ओर New Project पर क्लिक करें और Explore professionals चुनें।
  4. उन Wix Professionals और सर्विस को ब्राउज़ करें जिन्हें आप ढूंढ रहे हैं।
  5. (वैकल्पिक) अपने सर्च रिजल्ट्स को बेहतर बनाने के लिए फिल्टर्स को एडिट करें।
पार्टनर सर्च करने के लिए Wix Marketplace के फिल्टर्स का एक स्क्रीनशॉट
  1. किसी Wix Professional की प्रोफाइल देखने के लिए उस पर क्लिक करें।
  2. Wix Professional की प्रोफाइल इमेज के नीचे Contact पर क्लिक करें।
  3. अपनी रिक्वेस्ट और कॉन्टैक्ट डिटेल्स भरें और Submit पर क्लिक करें।