# Wix पोर्टफ़ोलियो: अपने इंटीग्रेशंस मैनेज करना

Source: https://support.wix.com/hi/article/wix-portfolio-managing-your-integrations-hi (updated 2026-10-14)
Related: Wix developer documentation, https://dev.wix.com/docs/llms.txt; Help Center index, https://support.wix.com/en/llms.txt

> **ध्यान दें:** अप्रैल 2024 से, आप अपने पोर्टफ़ोलियो को ऐप इंटीग्रेशंस से कनेक्ट नहीं कर सकते। अगर आपकी साइट इस तारीख से पहले बनाई गई थी और उस पर इंटीग्रेशंस पहले से सेट अप हैं, तो वे पहले की तरह काम करते रहेंगे। हालांकि, अगर आपने अप्रैल 2024 से पहले Google फ़ोटो को कनेक्ट नहीं किया था, तो अब आप इसे कनेक्ट नहीं कर सकते, क्योंकि यह ऑप्शन अब उपलब्ध नहीं है।

अपने पोर्टफ़ोलियो को इंस्टाग्राम, डेविएंटआर्ट या ड्रिबल से [कनेक्ट करने](https://support.wix.com/hi/article/wix-portfolio-connecting-integrations) के बाद, आप इन ऐप्स से प्रोजेक्ट जोड़ और मैनेज कर सकते हैं।

इन ऐप्स से मीडिया को अपने पोर्टफ़ोलियो में सिंक करें, प्रोजेक्ट की डिटेल्स अपडेट करें और जिन प्रोजेक्ट्स को अब शोकेस नहीं करना चाहते, उन्हें हटा दें।

![डैशबोर्ड के इंटीग्रेशंस सेक्शन का स्क्रीनशॉट, जिसमें मैनेज बटन हाइलाइट किया गया है।](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/5c3e602a-8647-41f7-bb22-686374bf97ce/2025/06/10/32627af9-81b6-4193-95cf-bfc1afdecf32/5096a07b-7842-4b81-b396-9d86724fc51c.png)

### अपने पोर्टफ़ोलियो इंटीग्रेशंस मैनेज करने के लिए:

1. अपनी साइट के डैशबोर्ड में [पोर्तफ़ोलियो पर जाएं](https://manage.wix.com/my-account/site-selector/?siteType=HtmlWeb&actionUrl=https://www.wix.com/dashboard/%7B%7BmetaSiteId%7D%7D/portfolio?&title=Manage%20Portfolio&buttonText=Manage+your+portfolio)।
2. सबसे ऊपर दाईं ओर **मोर एक्शंस** आइकन![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/c9645f94-44fe-471f-91a6-7d149990294c/2016/08/30/cb2477ce-1f52-430f-897a-e530377d9b60.svg) पर क्लिक करें।
3. **इंटीग्रेशंस** पर क्लिक करें।
4. संबंधित इंटीग्रेशन के आगे **मैनेज** पर क्लिक करें।
5. चुनें कि आप क्या करना चाहते हैं:

**प्रोजेक्ट्स सिंक करें**

संबंधित प्रोजेक्ट के आगे **सिंक** पर क्लिक करें। प्रोजेक्ट अपडेट होने के बाद उसका स्टेटस **सिंक्ड** दिखेगा।

**प्रोजेक्ट्स मैनेज करें**

1. संबंधित प्रोजेक्ट के आगे **मैनेज प्रोजेक्ट** पर क्लिक करें।  
**ध्यान दें:** प्रोजेक्ट मैनेज करने से पहले आपको उसे अपने पोर्टफ़ोलियो में सिंक करना होगा।
2. अपने प्रोजेक्ट की डिटेल्स अपडेट करें।
3. सबसे ऊपर दाईं ओर **सेव और क्लोज़** पर क्लिक करें।

  
[अपने प्रोजेक्ट्स मैनेज करने का तरीका जानें](https://support.wix.com/hi/article/wix-portfolio-managing-your-wix-portfolio#managing-your-projects)।

**अपने पोर्टफ़ोलियो से कोई प्रोजेक्ट हटाएं**

1. संबंधित प्रोजेक्ट के आगे **मोर एक्शंस** आइकन ![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/c9645f94-44fe-471f-91a6-7d149990294c/2016/08/30/cb2477ce-1f52-430f-897a-e530377d9b60.svg) पर क्लिक करें।  
**ध्यान दें:** प्रोजेक्ट हटाने से पहले आपको उसे अपने पोर्टफ़ोलियो में सिंक करना होगा।
2. **रिमूव फ्रॉम पोर्टफ़ोलियो** पर क्लिक करें।
