Wix मीडिया: फ़ाइल अपलोड से जुड़ी समस्याएं ठीक करना
कभी-कभी फ़ाइलें अपलोड करते समय कोई ऐसी समस्या आ जाती है, जिसे फ़ाइलें अपलोड होने से पहले ठीक करना ज़रूरी होता है। कई मामलों में आपको खास एरर मैसेज दिखाई देगा, लेकिन कभी-कभी समस्या आपके इंटरनेट कनेक्शन या दूसरे लोकल कारणों से जुड़ी हो सकती है।
सपोर्ट किए जाने वाले मीडिया टाइप
मीडिया फ़ाइलें अपलोड करते समय यह जानना ज़रूरी है कि हम किन टाइप को सपोर्ट करते हैं। अपलोड के दौरान किसी भी समस्या से बचने के लिए, पक्का करें कि आपकी फ़ाइलें इन फ़ॉर्मैट से मैच करती हैं।
सपोर्ट किए जाने वाले फ़ाइल टाइप और साइज़ लिमिट के बारे में और जानें।
खास एरर मैसेज
फ़ाइल अपलोड करते समय एरर आने पर, आपको कुछ चीज़ें चेक करनी पड़ सकती हैं। कुछ आम एरर नीचे दिए गए हैं। उन्हें ठीक करने का तरीका जानने के लिए ड्रॉप-डाउन पर क्लिक करें।
आप अपने अकाउंट से साइन आउट हैं। दोबारा लॉग इन करें और फिर से कोशिश करें।
फ़ाइल अपलोड नहीं की जा सकी। अपना इंटरनेट कनेक्शन चेक करें और फिर से कोशिश करें।
फ़ाइल करप्ट है और इसे अपलोड नहीं किया जा सकता। कोई नई फ़ाइल आज़माएं।
यह फ़ाइल खाली है। कोई नई फ़ाइल आज़माएं।
फ़ाइल अपलोड नहीं की जा सकी, क्योंकि फ़ाइल एक्सटेंशन और फ़ाइल टाइप मैच नहीं करते।
यह फ़ाइल बहुत बड़ी है। कोई छोटी फ़ाइल अपलोड करें (अधिकतम {sizeLimit})।
{extension} फ़ाइलें सपोर्ट नहीं की जातीं।
समस्या ठीक करने के दूसरे स्टेप
अगर आपने पक्का कर लिया है कि आप जिस फ़ाइल को अपलोड करने की कोशिश कर रहे हैं, वह वाकई
सपोर्ट की जाती है और आपको ऊपर दिए गए एरर मैसेज में से कोई भी नहीं मिला, तो हमारा सुझाव है कि आप समस्या ठीक करने के कुछ सामान्य स्टेप फॉलो करें।
नोट:
नीचे दिए गए कारणों से फ़ाइलें अपलोड करने में समस्या आ सकती है। अगर इनमें से कोई कारण लागू होता है, तो किसी दूसरे इंटरनेट कनेक्शन वाले कंप्यूटर से फ़ाइल अपलोड करने की कोशिश करें:
- 3G इंटरनेट कनेक्शन: अगर आप 3G मोबाइल कनेक्शन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो मीडिया अपलोड करने में समस्या आ सकती है।
- कैरियर या डाटा प्लान से जुड़ी पाबंदियां: इन पाबंदियों के कारण हो सकता है कि आप इमेज या दूसरी मीडिया फ़ाइलें अपलोड न कर पाएं।
- पब्लिक इंटरनेट कनेक्शन: ऑफ़िस, स्कूल, लाइब्रेरी या सरकारी संस्थान कुछ खास URLs का एक्सेस ब्लॉक कर सकते हैं। इनमें हमारा मीडिया सर्वर भी शामिल हो सकता है।
- इंटरनेट सिक्योरिटी प्रोग्राम: कुछ इंटरनेट सिक्योरिटी प्रोग्राम हमारे मीडिया सर्वर का एक्सेस ब्लॉक कर देते हैं।
चेक करें कि आपके पास पर्याप्त स्टोरेज है या नहीं
चेक करें कि आप कोई दूसरी फ़ाइल अपलोड कर पा रहे हैं या नहीं
Wix से लॉग आउट करके फिर से लॉग इन करें
फ़ाइल को इनकॉग्निटो या प्राइवेट ब्राउज़िंग विंडो में अपलोड करें
सभी ब्राउज़र एक्सटेंशन या सिक्योरिटी प्रोग्राम बंद करें
अपने ब्राउज़र की कैश क्लियर करें
कोई दूसरा इंटरनेट कनेक्शन आज़माएं
क्या आपको अब भी मदद चाहिए?
अगर आपको मदद के लिए संपर्क करना हो, तो कौन-सी जानकारी देनी चाहिए?

