header-logo
Wix के साथ शुरुआत करनाWix के साथ अपनी वेबसाइट और बिज़नेस बनाएँअपनी वेबसाइट बनाने, टेम्पलेट कस्टमाइज़ करने, या अपनी ऑनलाइन प्रेज़ेंस बेहतर बनाने के लिए प्रोफ़ेशनल्स को हायर करने के लिए हमारे AIटूल्स देखे
वेबसाइट बनानापढ़ें कि Wix एडिटर का इस्तेमाल कैसे करें और अपनी साइट पर कंटेंट कैसे मैनेज करें। जानें कि अपने विज़िटर्स की प्राइवेसी कैसे सुरक्षित रखें और अपनी साइट को एक्सेसिबल कैसे बनाएं।
अकाउंट और बिलिंगअपनी अकाउंट सेटिंग्स देखें, अपने सब्सक्रिप्शन और प्लान मैनेज करें और अपने इनवॉइस समझें.
Wix मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करनाअपने बिज़नेस को चलते-फिरते अच्छे से चलाने के लिए हमारे मोबाइल ऐप्स का इस्तेमाल करें और अपनी साइट के मेंबर्स के टच में रहने के लिए एक खास ऐप सेट अप करें।
डोमेन कनेक्ट करनाअपनी साइट के लिए डोमेन खरीदने, कनेक्ट करने या ट्रांसफर करने का तरीका जानने के लिए हमारे स्टेप-बाय-स्टेप गाइड को फॉलो करें, और जानें कि अपनी साइट का डेटा कैसे सुरक्षित रखें।
अपना बिज़नेस मैनेज़ करनाअपने बिज़नेस और वेब प्रेजेंस को बढ़ाने के लिए टूल्स लें। अपनी खास ज़रूरतों के लिए सही टूल्स ढूंढें, ऑनलाइन पेमेंट सेट अप करें और अपनी साइट के एनालिटिक्स पर नज़र रखें।
अपनी साईट प्रमोट करना सर्च इंजन पर इसे प्रमोट करके, ईमेल भेजकर और पेड ऐड चलाकर अपनी साइट को ज़्यादा विज़िबल बनाना सीखें। प्रैक्टिकल टिप्स से अपनी ऑनलाइन प्रेजेंस को बेहतर बनाएं।
स्टूडियो, पार्टनर और एंटरप्राइअपने स्टूडियो या एंटरप्राइज़ अकाउंट का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा उठाएँ, एडवांस्ड फ़ीचर्स के साथ जो आपको ज़्यादा अच्छे से काम करने में मदद करेंगे.
और अधिक मदद की आवश्यकता है?साइट परफॉर्मेंस और टेक्निकल दिक्कतों के लिए सॉल्यूशन ढूंढें, उन दिक्कतों के बारे में जानें जिन्हें हम ठीक करने पर काम कर रहे हैं या मदद के लिए हमसे कॉन्टैक्ट करें।
placeholder-preview-image
Wix Learnहमारे कोर्सेज़ और ट्यूटोरियल के ज़रिए अपने स्किल्स का विकास करें।
Wix ब्लॉगवेब डिज़ाइन, मार्केटिंग आदि के लिए सुझाव पाएं।
SEO लर्निंग हबसर्च इंजन से ऑर्गेनिक साइट ट्रैफिक बढ़ाना सीखें।
वेबसाइट विकासहमारे फ़ुल-स्टैक प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करके एक कस्टम साइट बनाएं।
किसी प्रोफेशनल को अपॉइन्ट करेंअपने लक्ष्यों तक पहुँचने में मदद के लिए किसी एक्सपर्ट से संपर्क करें।
placeholder-preview-image

Wix लोगो: Wix Logo Maker से लोगो बनाना

लोगो बनाना और अपने ब्रैंड की पहचान तय करना अब पहले से कहीं आसान है। Wix Logo Maker आपके बिजनेस और आपकी पसंद के लुक और फील के आधार पर ढेरों डिजाइन ऑफर करता है। हमें अपने बारे में थोड़ी जानकारी दें, फिर अपनी पसंद का डिजाइन चुनें और उसे अपनी जरूरतों के हिसाब से कस्टमाइज करें।
इस आर्टिकल में दिए गए स्टेप फॉलो करने से आप ऐसा लोगो बनाने का तरीका जानेंगे, जो आपके ब्रैंड और बिजनेस को सही मायने में दर्शाता हो।
जिम के लिए लोगो के उदाहरण,

स्टेप 1 | हमें अपने बिजनेस और ब्रैंड के बारे में बताएं

आपका लोगो आपके बिजनेस, आपकी इंडस्ट्री और आपकी ब्रैंडिंग की विजुअल पहचान है। लोगो बनाने के पहले स्टेप में अपनी जानकारी भरें—हमें अपने बिजनेस के साथ यह भी बताएं कि आप लोगों के सामने अपने ब्रैंड की कैसी पहचान बनाना चाहते हैं।
ऐसा करने से हम आपकी जरूरतों के मुताबिक दर्जनों ऑप्शन दिखा सकते हैं।

शुरू करने और अपनी जानकारी भरने के लिए:

  1. लोगो एंड ब्रैंड पर जाएं।
  2. क्रिएट न्यू ब्रैंड पर क्लिक करें।
  3. अपना बिजनेस टाइप डालें और नेक्स्ट पर क्लिक करें।
  4. अपनी पसंद की एक या अधिक स्टाइल चुनें और नेक्स्ट पर क्लिक करें।
  5. अपने लोगो का टेक्स्ट डालें और नेक्स्ट पर क्लिक करें।
    टिप: सुझाव पाने के लिए AI टेक्स्ट जनरेटर का इस्तेमाल करें।
बिजनेस का नाम और AI से जनरेट किए गए दूसरे सुझाव,
  1. (वैकल्पिक) कोई टैगलाइन डालें और डन पर क्लिक करें।
    टिप: टैगलाइन बनाने में AI टेक्स्ट जनरेटर आपकी मदद कर सकता है।
नोट:
बिजनेस के नाम और टैगलाइन में अधिकतम 50 कैरेक्टर हो सकते हैं।

अपने बिजनेस की जानकारी देने और पसंद के ऑप्शन चुनने के बाद, उपलब्ध लोगो ऑप्शन में से कोई एक चुनें। ध्यान रखें—इस स्टेज पर चुना गया डिजाइन एक टेंप्लेट है, जिसे आप अगले स्टेप में अपनी जरूरतों के मुताबिक कस्टमाइज करेंगे।

अपना लोगो चुनने के लिए:

  1. उपलब्ध लोगो ऑप्शन देखने के लिए स्क्रॉल करें।
  2. (वैकल्पिक) उपलब्ध लिस्ट से कोई दूसरा आइकन चुनने के लिए, सी अदर आइकन पर क्लिक करें।
  3. जिस लोगो को आप एडिट करना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें।
लोगो के कई उपलब्ध ऑप्शन,

लोगो का सुझाव चुनने के बाद, आप Logo Maker Editor पर जा सकते हैं। यहां आप अपने लोगो को कस्टमाइज करके उसे अपना लुक दे सकते हैं। रंग, फॉन्ट और पोजिशन बदलें, ज्यादा सिंबल जोड़ें और अपनी इमेज भी अपलोड करें।
शुरू करने से पहले:
हमारा सुझाव है कि आप Logo Maker की बेस्ट प्रैक्टिसेज रिव्यू करने के लिए समय निकालें। ऐसा करने से आप आगे चलकर डिजाइन से जुड़ी संभावित समस्याओं से बच सकते हैं।

अपना लोगो कस्टमाइज करने के लिए:

  1. सबसे ऊपर दाईं ओर कस्टमाइज योर लोगो पर क्लिक करें।
  2. बाईं ओर मौजूद टैब पर क्लिक करें (किसी एलिमेंट का टैब खोलने के लिए, आप सीधे उस एलिमेंट पर भी क्लिक कर सकते हैं):
    • टेंप्लेट्स: अपनी जरूरत के मुताबिक लोगो के लिए नया टेंप्लेट चुनें।
    • पैलेट: अपने लोगो के लिए नया कलर पैलेट चुनें। कलर पैलेट में 4 रंगों के प्रीसेट होते हैं। आप दूसरे टैब में हर रंग को अलग-अलग बदल सकते हैं।
    • टेक्स्ट: बिजनेस का नाम और टैगलाइन कस्टमाइज करें। (दोनों के लिए 50 कैरेक्टर की लिमिट है।)
    • सिंबल्स: अपने लोगो में सिंबल जोड़ने के लिए ऐड सिंबल पर क्लिक करें।
    • शेप्स: अपने लोगो में सर्कल या रेक्टैंगल जोड़ने के लिए ऐड शेप पर क्लिक करें।
    • इमेजेज: अपने लोगो में अपनी इमेज जोड़ने के लिए अपलोड इमेज पर क्लिक करें।
      ध्यान दें: फिलहाल, आप सिर्फ .JPEG और .PNG इमेज अपलोड कर सकते हैं, जिनका अधिकतम साइज 500 MB हो।
    • बैकग्राउंड: आपके लोगो का बैकग्राउंड डिफॉल्ट रूप से सफेद होता है। इसका रंग बदलने के लिए कलर पिकर का इस्तेमाल करें।
      ध्यान दें: फिलहाल, अपलोड की गई इमेज से लोगो का पूरा बैकग्राउंड भरना संभव नहीं है। अगर आप भविष्य में यह ऑप्शन देखना चाहते हैं, तो इस फीचर के लिए वोट करें
लोगो के लिए कस्टमाइजेशन ऑप्शन,
एलिमेंट मैनेज करना:
किसी भी एलिमेंट को अलाइन करने, पीछे/आगे ले जाने, डुप्लिकेट बनाने या डिलीट करने के लिए उस पर क्लिक करें।

इस प्रोसेस को पूरा करने का आखिरी स्टेप है अपना लोगो प्लान चुनना और लोगो खरीदना। हमारे Wix Logo Maker प्लान के बारे में ज्यादा जानें

ध्यान रखें कि सेकंडरी लोगो बनाने के लिए, आपको Unlimited या Business Logo Maker प्लान खरीदना होगा।

टिप:
अगर आपने लोगो नहीं खरीदा है, तो अपनी साइट पर दिखाने के लिए 200x200 की फ्री सैंपल फाइल का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप बड़ा लोगो दिखाना चाहते हैं या आपको फाइल का बड़ा वर्जन चाहिए, तो आप लोगो प्लान खरीद सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Wix Logo Maker से लोगो बनाने के बारे में ज्यादा जानने के लिए, नीचे दिए गए किसी सवाल पर क्लिक करें: