Wix इनवॉइस: Wix इनवॉइस के बारे में
नोट:
यह आर्टिकल Wix इनवॉइस फीचर के बारे में है। अगर आप Wix सर्विसेज़ (जैसे, प्रीमियम प्लान सब्सक्रिप्शन या डोमेन सब्सक्रिप्शन) के इनवॉइस खोज रहे हैं, तो यह जानकारी आपके
बिलिंग हिस्ट्री पृष्ठ पर उपलब्ध है।
Wix इनवॉइस एक पेमेंट रिक्वेस्ट सिस्टम है, जिससे बिज़नेस ओनर इनवॉइस (पेमेंट रिक्वेस्ट) बना और भेज सकते हैं, उन्हें ट्रैक और मैनेज कर सकते हैं, साथ ही ऑनलाइन पेमेंट पा सकते हैं।
क्या आप Wix स्टोर्स का इस्तेमाल करते हैं?
स्टोर ओनर के लिए Wix इनवॉइस के बारे में और जानें।

महत्वपूर्ण:
कृपया ध्यान दें कि Wix इनवॉइस एक ऑनलाइन पेमेंट रिक्वेस्ट सिस्टम है, अकाउंटिंग सर्विस नहीं। यह सुनिश्चित करना पूरी तरह आपकी ज़िम्मेदारी है कि आपके द्वारा जारी किए गए इनवॉइस, आप और आपके ग्राहकों पर लागू कानूनी आवश्यकताओं के अनुरूप हों।
क्या आपके पास Wix अकाउंट नहीं है?
Wix इनवॉइस जेनरेटर से जल्दी और आसानी से इनवॉइस बनाएँ। इस टूल का इस्तेमाल पूरी तरह मुफ़्त है।
आप अपनी ज़रूरत के अनुसार कितने भी इनवॉइस बना सकते हैं और उन्हें डाउनलोड कर सकते हैं या ईमेल से सीधे क्लाइंट को भेज सकते हैं। अपने इनवॉइस डाउनलोड करने और उन्हें ईमेल से भेजने के लिए, Wix अकाउंट के लिए
साइन अप करें या अपने मौजूदा अकाउंट में
लॉग इन करें।

