# Wix Editor: अपनी साइट पब्लिश करना

Source: https://support.wix.com/hi/article/wix-%E0%A4%8F%E0%A4%A1%E0%A4%BF%E0%A4%9F%E0%A4%B0-%E0%A4%85%E0%A4%AA%E0%A4%A8%E0%A5%80-%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%9F-%E0%A4%AA%E0%A4%AC%E0%A5%8D%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%B6-%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A4%A8%E0%A4%BE (updated 2026-09-17)
Related: Wix developer documentation, https://dev.wix.com/docs/llms.txt; Help Center index, https://support.wix.com/en/llms.txt

Wix Editor [वेबसाइट बिल्डर](https://www.wix.com) से बनाई गई अपनी साइट को पब्लिश करना, उसे लाइव करने का आखिरी स्टेप है। इस समय साइट को डिजाइन करने, बनाने और बेहतर करने में की गई आपकी सारी मेहनत रंग लाती है। पब्लिश करने के बाद, आपकी साइट इंटरनेट पर सभी को दिखाई देने लगती है।

> **अभी तक साइट नहीं है?** Wix कई तरह के टेंप्लेट और डिजाइन टूल ऑफर करता है, जिनसे आप कम समय में एक प्रोफेशनल दिखने वाली वेबसाइट बना सकते हैं। साइन अप करके साइट बनाना शुरू करने के लिए, [Wix.com](https://www.wix.com) पर जाएं और **गेट स्टार्टेड** पर क्लिक करें।

---

## अपनी साइट पब्लिश करना

आप एडिटर के टॉप टूलबार से किसी भी समय अपनी साइट पब्लिश कर सकते हैं। पब्लिश करने के बाद भी आप अपनी साइट को जितना चाहें, एडिट कर सकते हैं। जब भी आप कोई बदलाव करें, उसे लाइव करने के लिए साइट को फिर से पब्लिश करें।

> **ध्यान दें:** **सेव** पर क्लिक करने से आपके बदलाव लाइव नहीं होंगे। सेव करने के बाद, अपडेट को अपनी लाइव साइट पर दिखाने के लिए **पब्लिश** पर क्लिक करना न भूलें।

![Wix Editor का स्क्रीनशॉट, जिसमें सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद पब्लिश बटन को हाइलाइट किया गया है](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/8696077d-830a-4b1e-bd86-9df98f89994a/2021/07/21/e4af1bd2-0cd2-4a8f-b18d-90614deb51e4/b1a028e1-219d-41d4-b750-d872833aac9a.png)

### अपनी साइट पब्लिश करने के लिए:

1. एडिटर में सबसे ऊपर दाईं ओर **पब्लिश** पर क्लिक करें।
2. (वैकल्पिक) अपनी लाइव साइट देखने के लिए **व्यू साइट** पर क्लिक करें।
3. एडिटर पर वापस जाने के लिए **डन** पर क्लिक करें।

> **क्या आप जानते हैं?** Wix Automations की मदद से आप अपनी साइट को अपने-आप पब्लिश होने के लिए [शेड्यूल कर सकते हैं](https://support.wix.com/hi/article/wix-automations-scheduling-your-site-to-publish)। सही तारीख और समय चुनने से आपको इसे मैन्युअली करने की चिंता नहीं रहेगी। यह बड़े लॉन्च या अपडेट के लिए एकदम सही है।

---

## अपनी लाइव साइट देखना

साइट पब्लिश करने के बाद, वह अपने-आप ऑनलाइन दिखाई देने लगती है। आपका [फ्री साइट URL](https://support.wix.com/hi/article/changing-your-free-wix-url-8591528) (siteprefix.wixsite.com/site-name) या [डोमेन नेम](https://support.wix.com/hi/article/about-domains) डालने वाला कोई भी व्यक्ति उसे देख सकता है।

आप एडिटर से भी अपनी लाइव साइट खोल सकते हैं। एडिटर के टॉप बार में **साइट** पर क्लिक करें और फिर **व्यू साइट** पर क्लिक करें।

![Wix Editor का स्क्रीनशॉट, जिसमें अपनी लाइव साइट देखने का तरीका दिखाया गया है।](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/9432a2ad-f01d-4a3d-ae53-370c37e15e62/2024/05/07/475f5c97-6f6b-4e6e-8c13-06d5f5b804f5/d90f1683-f841-401b-8ba2-8d09fb3ab8e4.png)

अपनी साइट दोस्तों को दिखाने के लिए, आप उन्हें साइट का URL या डोमेन नेम ईमेल कर सकते हैं या उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं।

---

## अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अपनी साइट पब्लिश करने के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, नीचे दिए गए किसी सवाल पर क्लिक करें।

**क्या मैं साइट पब्लिश करने से पहले उसका प्रीव्यू देख सकता हूं?**

हां, आप साइट पब्लिश करने से पहले या बाद में कभी भी उसका प्रीव्यू देख सकते हैं। पब्लिश करने से पहले आपकी साइट कैसी दिखती है, यह देखने के लिए एडिटर में सबसे ऊपर दाईं ओर **प्रीव्यू** पर क्लिक करें।

**मैं अपनी साइट को ऑनलाइन देखने के लिए पब्लिश करना चाहता हूं, लेकिन अभी इसे पब्लिक नहीं करना चाहता। मैं यह कैसे करूं?**

अगर आप अभी अपनी साइट को सभी के लिए उपलब्ध नहीं करना चाहते, तो उसे पब्लिश करने के बाद कुछ समय के लिए [सर्च इंजन को उसे इंडेक्स करने से रोक सकते हैं](https://support.wix.com/hi/article/preventing-search-engines-from-indexing-your-site)। ऐसा करने से आप अपनी साइट को दोस्तों और परिवार के साथ शेयर कर सकते हैं और वह Google पर दिखाई भी नहीं देगी।

**साइट को पब्लिश करते समय मुझे एरर मैसेज क्यों मिला?**

साइट को पब्लिश करते समय एरर आने के कुछ सामान्य कारण हो सकते हैं। इनमें से ज़्यादातर कनेक्टिविटी या साइन-इन से जुड़ी समस्याएं होती हैं।[इन समस्याओं के बारे में और जानें।](https://support.wix.com/hi/article/wix-editor-publishing-issues)

**पब्लिश करने के बाद भी मेरे बदलाव लाइव साइट पर क्यों नहीं दिख रहे हैं?**

बदलाव करने के बाद, पक्का करें कि आपने एडिटर में **पब्लिश** बटन पर क्लिक किया है। एडिटर या प्रीव्यू मोड में सेव किए गए बदलाव तब तक लाइव साइट पर नहीं दिखेंगे, जब तक आप उन्हें पब्लिश नहीं करते। 

  
 अगर समस्या बनी रहती है, तो अपने ब्राउज़र की कैश क्लियर करें, इनकॉग्निटो विंडो में साइट टेस्ट करें या साइट को फिर से पब्लिश करें।

**साइट पब्लिश करने के बाद, मैं उसके पिछले वर्ज़न पर कैसे वापस जाऊं?**

आप किसी भी समय अपनी साइट का पुराना वर्ज़न देख और रीस्टोर कर सकते हैं।[अपनी साइट हिस्ट्री के बारे में और जानें](https://support.wix.com/hi/article/viewing-and-managing-your-site-history)।

**मैंने गलती से अपनी साइट पब्लिश कर दी है। क्या मैं इसे अनपब्लिश कर सकता हूं?**

हां, आप किसी भी समय अपनी साइट को स्थायी या कुछ समय के लिए [अनपब्लिश कर सकते हैं](https://support.wix.com/hi/article/wix-editor-unpublishing-your-site)।

**मैंने अपनी साइट पब्लिश कर दी है, फिर भी यह Google पर क्यों नहीं मिल रही है?**

नई साइटों, पेजों और अपडेट को सर्च इंजन रिज़ल्ट में दिखने में कुछ समय लग सकता है, क्योंकि Google को उन्हें क्रॉल और इंडेक्स करना होता है। यह चेक करने के लिए कि Google और Bing जैसे सर्च इंजन ने आपकी साइट को इंडेक्स किया है या नहीं, "site:" के बाद अपने डोमेन का URL डालें। उदाहरण के लिए, "**site:**mystunningwebsite.com/"।[और जानकारी पाने के लिए यहां क्लिक करें](https://support.wix.com/hi/article/checking-if-your-site-is-indexed-by-search-engines) 

  
**टिप:** सर्च इंजन पर अपनी साइट को आसानी से दिखाने के लिए, [अपनी साइट का एसईओ ऑप्टिमाइज़ करें](https://support.wix.com/hi/article/optimizing-your-sites-content-for-seo)। एसईओ ऑप्टिमाइज़ करने से सर्च रिज़ल्ट पेजों पर आपकी साइट की रैंकिंग भी बेहतर हो सकती है।

**मेरी नई पब्लिश की गई साइट, डोमेन खोलने पर क्यों नहीं दिख रही है?**

आपकी साइट के साथ **siteprefix.wixsite.com/siteaddress** फ़ॉर्मैट में एक मुफ़्त Wix URL मिलता है। अगर आपने अपनी साइट को अपने डोमेन से कनेक्ट किया है, तो इंटरनेट पर आपका डोमेन खोलने पर साइट दिखने में 48 घंटे तक लग सकते हैं।[डोमेन प्रोपेगेशन के बारे में और जानने के लिए यहां क्लिक करें](https://support.wix.com/hi/article/about-domain-propagation)

**मेरे बदलाव प्रीव्यू में दिख रहे हैं, लेकिन लाइव साइट पर नहीं। मुझे क्या करना चाहिए?**

ऐसा कैशिंग से जुड़ी समस्या के कारण हो सकता है।[अपने ब्राउज़र की कैश क्लियर करें](https://support.wix.com/hi/article/clearing-your-browsers-cache), साइट को इनकॉग्निटो विंडो में खोलें या कोई दूसरा ब्राउज़र इस्तेमाल करें। लेटेस्ट वर्ज़न को लाइव करने के लिए, अपनी साइट को फिर से पब्लिश करें।

**क्या मैं अपनी साइट डिलीट करके फिर से शुरुआत कर सकता हूं?**

हां, आप किसी भी समय नई साइट टेम्प्लेट के साथ फिर से शुरुआत कर सकते हैं। अगर आपने अपनी साइट अपग्रेड की है, तो उसे डिलीट करने से पहले आपको [अपना प्लान नई साइट को फिर से असाइन करना होगा](https://support.wix.com/hi/article/assigning-a-premium-plan-to-a-different-site-in-your-wix-account)। अपनी [साइट डिलीट करने का तरीका जानें](https://support.wix.com/hi/article/moving-a-site-to-trash)। 

  
**ध्यान दें:** नए सिरे से शुरुआत करने के लिए आपको अपनी साइट डिलीट करने की ज़रूरत नहीं है। आप इसे अपने अकाउंट में मुफ़्त Wix साइट के तौर पर रख सकते हैं, किसी दूसरे अकाउंट में [ट्रांसफ़र](https://support.wix.com/hi/article/transferring-a-free-site-to-another-wix-account) कर सकते हैं या इसे [अनपब्लिश](https://support.wix.com/hi/article/wix-editor-unpublishing-your-site) कर सकते हैं।

---

## वीडियो ट्यूटोरियल

[Video](https://youtu.be/FWQDCfhOwq4)

> **अगला क्या है?** पक्का करें कि आपकी साइट हर स्क्रीन साइज़ पर शानदार दिखे। मोबाइल व्यू को कस्टमाइज़ करने के लिए, मोबाइल एडिटर पर जाएं।[इसे देखने के लिए यहां क्लिक करें](https://support.wix.com/hi/article/wix-editor-about-the-mobile-editor)
