# Wix एडिटर: अपने टैब्स मैनेज और कस्टमाइज करना

Source: https://support.wix.com/hi/article/wix-editor-managing-and-customizing-your-tabs-hi (updated 2026-09-21)
Related: Wix developer documentation, https://dev.wix.com/docs/llms.txt; Help Center index, https://support.wix.com/en/llms.txt

अपने पृष्ठ पर [टैब्स जोड़ने](https://support.wix.com/hi/article/wix-editor-adding-and-setting-up-tabs) के बाद, हर टैब को अलग से मैनेज करें और उसके कंटेंट को व्यवस्थित करें। टैब्स का क्रम अपनी जरूरत के मुताबिक बदलें और लेआउट और डिजाइन को अपनी साइट की थीम के अनुसार कस्टमाइज करें।

![Wix एडिटर में टैब्स एलिमेंट, उसके टूलबार और मैनेज टैब्स पैनल के साथ](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/21e446eb-7f73-4f2f-84b1-c6b77e64e45e/2024/11/05/fa21d903-be38-4473-b703-bc15d9db7a75/df137053-efcf-4cef-9eb0-e9b9cc4046c5.png)

---

## अपने टैब्स मैनेज करना

आइटम का क्रम, जगह और नाम सेट करने के लिए टैब्स मैनेज करें। अपने कंटेंट को अपडेट रखने के लिए, आप जरूरत के मुताबिक आइटम ऐड, डुप्लीकेट और डिलीट भी कर सकते हैं।

### टैब्स मैनेज करने के लिए:

1. [अपने एडिटर पर जाएँ](https://manage.wix.com/account/site-selector/?actionUrl=https%3A%2F%2Fwww.wix.com%2Feditor%2F%7BmetaSiteId%7D%3FeditorSessionId%3D%7Besi%7D%26)।
2. टैब्स एलिमेंट पर क्लिक करें।
3. **मैनेज टैब्स** पर क्लिक करें।
4. चुनें कि आप टैब आइटम को कैसे मैनेज करना चाहते हैं:

**नया टैब ऐड करें**

अपने कंटेंट को अलग-अलग हिस्सों में बांटने, व्यवस्थित करने और तैयार करने के लिए टैब्स ऐड करें। 

  
 नया टैब ऐड करने के लिए, पैनल के नीचे **ऐड टैब** पर क्लिक करें। 

  
![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/21e446eb-7f73-4f2f-84b1-c6b77e64e45e/2024/11/05/8e658f4c-0f66-4018-8ec8-f3486f6c28da/c712d206-1e6e-4184-ae06-9dbb0df8a870.png)

**टैब्स के नाम बदलें**

अपने टैब्स के नाम उनके कंटेंट के मुताबिक बदलें। 

1. पैनल में संबंधित आइटम पर होवर करें।
2. **मोर एक्शंस** आइकन ![](https://lh4.googleusercontent.com/jrVg52_f-P1fCfv0T2Y4nHn3Pgo1mjDjZWNn_DZuPKEsY2Jy9lK9-26GODrtQJBEPjsHEd79bfj1-WKhu-RExWamHEtZcctRwoZcMDJibLn9cV6ZaeDZi-Bt3IUuKqhIPbRGJSrgaw42tGRLiWV6hg) पर क्लिक करें।
3. **रीनेम** पर क्लिक करें।
4. फील्ड में नया नाम डालें।
5. **डन** पर क्लिक करें।

  
![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/21e446eb-7f73-4f2f-84b1-c6b77e64e45e/2024/11/05/0cd78f84-16ce-437e-985a-f5394df3e7ab/b7894bc2-e2fb-4a7b-88d6-1f79de617923.png)

**टैब डुप्लीकेट करें**

किसी टैब का डिजाइन और कंटेंट कॉपी करने के लिए उसे डुप्लीकेट करें। इससे आप आसानी से एक जैसे कई आइटम बना सकते हैं, क्योंकि एलिमेंट भी कॉपी हो जाते हैं। 

1. पैनल में संबंधित आइटम चुनें।
2. पैनल के नीचे **डुप्लीकेट टैब** पर क्लिक करें।

  
![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/21e446eb-7f73-4f2f-84b1-c6b77e64e45e/2024/11/05/a96df2e0-cdea-4fd5-82f1-0ce5a06c3aa1/226ed3a1-4f51-42fb-b945-90f34276e4e4.png)

**टैब का क्रम बदलें**

टॉप मेन्यू में अपने टैब आइटम का क्रम बदलें। आप इन्हें अपनी पसंद के मुताबिक दिखा सकते हैं, जैसे अल्फाबेटिकल क्रम में या उनकी अहमियत के हिसाब से। 

  
 टैब आइटम का क्रम बदलने के लिए, आइटम पर क्लिक करके उन्हें अपनी पसंद के क्रम में ड्रैग करें।

**अपना डिफ़ॉल्ट टैब सेट करें**

वह टैब सेट करें जो किसी विज़िटर के टैब वाले पृष्ठ को खोलने पर अपने-आप दिखाई देगा। 

1. पैनल में संबंधित आइटम पर होवर करें।
2. **मोर एक्शंस** आइकन ![](https://lh4.googleusercontent.com/jrVg52_f-P1fCfv0T2Y4nHn3Pgo1mjDjZWNn_DZuPKEsY2Jy9lK9-26GODrtQJBEPjsHEd79bfj1-WKhu-RExWamHEtZcctRwoZcMDJibLn9cV6ZaeDZi-Bt3IUuKqhIPbRGJSrgaw42tGRLiWV6hg) पर क्लिक करें।
3. **सेट ऐज़ डिफ़ॉल्ट** पर क्लिक करें।

  
![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/21e446eb-7f73-4f2f-84b1-c6b77e64e45e/2024/11/05/aa5bc2e8-b39c-4092-a897-8067a8f4389c/eadaa77d-a108-435e-827e-5163fe5f5a2c.png)

**टैब डिलीट करें**

अगर अब आपको किसी टैब आइटम की ज़रूरत नहीं है, तो आप उसे कभी भी डिलीट कर सकते हैं। 

  
**टैब डिलीट करने के लिए:** 

1. पैनल में संबंधित आइटम पर होवर करें।
2. **मोर एक्शंस** आइकन ![](https://lh4.googleusercontent.com/jrVg52_f-P1fCfv0T2Y4nHn3Pgo1mjDjZWNn_DZuPKEsY2Jy9lK9-26GODrtQJBEPjsHEd79bfj1-WKhu-RExWamHEtZcctRwoZcMDJibLn9cV6ZaeDZi-Bt3IUuKqhIPbRGJSrgaw42tGRLiWV6hg) पर क्लिक करें।
3. **डिलीट** पर क्लिक करें।

  
![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/21e446eb-7f73-4f2f-84b1-c6b77e64e45e/2024/11/05/d6c7c40c-00c5-493a-b6b4-1ae7f42d2c44/76257083-3aa6-4502-b60f-3cbd413d2ba8.png)

---

## अपने टैब का लेआउट बदलना

स्पेसिंग, एलाइनमेंट वगैरह सेट करने के लिए अपने टैब का लेआउट एडजस्ट करें। अपने पृष्ठ के स्ट्रक्चर के मुताबिक सेटिंग्स चुनें और विज़िटर के लिए एक साफ़ लेआउट बनाएं।

### लेआउट कस्टमाइज़ करने के लिए:

1. [अपने एडिटर पर जाएं](https://manage.wix.com/account/site-selector/?actionUrl=https%3A%2F%2Fwww.wix.com%2Feditor%2F%7BmetaSiteId%7D%3FeditorSessionId%3D%7Besi%7D%26)।
2. टैब्स एलिमेंट पर क्लिक करें।
3. **लेआउट** आइकन ![](https://lh6.googleusercontent.com/6nU8No2XJ0il4J3y2X1QDFliIayUZ8pdE8DaaYhb-oyVV7UH8feFXeggB_TLJqaMf8kiSxh11PZcg9RQ3CnIxzPyXk1PUzrfSClFJ4nkO8_H8f-cWd_ddmvsSxqoIZEONUud9zCGgyeRMYEohLAIyQ) पर क्लिक करें।
4. अपने टैब का लेआउट एडजस्ट करने का तरीका चुनें:  
   * **टैब डिस्ट्रिब्यूशन:** चुनें कि आप टैब मेन्यू को कितना स्ट्रेच करना चाहते हैं:  
         * **डिफ़ॉल्ट:** मेन्यू बॉक्स की चौड़ाई के हिसाब से स्ट्रेच नहीं होता। चुनें कि मेन्यू आइटम को बॉक्स के बाईं ओर, बीच में या दाईं ओर संरेखित करना है।  
         * **स्ट्रेच:** मेन्यू पूरे बॉक्स की चौड़ाई के हिसाब से स्ट्रेच होता है। आप मेन्यू कंटेंट को बॉक्स के बाईं ओर, बीच में या दाईं ओर संरेखित कर सकते हैं।  
   * **स्पेस बिटवीन टैब्स:** टैब आइटम के बीच की स्पेसिंग बढ़ाएं या घटाएं।  
   * **स्पेस बिटवीन टैब्स और कंटेनर:** मेन्यू और कंटेंट बॉक्स के बीच का स्पेस बढ़ाएं या घटाएं।  
   * **हॉरिज़ॉन्टल पैडिंग:** मेन्यू आइटम के बाईं और दाईं ओर की पैडिंग एडजस्ट करें।  
   * **वर्टिकल पैडिंग:** आइटम के ऊपर और नीचे की पैडिंग एडजस्ट करें।  
   * **ओवरफ्लो टैब्स:** चुनें कि टॉप मेन्यू में फिट न होने वाले आइटम कैसे दिखाए जाएं:  
         * **स्क्रॉल:** बाकी टैब देखने के लिए विज़िटर मेन्यू में स्क्रॉल कर सकते हैं।  
         * **रैप:** सभी टैब को फिट करने के लिए एक और लाइन जुड़ जाती है। इसके बाद, लाइनों के बीच की स्पेसिंग बढ़ाने या घटाने के लिए स्लाइडर का इस्तेमाल करें।  
   * **टैब डायरेक्शन:** चुनें कि टैब को बाएं से दाएं पढ़ा जाए या दाएं से बाएं।

![Wix Editor में टूलबार और टैब लेआउट पैनल के साथ टैब्स एलिमेंट](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/21e446eb-7f73-4f2f-84b1-c6b77e64e45e/2024/11/05/fda5ffb7-4746-4c14-a631-b13b4226f657/de1e0fe5-39a6-4527-b393-bb8efe8f3bcb.png)

---

## टैब्स का डिज़ाइन कस्टमाइज़ करना

टैब का लुक एडजस्ट करके कंटेंट दिखाने का एक पर्सनल और आकर्षक तरीका बनाएं। आप एलिमेंट के अलग-अलग हिस्सों को अलग से कस्टमाइज़ कर सकते हैं और रंग, बॉर्डर वगैरह जैसी सेटिंग्स चुन सकते हैं।

### टैब्स डिज़ाइन करने के लिए:

1. [अपने एडिटर पर जाएं](https://manage.wix.com/account/site-selector/?actionUrl=https%3A%2F%2Fwww.wix.com%2Feditor%2F%7BmetaSiteId%7D%3FeditorSessionId%3D%7Besi%7D%26)।
2. टैब्स पर क्लिक करें।
3. **डिज़ाइन** आइकन ![](https://lh5.googleusercontent.com/SyCzOOyl0was1QDdwK6Z8Bxnk0jLYSVljHuyYRmnJQ9RZnHL0ET1s7aaLb7FmK8yEtzSeuQgklaYdY7wMD9cEDG_4DedDmXsH87AMCotomzmY-aAZHQAmKrEIxZxhDPsbjbpCIKOqaEwJfb9GulGuw) पर क्लिक करें।
4. **कस्टमाइज़ डिज़ाइन** पर क्लिक करें।
5. **व्हाट डू यू वांट टू डिज़ाइन?** के तहत कोई विकल्प चुनें और उपलब्ध विकल्पों से उसे कस्टमाइज़ करें:

**टैब कंटेनर**

अपने टैब मेन्यू को दिखाने वाले कंटेनर को कस्टमाइज़ करें। 

1. ड्रॉपडाउन से **टैब कंटेनर** चुनें।
2. चुनें कि आप टैब कंटेनर को कैसे कस्टमाइज़ करना चाहते हैं:  
   * **बैकग्राउंड फिल्स**![](https://lh3.googleusercontent.com/w5O83_ER667y9izqAL-HZ-DA-DC7_4QHfw_Nae4FifeO6hBKkK_pfDjFcg9gXlne--mDuhkeslssTHu8y8vwdzdJIW5QOIdHI5o6AxbcdJVf1LfSqPTSNAFpzhb1DgMYgjJ76zWj3P_MN_mY9geUxqc): अपने पेज के हिसाब से मेन्यू का बैकग्राउंड चुनें और उसकी विज़िबिलिटी एडजस्ट करें। खास और आकर्षक बैकग्राउंड बनाने के लिए, आप कई लेयर्स जोड़ सकते हैं और हर लेयर को अलग से डिज़ाइन कर सकते हैं।  
   * **बॉर्डर्स**![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/651c25b0-2d60-43c8-addf-1df2fd575568/2022/08/08/8e133ec2-19fd-49d8-9321-f2f8f7d137da/2084bde9-8ada-407b-ae30-d6f1022b6eac.png): अपने साइट पेज के मुकाबले मेन्यू बैकग्राउंड को अलग दिखाने के लिए बॉर्डर्स जोड़ें। डिज़ाइन और रंग चुनें, फिर अपनी ज़रूरत के हिसाब से इसकी चौड़ाई सेट करें।  
   * **कॉर्नर्स**![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/651c25b0-2d60-43c8-addf-1df2fd575568/2022/08/08/04578d48-a935-4301-b0c1-a41f64761ca2/2312bafa-6ada-4f8d-967b-7d882cc3d0db.png): चुनें कि आपके मेन्यू के कॉर्नर्स कैसे दिखें। आप हर कॉर्नर को अलग-अलग एडजस्ट करके उन्हें ज़्यादा गोल या चौकोर बना सकते हैं।  
   * **शैडो**![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/651c25b0-2d60-43c8-addf-1df2fd575568/2022/08/08/61e8bd49-75a5-4856-b777-968b176bfcfe/5b009328-9502-4bc2-b6ba-72f5a20264b0.png): शानदार 3D इफ़ेक्ट देने के लिए अपने मेन्यू बैकग्राउंड में शैडो जोड़ें। इसे ज़्यादा असरदार बनाने के लिए, आप साइज़, विज़िबिलिटी, एंगल और दूसरी सेटिंग्स एडजस्ट कर सकते हैं।  
   * **लेआउट**![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/651c25b0-2d60-43c8-addf-1df2fd575568/2022/08/08/8e82e26e-d657-4264-bfae-fce2aef90ea5/44c4542f-5b03-4f52-9c1b-70a5e5859a8a.png): टैब मेन्यू को बड़ा या छोटा करने के लिए उसके आसपास की पैडिंग एडजस्ट करें। हर साइड को अलग-अलग एडजस्ट करने या सभी साइड्स को एक जैसा रखने के लिए, **लॉक** आइकन ![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/651c25b0-2d60-43c8-addf-1df2fd575568/2022/08/08/c8d4c035-4c8a-4d0b-a347-dc563779e549/133da1a0-b987-4367-8952-9de6d8370954.png) को ऑन या ऑफ करें।

  
![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/21e446eb-7f73-4f2f-84b1-c6b77e64e45e/2024/11/05/fb620e8d-e2a9-441e-bc79-218bf39ed5f4/9c1da5c6-0c57-4bc1-86f1-7014121be7e7.png)

**टैब्स**

टैब मेन्यू में दिखने वाले टैब्स का डिज़ाइन कस्टमाइज़ करें। आप हर स्टेट के लिए डिज़ाइन को अलग-अलग एडजस्ट कर सकते हैं: **रेगुलर**, **होवर** और **सिलेक्टेड**। 

1. ड्रॉपडाउन से **टैब्स** चुनें।
2. किसी स्टेट पर क्लिक करें।
3. चुनें कि आप उस स्टेट के लिए टैब आइटम को कैसे कस्टमाइज़ करना चाहते हैं:  
   * **बैकग्राउंड फिल्स**![](https://lh3.googleusercontent.com/w5O83_ER667y9izqAL-HZ-DA-DC7_4QHfw_Nae4FifeO6hBKkK_pfDjFcg9gXlne--mDuhkeslssTHu8y8vwdzdJIW5QOIdHI5o6AxbcdJVf1LfSqPTSNAFpzhb1DgMYgjJ76zWj3P_MN_mY9geUxqc): अपने पेज और मेन्यू के हिसाब से आइटम के बैकग्राउंड का रंग चुनें और उसकी विज़िबिलिटी एडजस्ट करें। खास और आकर्षक बैकग्राउंड बनाने के लिए, आप कई लेयर्स जोड़ सकते हैं और हर लेयर को अलग से डिज़ाइन कर सकते हैं।  
   * **टेक्स्ट**![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/651c25b0-2d60-43c8-addf-1df2fd575568/2022/08/08/29b85503-2fc4-4da6-bbc5-52562e0447c6/220acd55-73c4-4cee-8af1-0e0057bbeacc.png): फ़ॉन्ट, साइज़ और स्पेसिंग जैसी सेटिंग्स से अपने आइटम के टेक्स्ट को कस्टमाइज़ करें। आप बोल्ड और तिरछा जैसी फ़ॉर्मैटिंग जोड़ने के साथ टेक्स्ट का रंग भी चुन सकते हैं।  
   * **बॉर्डर्स**![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/651c25b0-2d60-43c8-addf-1df2fd575568/2022/08/08/8e133ec2-19fd-49d8-9321-f2f8f7d137da/2084bde9-8ada-407b-ae30-d6f1022b6eac.png): अपने मेन्यू आइटम को अलग दिखाने के लिए बॉर्डर्स जोड़ें। डिज़ाइन और रंग चुनें, फिर अपनी ज़रूरत के हिसाब से इसकी चौड़ाई सेट करें।  
   * **कॉर्नर्स**![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/651c25b0-2d60-43c8-addf-1df2fd575568/2022/08/08/04578d48-a935-4301-b0c1-a41f64761ca2/2312bafa-6ada-4f8d-967b-7d882cc3d0db.png): चुनें कि आपके आइटम के कॉर्नर्स कैसे दिखें। आप हर कॉर्नर को अलग-अलग एडजस्ट करके उन्हें ज़्यादा गोल या चौकोर बना सकते हैं।  
   * **शैडो**![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/651c25b0-2d60-43c8-addf-1df2fd575568/2022/08/08/61e8bd49-75a5-4856-b777-968b176bfcfe/5b009328-9502-4bc2-b6ba-72f5a20264b0.png): शानदार 3D इफ़ेक्ट देने के लिए अपने आइटम में शैडो जोड़ें। इसे ज़्यादा असरदार बनाने के लिए, आप साइज़, विज़िबिलिटी, एंगल और दूसरी सेटिंग्स एडजस्ट कर सकते हैं।

  
![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/651c25b0-2d60-43c8-addf-1df2fd575568/2022/08/31/b7f11817-6dfb-4334-ade9-87e582dee0af/a93f5b90-f35b-43e8-aac2-76db3fa3ac93.png) 

  
**टिप:** हर स्टेट में आइटम को एक जैसा लुक देने के लिए, **अप्लाई डिज़ाइन टू अदर स्टेट्स** आइकन ![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/651c25b0-2d60-43c8-addf-1df2fd575568/2022/08/11/739e361a-3741-4d2c-a6d7-d13627b572a0/94b3dbee-97c2-4844-8477-47b258f619ad.png) पर क्लिक करें।

**स्क्रॉल बटन**

अगर आपने टैब लेआउट पैनल से स्क्रॉल बटन जोड़ा है, तो आप रेगुलर और होवर—दोनों स्टेट के लिए उसका लुक कस्टमाइज कर सकते हैं। 

1. ड्रॉप-डाउन से **स्क्रॉल बटन** चुनें।
2. किसी स्टेट पर क्लिक करें।
3. उस स्टेट के लिए बटन को कस्टमाइज करने का तरीका चुनें:  
   * **बैकग्राउंड फिल्स** ![](https://lh3.googleusercontent.com/w5O83_ER667y9izqAL-HZ-DA-DC7_4QHfw_Nae4FifeO6hBKkK_pfDjFcg9gXlne--mDuhkeslssTHu8y8vwdzdJIW5QOIdHI5o6AxbcdJVf1LfSqPTSNAFpzhb1DgMYgjJ76zWj3P_MN_mY9geUxqc): स्क्रॉल बटन को अलग दिखाने के लिए उसके बैकग्राउंड का कलर और ओपेसिटी चुनें। यूनीक और आकर्षक बैकग्राउंड बनाने के लिए आप कई लेयर जोड़ सकते हैं और हर लेयर को अलग से डिजाइन कर सकते हैं।  
   * **बॉर्डर्स** ![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/651c25b0-2d60-43c8-addf-1df2fd575568/2022/08/08/8e133ec2-19fd-49d8-9321-f2f8f7d137da/2084bde9-8ada-407b-ae30-d6f1022b6eac.png): आकर्षक कंट्रास्ट बनाने के लिए स्क्रॉल बटन पर बॉर्डर जोड़ें। डिजाइन और कलर चुनें, फिर जरूरत के मुताबिक बॉर्डर को बड़ा या छोटा करने के लिए उसकी चौड़ाई सेट करें।  
   * **कॉर्नर्स** ![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/651c25b0-2d60-43c8-addf-1df2fd575568/2022/08/08/04578d48-a935-4301-b0c1-a41f64761ca2/2312bafa-6ada-4f8d-967b-7d882cc3d0db.png): चुनें कि आपके स्क्रॉल बटन के कॉर्नर कैसे दिखें। आप हर कॉर्नर को अलग-अलग एडजस्ट करके उन्हें ज्यादा गोल या चौकोर बना सकते हैं।  
   * **शैडो** ![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/651c25b0-2d60-43c8-addf-1df2fd575568/2022/08/08/61e8bd49-75a5-4856-b777-968b176bfcfe/5b009328-9502-4bc2-b6ba-72f5a20264b0.png): शानदार 3D इफेक्ट देने के लिए अपने बटन पर शैडो जोड़ें। मनचाहा इम्पैक्ट पाने के लिए आप उसका साइज, विजिबिलिटी, एंगल और दूसरी सेटिंग एडजस्ट कर सकते हैं।  
   * **आइकन** ![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/651c25b0-2d60-43c8-addf-1df2fd575568/2022/08/08/cde2b7db-7fa9-4894-b69f-d8ecf50ac85c/58812a69-d107-4931-a996-130008bcb112.png): स्क्रॉल बटन के आइकन को डिजाइन करके टैब्स मेन्यू में अलग दिखाएं और विजिटर्स को आपकी साइट का दूसरा कंटेंट देखने के लिए प्रोत्साहित करें।  
   * **लेआउट** ![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/651c25b0-2d60-43c8-addf-1df2fd575568/2022/08/08/8e82e26e-d657-4264-bfae-fce2aef90ea5/44c4542f-5b03-4f52-9c1b-70a5e5859a8a.png): स्क्रॉल बटन को बड़ा या छोटा करने के लिए उसके आस-पास की पैडिंग एडजस्ट करें। हर साइड को अलग-अलग एडजस्ट करने या सभी साइड को एक जैसा रखने के लिए **लॉक** आइकन ![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/651c25b0-2d60-43c8-addf-1df2fd575568/2022/08/08/c8d4c035-4c8a-4d0b-a347-dc563779e549/133da1a0-b987-4367-8952-9de6d8370954.png) को ऑन या ऑफ करें।

  
![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/651c25b0-2d60-43c8-addf-1df2fd575568/2022/08/31/3f69ee70-e058-4084-9941-f3da128cde2e/0ba39b00-5684-4415-b5bf-c825df7566e8.png)

**कंटेनर्स**

टैब कंटेंट दिखाने वाले कंटेनर का डिजाइन कस्टमाइज करें। आप इमेज बैकग्राउंड जोड़ सकते हैं, शैडो से 3D इफेक्ट बना सकते हैं और भी बहुत कुछ कर सकते हैं। 

1. ड्रॉप-डाउन से **कंटेनर्स** चुनें।
2. कंटेनर्स को कस्टमाइज करने का तरीका चुनें:  
   * **बैकग्राउंड फिल्स** ![](https://lh3.googleusercontent.com/w5O83_ER667y9izqAL-HZ-DA-DC7_4QHfw_Nae4FifeO6hBKkK_pfDjFcg9gXlne--mDuhkeslssTHu8y8vwdzdJIW5QOIdHI5o6AxbcdJVf1LfSqPTSNAFpzhb1DgMYgjJ76zWj3P_MN_mY9geUxqc): अपने कंटेनर बॉक्स के लिए बैकग्राउंड चुनें और उसे कम या ज्यादा विजिबल बनाने के लिए ओपेसिटी एडजस्ट करें। यूनीक और आकर्षक बैकग्राउंड बनाने के लिए आप कई लेयर जोड़ सकते हैं और हर लेयर को अलग से डिजाइन कर सकते हैं।  
   * **बॉर्डर्स** ![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/651c25b0-2d60-43c8-addf-1df2fd575568/2022/08/08/8e133ec2-19fd-49d8-9321-f2f8f7d137da/2084bde9-8ada-407b-ae30-d6f1022b6eac.png): बॉक्स को अपने पृष्ठ पर अलग दिखाने के लिए उस पर बॉर्डर जोड़ें। डिजाइन और कलर चुनें, फिर जरूरत के मुताबिक बॉर्डर को बड़ा या छोटा करने के लिए उसकी चौड़ाई सेट करें।  
   * **कॉर्नर्स** ![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/651c25b0-2d60-43c8-addf-1df2fd575568/2022/08/08/04578d48-a935-4301-b0c1-a41f64761ca2/2312bafa-6ada-4f8d-967b-7d882cc3d0db.png): चुनें कि आपके टैब बॉक्स के कॉर्नर कैसे दिखें। आप हर कॉर्नर को अलग-अलग एडजस्ट करके उन्हें ज्यादा गोल या चौकोर बना सकते हैं।  
   * **शैडो** ![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/651c25b0-2d60-43c8-addf-1df2fd575568/2022/08/08/61e8bd49-75a5-4856-b777-968b176bfcfe/5b009328-9502-4bc2-b6ba-72f5a20264b0.png): शानदार 3D इफेक्ट देने के लिए अपने टैब बॉक्स पर शैडो जोड़ें। ज्यादा इम्पैक्ट के लिए आप उसका साइज, विजिबिलिटी, एंगल और दूसरी सेटिंग एडजस्ट कर सकते हैं।  
   * **लेआउट** ![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/651c25b0-2d60-43c8-addf-1df2fd575568/2022/08/08/8e82e26e-d657-4264-bfae-fce2aef90ea5/44c4542f-5b03-4f52-9c1b-70a5e5859a8a.png): कंटेनर को बड़ा या छोटा करने के लिए उसके आस-पास की पैडिंग सेट करें। हर साइड को अलग-अलग एडजस्ट करने या सभी साइड को एक जैसा रखने के लिए **लॉक** आइकन ![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/651c25b0-2d60-43c8-addf-1df2fd575568/2022/08/08/c8d4c035-4c8a-4d0b-a347-dc563779e549/133da1a0-b987-4367-8952-9de6d8370954.png) को ऑन या ऑफ करें।

  
![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/651c25b0-2d60-43c8-addf-1df2fd575568/2022/08/31/0ea2174c-3b6c-4f98-a060-7078c07b253b/ff6036fa-9213-4385-ad62-99814a3ba040.png)
