# Wix Editor: आपकी साइट के मोबाइल वर्जन के बारे में

Source: https://support.wix.com/hi/article/wix-%E0%A4%8F%E0%A4%A1%E0%A4%BF%E0%A4%9F%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%9F-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%AE%E0%A5%8B%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%B2-%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%9C%E0%A4%A8-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%87-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82 (updated 2026-09-17)
Related: Wix developer documentation, https://dev.wix.com/docs/llms.txt; Help Center index, https://support.wix.com/en/llms.txt

जब आप Wix Editor से कोई साइट बनाते हैं, तो उसका मोबाइल वर्जन (या मोबाइल फ्रेंडली व्यू) अपने-आप बन जाता है। हमारा सुझाव है कि आप इसे इनेबल रखें, क्योंकि ऐसा करने से आपकी साइट का SEO बेहतर हो सकता है और विजिटर्स को बेहतरीन ब्राउजिंग एक्सपीरियंस मिलता है।

---

## अपनी साइट के मोबाइल वर्जन को इनेबल और डिसेबल करना

अपनी साइट को मोबाइल फ्रेंडली रखने से मोबाइल डिवाइस पर उसकी परफॉर्मेंस ऑप्टिमाइज होती है और विजिटर्स चलते-फिरते आपकी साइट ब्राउज कर सकते हैं। अगर आप अपनी साइट का मोबाइल फ्रेंडली व्यू डिसेबल करते हैं, तो मोबाइल डिवाइस पर डेस्कटॉप व्यू दिखाई देता है।

> **ज़रूरी:** मोबाइल पर डेस्कटॉप व्यू दिखाने के दौरान आने वाली तकनीकी समस्याओं के लिए Wix सपोर्ट उपलब्ध नहीं कराता है।

### मोबाइल फ्रेंडली व्यू को इनेबल या डिसेबल करने के लिए:

1. एडिटर के टॉप बार में **सेटिंग्स**  पर क्लिक करें।
2. **मोबाइल फ्रेंडली** पर क्लिक करें।
3. इसे इनेबल या डिसेबल करने के लिए पॉप-अप में टॉगल पर क्लिक करें।
4. **बंद करें** पर क्लिक करें।

![डेस्कटॉप एडिटर में पॉप-अप। कर्सर ने मोबाइल फ्रेंडली व्यू इनेबल करने के लिए टॉगल पर क्लिक किया है।](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/651c25b0-2d60-43c8-addf-1df2fd575568/2024/09/06/d6782faa-6436-45c7-b8ae-894f9b4ecec1/4034f1d9-4852-4b2c-8b42-eca66d77235e.jpg)

---

## आपकी मोबाइल साइट और SEO

आपकी साइट का मोबाइल वर्जन मोबाइल डिवाइस के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है, इसलिए इसे डिसेबल करने से आपकी साइट की परफॉर्मेंस और SEO पर असर पड़ सकता है।

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मोबाइल फ्रेंडली व्यू डिसेबल होने पर आपकी साइट का डेस्कटॉप वर्जन मोबाइल डिवाइस पर दिखाई देता है। मोबाइल डिवाइस पर डेस्कटॉप साइट को लोड होने में ज़्यादा समय लग सकता है और हो सकता है कि विजिटर्स आपकी साइट का पूरा कंटेंट न देख पाएं।

आपकी मोबाइल साइट की परफॉर्मेंस पर उसके पेजों में मौजूद कंटेंट की मात्रा का भी असर पड़ सकता है। हमारा सुझाव है कि आप अपनी मोबाइल साइट को व्यवस्थित करने और उसकी परफॉर्मेंस बेहतर बनाने के लिए [मोबाइल एडिटर का इस्तेमाल करें](https://support.wix.com/hi/article/wix-editor-about-the-mobile-editor)।

---

## अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अपनी मोबाइल साइट के बारे में ज़्यादा जानने के लिए कोई सवाल चुनें।

**मेरी साइट के मोबाइल वर्जन में क्या अलग है?**

Wix आपकी साइट के कंटेंट का साइज अपने-आप मोबाइल स्क्रीन के हिसाब से एडजस्ट करता है और डेस्कटॉप एडिटर के उन एलिमेंट्स को छिपा देता है जो आपकी साइट के मोबाइल वर्जन के लिए ऑप्टिमाइज नहीं हैं। 

  
 अगर आपके पास [लेटेस्ट Wix Editor एक्सपीरियंस](https://www.wix.com/blog/wix-editor-evolution) है, तो साफ़ और व्यवस्थित स्ट्रक्चर बनाए रखने के लिए आपकी साइट का लेआउट भी अपने-आप एडजस्ट हो जाता है।

**क्या मैं अपनी मोबाइल साइट को अलग से कस्टमाइज कर सकता हूं?**

बिल्कुल। डेस्कटॉप एलिमेंट्स को मैनेज और एडजस्ट करने, सिर्फ़ मोबाइल के लिए एलिमेंट्स जोड़ने और कस्टमाइज करने, और मोबाइल टूल्स जोड़ने के लिए आप [मोबाइल एडिटर](https://support.wix.com/hi/article/wix-editor-about-the-mobile-editor) का इस्तेमाल कर सकते हैं।

**मैं अपनी साइट का मोबाइल वर्जन कैसे देख सकता हूं?**

अपनी मोबाइल फ्रेंडली साइट देखने के लिए, अपने मोबाइल डिवाइस के ब्राउजर में बस [अपनी साइट का URL](https://support.wix.com/hi/article/changing-your-free-wix-url-8591528) दर्ज करें।

**मोबाइल पर मेरी लाइव साइट में Wix का बैनर क्यों दिखाई दे रहा है?**

Wix Editor से मुफ़्त साइट बनाने पर, आपकी लाइव साइट के सबसे ऊपर Wix बैनर दिखाई देता है—डेस्कटॉप और मोबाइल, दोनों पर। यह बैनर हटाने के लिए, [अपनी साइट अपग्रेड करें](https://support.wix.com/hi/article/upgrading-your-site-to-premium-3066683)। 

  
 अगर आपने प्रीमियम प्लान पर अपग्रेड करने से पहले अपनी मोबाइल साइट पब्लिश की थी, तो बैनर अब भी दिखाई देगा। इसे हटाने के लिए, अपनी साइट मोबाइल एडिटर में खोलें और **प्रकाशित करें** पर क्लिक करें। 

  
![The mobile Editor is open. The cursor is clicking on the Publish button.](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/651c25b0-2d60-43c8-addf-1df2fd575568/2024/09/06/be7bab57-7bf1-414b-bf0f-b4e369514f54/53f6753b-b4d5-4e1f-a8e8-bf47f090e86f.png) 

  
**टिप:** अपनी साइट अपग्रेड/डोमेन कनेक्ट करने पर, आप अपनी मोबाइल साइट के सबसे ऊपर ऐसा बैनर चालू कर सकते हैं जो [विज़िटर्स को Wix मेंबर ऐप डाउनलोड करने के लिए इनवाइट करता है](https://support.wix.com/hi/article/wix-owner-app-managing-the-invite-banner-of-the-mobile-web-version-of-your-site)।

> **Wix स्टूडियो पर एक नज़र डालें:** Wix स्टूडियो, फ्रीलांसर्स और एजेंसियों के लिए बेहतरीन प्लेटफ़ॉर्म है। इस सुविधाजनक एंड-टू-एंड सॉल्यूशन में स्मार्ट डिज़ाइन क्षमताएं और सुविधाजनक डेवलपमेंट टूल शामिल हैं, जिनसे आप किसी भी इंडस्ट्री के क्लाइंट्स के लिए शानदार नतीजे दे सकते हैं। 
>
>   
>  Wix स्टूडियो के बारे में और जानें: 
>
> * नए Studio एडिटर का परिचय देने वाला [हमारा गाइडेड टूर देखें](https://support.wix.com/hi/article/studio-editor-a-guided-tour)।
> * Wix स्टूडियो एसेंशियल्स कोर्स करें और [Wix स्टूडियो अकैडमी](https://www.wix.com/studio/academy/) में मांग पर उपलब्ध ढेरों वीडियो और वेबिनार देखें।
> * Studio से जुड़ा कोई भी सवाल पूछने या चर्चा करने के लिए, [हमारा कम्युनिटी फोरम ज्वाइन करें](https://forum.wixstudio.com/auth/wix?origin=/c/ask-the-community/8&utm%5Fsource=cc%5Fhelpmate)।
> * ज़रूरी सभी निर्देश और जानकारी पाने के लिए, [Wix स्टूडियो हेल्प सेंटर](https://support.wix.com/hi/wix-studio) ब्राउज़ करें।
