Wix हेल्प

Wix Editor: अपने पेज की लंबाई बदलना

3 मिनट
आपकी साइट के पेज का साइज़ पहले से तय नहीं होता। उनमें जोड़े गए कंटेंट के हिसाब से उनकी लंबाई अपने-आप एडजस्ट हो जाती है। इससे आपकी लाइव साइट पर जानकारी और एलिमेंट कटते नहीं हैं।
अपने लेआउट और कंटेंट की ज़रूरतों के हिसाब से पेज को लंबा या छोटा करने के लिए, आप उसकी लंबाई मैन्युअल रूप से बदल सकते हैं।

अपने पेज की लंबाई बदलना

पेज का साइज़ बदलने के लिए, एडिटर में पेज हाइट हैंडल का इस्तेमाल करें। उस पेज पर फुटर है या नहीं, इसके आधार पर यह हैंडल आपकी साइट पर अलग-अलग जगहों पर दिख सकता है।

फुटर वाले पेज की हाइट बदलने के लिए:

  1. अपने फुटर पर क्लिक करें।
  2. फुटर के ऊपर मौजूद एडजस्ट पेज हाइट हैंडल पर क्लिक करके उसे अपनी पसंद की जगह तक ड्रैग करें।
पेज हाइट हैंडल से फुटर वाले पेज का साइज़ बदला जा रहा है।

बिना फुटर वाले पेज की हाइट बदलने के लिए:

  1. अपने पेज पर क्लिक करें।
  2. पेज के नीचे मौजूद एडजस्ट पेज हाइट हैंडल पर क्लिक करके उसे अपनी पसंद की जगह तक ड्रैग करें।
पेज हाइट हैंडल से बिना फुटर वाले पेज का साइज़ बदला जा रहा है।
ध्यान दें:
यह ऑप्शन सिर्फ़ तब उपलब्ध होता है, जब आपने अपने पेज के लिए नो हेडर और फुटर लेआउट चुना हो।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल