header-logo
Wix के साथ शुरुआत करनाWix का इस्तेमाल करके अपनी वेबसाइट और बिज़नेस बनाना सीखें
वेबसाइट बनानास्मार्ट फंक्शनैलिटी के साथ अपनी साइट डिज़ाइन और मैनेज करें.
अकाउंट और बिलिंगसब्सक्रिप्शन, प्लान और इनवॉइस मैनेज करें।
Wix मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करनाअपना बिज़नेस चलाएं और मेंबर्स से जुड़ें.
डोमेन कनेक्ट करनाअपनी साइट पर डोमेन खरीदना, कनेक्ट करना या ट्रांसफर करना सीखें।.
अपना बिज़नेस मैनेज़ करनाअपने बिज़नेस और वेब प्रेजेंस को बढ़ाने के लिए टूल्स पाएं
अपनी साईट प्रमोट करना SEO और मार्केटिंग टूल्स से अपनी विज़िबिलिटी बढ़ाएँ।
स्टूडियो, पार्टनर और एंटरप्राइज़्यादा अच्छे से काम करने में मदद के लिए एडवांस्ड फ़ीचर पाएं।
और अधिक मदद की आवश्यकता है?सॉल्यूशन खोजें, जानी-पहचानी समस्याओं के बारे में जानें या हमसे संपर्क करें।
placeholder-preview-image
Wix Learnहमारे कोर्सेज़ और ट्यूटोरियल के ज़रिए अपने स्किल्स का विकास करें।
Wix ब्लॉगवेब डिज़ाइन, मार्केटिंग आदि के लिए सुझाव पाएं।
SEO लर्निंग हबसर्च इंजन से ऑर्गेनिक साइट ट्रैफिक बढ़ाना सीखें।
वेबसाइट विकासहमारे फ़ुल-स्टैक प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करके एक कस्टम साइट बनाएं।
किसी प्रोफेशनल को अपॉइन्ट करेंअपने लक्ष्यों तक पहुँचने में मदद के लिए किसी एक्सपर्ट से संपर्क करें।
placeholder-preview-image

Wix Contacts: आपके कॉन्टैक्ट पैनल के बारे में

5 मिनट
Wix कॉन्टैक्ट्स आपको अपनी साइट के विज़िटर्स को मैनेज करने और उनके साथ इंटरैक्ट करने का एक बेहतर तरीका देता है। कॉन्टैक्ट पैनल का इस्तेमाल करके, आप इस बारे में ज़रूरी जानकारी पा सकते हैं कि यूज़र्स आपकी साइट के साथ कैसे जुड़ रहे हैं, जिससे आपको बेहतर रिश्ते बनाने और अपनी मार्केटिंग को असरदार बनाने में मदद मिलती है।
कॉन्टैक्ट पैनल का स्क्रीनशॉट।

अपने कॉन्टैक्ट्स को आसानी से एक्सेस और मैनेज करें

जब आप किसी कॉन्टैक्ट पर क्लिक करते हैं, तो उनकी जानकारी दाईं ओर के पैनल में दिखाई देती है। Wix इस बारे में ज़रूरी डेटा इकट्ठा और स्टोर करता है कि कॉन्टैक्ट्स आपकी साइट के साथ कैसे जुड़ रहे हैं, जैसे कि न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करना, खरीदारी करना या किसी खास पेज पर जाना। अपने कॉन्टैक्ट पैनल में इस डेटा को देखकर, आप यूज़र्स के एक्शन के आधार पर उन्हें पहचान सकते हैं और टारगेट कर सकते हैं। यह जानकारी आपको अपनी मार्केटिंग कोशिशों को कस्टमाइज़ करने और अपनी ऑडियंस के साथ अपने कनेक्शन को मज़बूत करने में मदद करती है।
कॉन्टैक्ट पैनल में 'कॉन्टैक्टेड मी' लेबल का स्क्रीनशॉट।

पिन किए गए एक्शन्स के साथ अपने पैनल को कस्टमाइज़ करें

अपने कॉन्टैक्ट पैनल के टॉप पर एक्शन्स को पिन करके वर्कफ़्लो मैनेज करने, इनवॉइस भेजने या अपॉइंटमेंट बुक करने में समय बचाएं। आप अपने कॉन्टैक्ट्स के लिए अक्सर उपयोग किए जाने वाले एक्शन्स सेट कर सकते हैं, जिससे आप अपनी विशिष्ट ज़रूरतों के आधार पर एक्शन्स को कस्टमाइज़ कर सकते हैं।
कॉन्टैक्ट पैनल का स्क्रीनशॉट जिसमें सबसे ऊपर पिन किए गए एक्शन्स दिख रहे हैं।

लेबल्स के साथ अपने कॉन्टैक्ट्स को ऑर्गनाइज़ करें

लेबल जोड़कर अपने कॉन्टैक्ट्स को उनके और आपके बिज़नेस के रिश्ते के आधार पर ग्रुप करें। इस तरह ऑर्गनाइज़ करने से यह पक्का होता है कि आप अलग-अलग तरह के कॉन्टैक्ट्स को तेज़ी से ढूंढ सकें और उन्हें मैनेज कर सकें।
हर कॉन्टैक्ट के कई लेबल हो सकते हैं जैसे कि लीड्स, कस्टमर्स और सर्विस प्रोवाइडर्स। अपने कॉन्टैक्ट्स को फ़िल्टर करने, एक साथ कई कॉन्टैक्ट्स को ईमेल मार्केटिंग कैंपेन भेजने और बहुत कुछ करने के लिए लेबल्स का इस्तेमाल करें।
कॉन्टैक्ट पैनल में खुले हुए लेबल्स मेनू का स्क्रीनशॉट।

सेगमेंट्स (segments) के साथ अपने कस्टमर बेस के बारे में अपनी जानकारी और भी बेहतर बनाएं

अपने कस्टमर बेस को एनालाइज़ और सेगमेंट करें ताकि आप बेहतर तरीके से समझ सकें कि आपके कस्टमर्स कौन हैं और वे आपकी साइट के साथ कैसे इंटरैक्ट कर रहे हैं। सेगमेंट्स आपके द्वारा तय की गई शर्तों के आधार पर आपके कस्टमर्स को ग्रुप करते हैं।
उदाहरण के लिए, अगर आप उन कस्टमर्स को टारगेट करना चाहते हैं जिन्होंने पहले काफी खर्च किया है लेकिन कुछ समय से आपकी साइट पर नहीं आए हैं, तो आप एक ऐसा सेगमेंट बना सकते हैं जो उन लोगों को पहचानता है जिन्होंने 500 रु. से ज़्यादा खर्च किए हैं लेकिन पिछले 3 महीनों से साइट पर नहीं आए हैं।
एक नए सेगमेंट में फिल्टर जोड़े जाने का स्क्रीनशॉट।

अपने कॉन्टैक्ट्स के लिए टास्क सेट करके अपडेटेड रहें

अपने कॉन्टैक्ट पैनल से सीधे टास्क बनाएं और उनकी ड्यू डेट सेट करें, साथ ही अपने 'टास्क और रिमाइंडर्स' डैशबोर्ड को आसानी से एक्सेस करें। आप खुद को या अपनी टीम के किसी भी व्यक्ति को टास्क असाइन कर सकते हैं और काम पूरा होने पर उन्हें 'कम्प्लीट' मार्क कर सकते हैं। अलग-अलग कॉन्टैक्ट्स के लिए टास्क सेट करने से आपको ऑर्गनाइज़्ड रहने और अपने काम को प्रायोरिटी देने में मदद मिलती है।
कॉन्टैक्ट पैनल का स्क्रीनशॉट जिसमें टास्क मेनू खुला है और आने वाला टास्क दिख रहा है।

कॉन्टैक्ट्स को मेंबर्स के रूप में सेट करके अपनी साइट की कम्युनिटी बढ़ाएं

कुछ कॉन्टैक्ट्स आपकी साइट की खास सर्विसेज़ और कंटेंट को एक्सेस करने के लिए साइन अप करना चाह सकते हैं। आप सीधे कॉन्टैक्ट पैनल में जाकर किसी भी कॉन्टैक्ट को साइट मेंबर के रूप में सेट कर सकते हैं। एक बार जब आप किसी कॉन्टैक्ट को मेंबर बना देते हैं, तो उन्हें ऑटोमैटिकली एक ईमेल मिलता है जिसमें उन्हें अपने नए अकाउंट के लिए पासवर्ड बनाने के लिए कहा जाता है।
कॉन्टैक्ट पैनल का स्क्रीनशॉट जिसमें मेंबर इन्फो मेनू खुला है और 'सेट कॉन्टैक्ट एज़ मेंबर' का ऑप्शन हाइलाइट किया गया है।

लॉयल्टी पॉइंट्स के इस्तेमाल को ट्रैक करें

अपने प्रत्येक कॉन्टैक्ट का लॉयल्टी पॉइंट्स बैलेंस और उनकी एक्टिविटी सीधे उनके कॉन्टैक्ट पैनल से देखें। इससे आप उनके पॉइंट्स की हिस्ट्री आसानी से देख सकते हैं और आपको बेहतर अंदाज़ा मिलता है कि वे कितनी बार पॉइंट्स कमाते हैं और उन्हें रिडीम करते हैं।
कॉन्टैक्ट पैनल का स्क्रीनशॉट जिसमें लॉयल्टी पॉइंट्स मेनू खुला है और कॉन्टैक्ट का पॉइंट बैलेंस दिख रहा है।