# Wix Chat: लाइव साइट विज़िटर्स को देखना और उनसे चैट करना

Source: https://support.wix.com/hi/article/wix-chat-%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%B5-%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%9F-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A4%BF%E0%A4%9F%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B8-%E0%A4%95%E0%A5%8B-%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%96%E0%A4%A8%E0%A4%BE-%E0%A4%94%E0%A4%B0-%E0%A4%89%E0%A4%A8%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%A5-%E0%A4%9A%E0%A5%88%E0%A4%9F-%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A4%A8%E0%A4%BE (updated 2026-09-17)
Related: Wix developer documentation, https://dev.wix.com/docs/llms.txt; Help Center index, https://support.wix.com/en/llms.txt

देखें कि अभी आपकी साइट पर कौन है और अपनी साइट के डैशबोर्ड से सीधे चैट शुरू करें। इससे आप अपने विज़िटर्स को एंगेज रख सकते हैं और उन्हें काम के बिज़नेस लीड्स में बदल सकते हैं। आप लाइव साइट विज़िटर्स की एक्टिविटी भी देख सकते हैं, जैसे वे कहां से ब्राउज़ कर रहे हैं और आपकी साइट के किस पेज पर हैं।

> **शुरू करने से पहले:** विज़िटर एक्टिविटी देखने और चैट शुरू करने के लिए, पहले अपनी साइट पर [Wix Chat इंस्टॉल करें](https://support.wix.com/hi/article/wix-chat-adding-wix-chat-to-your-site)।

---

## लाइव साइट विज़िटर्स को देखना और उनसे चैट करना

Wix Inbox का इस्तेमाल करके रियल टाइम में देखें कि आपकी साइट कौन ब्राउज़ कर रहा है और अपनी साइट के डैशबोर्ड से सीधे लाइव विज़िटर्स के साथ चैट करें।

### अपने विज़िटर्स को देखने और उनसे चैट करने के लिए:

1. [अपनी साइट के डैशबोर्ड पर जाएं](https://www.wix.com/my-account/site-selector/?buttonText=Go%20to%20Dashboard&title=Select%20a%20Site&autoSelectOnSingleSite=true&actionUrl=https://www.wix.com/dashboard/%7B%7BmetaSiteId%7D%7D/home/)।  
**नोट:** यह फीचर आपके डैशबोर्ड के किसी भी सेक्शन से उपलब्ध है।
2. ऊपर दाईं ओर मौजूद **नोटिफिकेशंस** आइकन ![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/978d874e-0e33-4cf0-ac42-b27ede6135db/2026/07/01/c49ef9af-8acd-4694-bdd3-3bce275f824c/9b3fd101-d67a-46f5-afd3-36f84eee5250.png) पर क्लिक करें। साइट पर अभी मौजूद सभी विज़िटर्स पॉप-अप विंडो में दिखाई देंगे। अगर आपकी साइट पर 1 से ज़्यादा विज़िटर हैं, तो एक नोटिफिकेशन में विज़िटर्स की संख्या दिखाई देगी।
3. अपने विज़िटर्स को देखने और नया इनबॉक्स मैसेज खोलने के लिए, **व्यू इन इनबॉक्स** पर क्लिक करें।

> **नोट:** अगर किसी लाइव साइट विज़िटर ने पहले अपनी जानकारी दी है, जैसे कॉन्टैक्ट फॉर्म भरा है, तो उसका नाम दिखाई देगा। अगर उसने कोई जानकारी नहीं दी है, तो वह 'ए विज़िटर' के रूप में दिखाई देगा।

![डैशबोर्ड में खुले Wix Chat का स्क्रीनशॉट।](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/978d874e-0e33-4cf0-ac42-b27ede6135db/2026/07/01/c9ae1a7a-d3f6-4ff6-8200-5da455eae1e6/6e5e6f95-b042-4b16-9621-0acbcd4b615b.png)

1. Wix Inbox में चुनें कि आप क्या करना चाहते हैं:

**विज़िटर के साथ चैट करें**

1. टेक्स्ट बॉक्स में अपना मैसेज टाइप करें।
2. नीचे दाईं ओर **सेंड** पर क्लिक करें।

  
**नोट:** लाइव साइट विज़िटर्स से चैट करने के लिए, आपका चैट स्टेटस 'ऑनलाइन' होना चाहिए और समय आपकी चैट सेटिंग्स में तय किए गए चैट आवर्स के अंदर होना चाहिए। अपना चैट स्टेटस और चैट आवर्स चेक करने के लिए: 

1. अपने इनबॉक्स में ऊपर दाईं ओर मौजूद **सेटिंग्स** ड्रॉप-डाउन पर क्लिक करें।
2. **चैट स्टेटस** टॉगल इनेबल करें।  
![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/a1c473d0-e600-4b63-ae67-997d73da1139/2025/05/28/91091014-8c79-4f88-bae3-facf578ed5b0/d7b48654-a404-4a48-9c65-d5a208c17760.png)
3. **गो टू चैट आवर्स** पर क्लिक करें।
4. [अपने ऑनलाइन चैट आवर्स सेट अप करें](https://support.wix.com/hi/article/wix-chat-customizing-your-wix-chat-settings#setting-your-online-and-offline-chat-hours)।

**विज़िटर की साइट एक्टिविटी देखें**

इनबॉक्स मैसेज के सबसे ऊपर, आप साइट विज़िटर के बारे में उपलब्ध सभी जानकारी देख सकते हैं, जिसमें ये शामिल हैं: 

* वे साइट का कौन-सा पेज देख रहे हैं
* वे किस तरह का डिवाइस इस्तेमाल कर रहे हैं  
**नोट:** डिवाइस टाइप देखने के लिए, साइट पेज पर होवर करें
* वे आपकी साइट पर कितनी देर से हैं
* उन्होंने आपकी साइट कितनी बार विज़िट की है  
**नोट:** विज़िट की संख्या देखने के लिए, साइट पर बिताए गए समय पर होवर करें
* उनकी लोकेशन  
    
![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/71d20af0-560e-44a5-bb38-bf3f513b58fa/2021/09/07/472a280e-77c5-4090-b138-4d2b8ba1cfce/49b89a8b-7aea-4b29-9b89-d672f124204a.png)

---

## अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लाइव साइट विज़िटर को देखने और उनसे चैट करने के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, नीचे दिए गए किसी सवाल पर क्लिक करें।

**क्या मैं Wix ऐप से लाइव साइट विज़िटर को देख सकता हूं और उनसे चैट कर सकता हूं?**

हां, आप Wix ऐप से भी [लाइव विज़िटर को देख सकते हैं और उनसे चैट कर सकते हैं](https://support.wix.com/hi/article/wix-app-viewing-and-chatting-with-live-site-visitors)।

**अगर मुझसे किसी लाइव साइट विज़िटर की चैट मिस हो जाए, तो क्या होगा?**

अगर आपसे कोई चैट मिस हो जाती है, तो वह आपके इनबॉक्स में सेव हो जाएगी और आप बाद में उसका जवाब दे सकते हैं। नई मैसेज आने पर अलर्ट पाने के लिए, [डेस्कटॉप नोटिफिकेशन इनेबल करें](https://support.wix.com/hi/article/wix-inbox-managing-your-notification-settings)।

**क्या टीम के कई मेंबर साइट विज़िटर से चैट कर सकते हैं?**

हां, टीम के कई मेंबर साइट विज़िटर से चैट कर सकते हैं। पक्का करें कि टीम के हर मेंबर के पास ऐसा [रोल हो जो Wix Chat का एक्सेस देता हो](https://support.wix.com/hi/article/roles-permissions-overview#roles-for-integrated-wix-apps)।

**जब मैं किसी अनाम साइट विज़िटर को मैसेज करने की कोशिश करता हूं, तो मुझे "ऐड ईमेल टू मैसेज विज़िटर" क्यों दिखाई देता है?**

आप अनाम विज़िटर से सिर्फ़ तब तक चैट कर सकते हैं, जब तक वे आपकी साइट पर एक्टिव हैं (यानी उनकी प्रोफाइल के पास हरा डॉट दिखाई दे रहा है)। अगर कोई अनाम विज़िटर अपना ईमेल एड्रेस दिए बिना आपकी वेबसाइट छोड़ देता है, तो चैट सेशन खत्म हो जाता है और आप जवाब नहीं दे पाएंगे।  
  
 ऐसा होने से रोकने के लिए, उनका ईमेल पहले ही कलेक्ट करने वाला अनिवार्य प्री-चैट फॉर्म सेट अप करें। [अपनी चैट में प्री-चैट फॉर्म जोड़ने का तरीका जानें](https://support.wix.com/hi/article/wix-chat-customizing-your-wix-chat-settings#adding-a-pre-chat-form)।
