Wix के साथ शुरुआत करनाWix के साथ अपनी वेबसाइट और बिज़नेस बनाएँअपनी वेबसाइट बनाने, टेम्पलेट कस्टमाइज़ करने, या अपनी ऑनलाइन प्रेज़ेंस बेहतर बनाने के लिए प्रोफ़ेशनल्स को हायर करने के लिए हमारे AIटूल्स देखे
वेबसाइट बनानापढ़ें कि Wix एडिटर का इस्तेमाल कैसे करें और अपनी साइट पर कंटेंट कैसे मैनेज करें। जानें कि अपने विज़िटर्स की प्राइवेसी कैसे सुरक्षित रखें और अपनी साइट को एक्सेसिबल कैसे बनाएं।
अकाउंट और बिलिंगअपनी अकाउंट सेटिंग्स देखें, अपने सब्सक्रिप्शन और प्लान मैनेज करें और अपने इनवॉइस समझें.
Wix मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करनाअपने बिज़नेस को चलते-फिरते अच्छे से चलाने के लिए हमारे मोबाइल ऐप्स का इस्तेमाल करें और अपनी साइट के मेंबर्स के टच में रहने के लिए एक खास ऐप सेट अप करें।
डोमेन कनेक्ट करनाअपनी साइट के लिए डोमेन खरीदने, कनेक्ट करने या ट्रांसफर करने का तरीका जानने के लिए हमारे स्टेप-बाय-स्टेप गाइड को फॉलो करें, और जानें कि अपनी साइट का डेटा कैसे सुरक्षित रखें।
अपना बिज़नेस मैनेज़ करनाअपने बिज़नेस और वेब प्रेजेंस को बढ़ाने के लिए टूल्स लें। अपनी खास ज़रूरतों के लिए सही टूल्स ढूंढें, ऑनलाइन पेमेंट सेट अप करें और अपनी साइट के एनालिटिक्स पर नज़र रखें।
अपनी साईट प्रमोट करना सर्च इंजन पर इसे प्रमोट करके, ईमेल भेजकर और पेड ऐड चलाकर अपनी साइट को ज़्यादा विज़िबल बनाना सीखें। प्रैक्टिकल टिप्स से अपनी ऑनलाइन प्रेजेंस को बेहतर बनाएं।
स्टूडियो, पार्टनर और एंटरप्राइअपने स्टूडियो या एंटरप्राइज़ अकाउंट का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा उठाएँ, एडवांस्ड फ़ीचर्स के साथ जो आपको ज़्यादा अच्छे से काम करने में मदद करेंगे.
और अधिक मदद की आवश्यकता है?साइट परफॉर्मेंस और टेक्निकल दिक्कतों के लिए सॉल्यूशन ढूंढें, उन दिक्कतों के बारे में जानें जिन्हें हम ठीक करने पर काम कर रहे हैं या मदद के लिए हमसे कॉन्टैक्ट करें।
placeholder-preview-image
Wix Learnहमारे कोर्सेज़ और ट्यूटोरियल के ज़रिए अपने स्किल्स का विकास करें।
Wix ब्लॉगवेब डिज़ाइन, मार्केटिंग आदि के लिए सुझाव पाएं।
SEO लर्निंग हबसर्च इंजन से ऑर्गेनिक साइट ट्रैफिक बढ़ाना सीखें।
वेबसाइट विकासहमारे फ़ुल-स्टैक प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करके एक कस्टम साइट बनाएं।
placeholder-preview-image

Wix ब्लॉग: ड्राफ्ट पर काम करना और पोस्ट शेड्यूल करना

अभी पब्लिश करने के लिए तैयार नहीं हैं? कोई बात नहीं। सेव टू ड्राफ्ट फीचर की मदद से आप अपने कंटेंट को तुरंत पब्लिश किए बिना सुरक्षित तरीके से तैयार कर सकते हैं। तैयार होने पर, आप अपना ड्राफ्ट प्रकाशित कर सकते हैं या पोस्ट को किसी खास समय पर लाइव होने के लिए शेड्यूल कर सकते हैं।
इन टूल्स का इस्तेमाल करने से आप अपने ब्लॉग को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकते हैं, समय के साथ अपने कंटेंट को बेहतर बना सकते हैं और पोस्टिंग का शेड्यूल भी लगातार बनाए रख सकते हैं।
नोट:
कंप्यूटर पर काम करते समय, हमारा सुझाव है कि आप अपने ड्राफ्ट कंटेंट को ब्राउज़र के एक ही टैब में रखें। कई टैब में लिखने से आपके ड्राफ्ट के कई वर्जन बन सकते हैं और आपका कंटेंट ओवरराइट हो सकता है।

ड्राफ्ट ब्लॉग पोस्ट बनाना

पब्लिश करने से पहले अपनी सुविधा के अनुसार कंटेंट पर काम करने के लिए ड्राफ्ट ब्लॉग पोस्ट बनाएं। चाहे आप अपनी साइट का डैशबोर्ड इस्तेमाल कर रहे हों या Wix ऐप, आप जब चाहें अपने ड्राफ्ट सेव, एक्सेस और एडिट कर सकते हैं।
  1. अपनी साइट के डैशबोर्ड में ब्लॉग पर जाएं।
  2. +क्रिएट न्यू पोस्ट पर क्लिक करें।
  3. संबंधित कंटेंट जोड़ें।
  4. मोर एक्शंस आइकन पर क्लिक करें और सेव ऐज़ ड्राफ्ट चुनें।
एक स्क्रीनशॉट, जिसमें पोस्ट को ड्राफ्ट के रूप में सेव करने का ऑप्शन दिखाया गया है।

ड्राफ्ट ब्लॉग पोस्ट प्रकाशित करना

जब आपका ड्राफ्ट शेयर करने के लिए तैयार हो, तो आप उसे सीधे अपनी साइट के डैशबोर्ड या Wix ऐप से प्रकाशित कर सकते हैं। ड्राफ्ट पोस्ट प्रकाशित करने पर, वह आपके ब्लॉग में जुड़ जाती है और आपकी साइट के विजिटर उसे पढ़ सकते हैं।
  1. अपनी साइट के डैशबोर्ड में पोस्ट्स पर जाएं।
  2. सबसे ऊपर ड्राफ्ट्स टैब पर क्लिक करें।
  3. संबंधित पोस्ट के आगे एडिट पर क्लिक करें।
  4. पोस्ट रिव्यू करें और आवश्यक बदलाव करें।
  5. पब्लिश पर क्लिक करें।
डैशबोर्ड से ड्राफ्ट पोस्ट एडिट करने का विकल्प दिखाता स्क्रीनशॉट।

ब्लॉग पोस्ट शेड्यूल करना

अपनी रीडरशिप बढ़ाने के लिए ब्लॉग पोस्ट उस समय पब्लिश करें, जब आपको ज्यादा एंगेजमेंट मिलने की संभावना हो। शेड्यूलिंग की मदद से आप अपनी सुविधा के अनुसार ब्लॉग पोस्ट लिख सकते हैं और उन्हें अपने चुने हुए समय पर लाइव होने के लिए सेट कर सकते हैं।
  1. अपनी साइट के डैशबोर्ड में ब्लॉग पर जाएं।
  2. +क्रिएट न्यू पोस्ट पर क्लिक करें।
  3. संबंधित कंटेंट जोड़ें।
  4. मोर एक्शंस आइकन पर क्लिक करें और शेड्यूल पोस्ट चुनें।
एक स्क्रीनशॉट, जिसमें आपकी पोस्ट शेड्यूल करने का ऑप्शन दिख रहा है।
  1. अपनी पोस्ट पब्लिश करने के लिए तारीख और समय चुनें।

  2. शेड्यूल पर क्लिक करें।

एक स्क्रीनशॉट, जिसमें उपलब्ध समय और तारीख के ऑप्शन दिख रहे हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ड्राफ्ट के साथ काम करने और ब्लॉग पोस्ट शेड्यूल करने के बारे में और जानने के लिए नीचे दिए गए किसी सवाल पर क्लिक करें।