# Wix ब्लॉग: आपकी साइट के विज़िटर्स को भेजे जाने वाले ईमेल नोटिफ़िकेशन को कस्टमाइज़ करना

Source: https://support.wix.com/hi/article/wix-blog-customizing-the-email-notification-sent-to-your-site-visitors-hi (updated 2026-11-10)
Related: Wix developer documentation, https://dev.wix.com/docs/llms.txt; Help Center index, https://support.wix.com/en/llms.txt

जब भी आप कोई पोस्ट प्रकाशित करें, तो कस्टम ईमेल नोटिफ़िकेशन भेजकर एंगेजमेंट बढ़ाएँ। आपकी साइट के डैशबोर्ड में **आउटगोइंग नोटिफ़िकेशंस** पृष्ठ से आप तय कर सकते हैं कि नोटिफ़िकेशन किसे और कहां भेजे जाएँ और वे कैसे दिखाई दें।

> **ध्यान दें:** **आउटगोइंग नोटिफ़िकेशंस** पृष्ठ से आप इस्तेमाल किए जा रहे किसी भी Wix ऐप की नोटिफ़िकेशन सेटिंग्स कंट्रोल कर सकते हैं।

अपने आउटगोइंग नोटिफ़िकेशंस देखें 

[मुझे वहां ले जाएँ](https://manage.wix.com/account/site-selector/?actionUrl=https%3A%2F%2Fwww.wix.com%2Fdashboard%2F%7BmetaSiteId%7D%2Fsettings%2Fcustomer-notifications&title=Select+Site+to+View++Outgoing+Notifications+&primaryButtonText=Select)

---

## नोटिफ़िकेशन पाने वाले रीडर्स चुनना

आप चुन सकते हैं कि नोटिफ़िकेशन किसे भेजने हैं। सोचें कि किन लोगों को अपने इनबॉक्स में ये नोटिफ़िकेशन पाना ज़्यादा पसंद आएगा।

> **ध्यान दें:**
>
> * अगर आप Wix ब्लॉग के पुराने यूज़र हैं, तो आपको नोटिफ़िकेशन पृष्ठ का अलग वर्ज़न दिखाई दे सकता है।
> * अगर ईमेल नोटिफ़िकेशन और पुश नोटिफ़िकेशन, दोनों चालू हैं, तो आपको हर ऐक्शन के लिए अलग-अलग रिसीपिएंट चुनने होंगे।

### नोटिफ़िकेशन पाने वाले लोगों को चुनने के लिए:

1. अपनी साइट के डैशबोर्ड में [ब्लॉग पर जाएँ](https://www.wix.com/my-account/site-selector/?buttonText=Manage%20My%20Blog&title=Select%20a%20Site&autoSelectOnSingleSite=true&actionUrl=https://www.wix.com/dashboard/%7B%7BmetaSiteId%7D%7D/blog)।
2. **मोर ऐक्शंस** ड्रॉप-डाउन पर क्लिक करें और **ब्लॉग सेटिंग्स** चुनें।
3. **मैनेज योर नोटिफ़िकेशंस और ईमेल्स** के आगे **मैनेज** पर क्लिक करें।
4. **नोटिफ़ाई व्हेन अ ब्लॉग पोस्ट इज़ पब्लिश्ड** के आगे मौजूद **मोर ऐक्शंस** आइकन![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/3eadcc04-813b-4e69-acf6-5bb047eced92/2024/07/28/fd7f65b7-d6a9-43f0-bbf1-d1b0228c4941/79defeea-68ba-4459-bd0f-f5476667ee54.png) पर क्लिक करें।
5. **एडिट** पर क्लिक करें।
6. हर ऐक्शन के लिए रिसीपिएंट चुनें:

**ईमेल भेजें**

1. **इंक्लूड एडिशनल रिसीपिएंट्स** के नीचे **ब्रॉडकास्ट लिस्ट्स** पर क्लिक करें।  
**ध्यान दें:** यह रिसीपिएंट टाइप ऐप ऑटोमेशन के हिस्से के रूप में अपने-आप शामिल होता है।
2. चुनें कि आप नोटिफ़िकेशन किसे भेजना चाहते हैं:  
   * **ऑथर फॉलोअर्स:** ब्लॉग पोस्ट के ऑथर को फॉलो करने वाले लोगों को नोटिफ़िकेशन भेजें।  
   * **साइट के सदस्य:** अपनी साइट के सभी मेंबर्स को नोटिफ़िकेशन भेजें।
3. **ऐड** पर क्लिक करें।  
    
![A screenshot of adding Broadcast Lists as additional recipients for an automated email.](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/3eadcc04-813b-4e69-acf6-5bb047eced92/2024/08/20/4d9343ec-d2db-4bfa-aaeb-4f584ca2c22b/7cb73c95-3961-453f-a2a7-a9cad292d1ad.png)

**पुश नोटिफ़िकेशन भेजें (नया)**

1. **रिसीपिएंट्स** के तहत **ब्रॉडकास्ट लिस्ट** पर क्लिक करें।  
**नोट:** यह रिसीपिएंट टाइप, ऐप ऑटोमेशन में अपने-आप शामिल होता है।
2. चुनें कि नोटिफ़िकेशन किसे भेजना है:  
   * **ऑथर फॉलोअर्स:** ब्लॉग पोस्ट के ऑथर को फॉलो करने वाले लोगों को नोटिफ़िकेशन भेजें।  
   * **साइट के सदस्य:** अपनी साइट के सभी मेंबर्स को नोटिफ़िकेशन भेजें।
3. **ऐड** पर क्लिक करें।  
    
![A screenshot of adding Broadcast list as a recipient for an automated push notification.](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/3eadcc04-813b-4e69-acf6-5bb047eced92/2024/08/20/890450f3-d7f0-4607-8996-bc8bcf8fadde/56b923e8-41f3-4280-8f92-fa2dcb2b8b54.png)

> **टिप:** अतिरिक्त रिसीपिएंट्स जोड़ने के लिए, **+ ऐड रिसीपिएंट्स** पर क्लिक करें और अलग-अलग कॉन्टैक्ट्स, [लेबल्स](https://support.wix.com/hi/article/creating-contact-labels) या [सेगमेंट्स](https://support.wix.com/hi/article/wix-contacts-creating-a-segment) चुनें।

---

## चुनें कि नोटिफ़िकेशन कैसे भेजे जाएं

तय करें कि आप नोटिफ़िकेशन कैसे भेजना चाहते हैं। ईमेल नोटिफ़िकेशन के अलावा, ऐप ऑटोमेशन से आप Wix मोबाइल ऐप्स और साइट फ़ीड पर पुश नोटिफ़िकेशन भी भेज सकते हैं।

> **नोट:** अगर आप लंबे समय से Wix Blog का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको नोटिफ़िकेशन पृष्ठ का अलग वर्ज़न दिखाई दे सकता है।

### नोटिफ़िकेशन भेजने का तरीका चुनने के लिए:

1. अपनी साइट के डैशबोर्ड में [ब्लॉग पर जाएं](https://www.wix.com/my-account/site-selector/?buttonText=Manage%20My%20Blog&title=Select%20a%20Site&autoSelectOnSingleSite=true&actionUrl=https://www.wix.com/dashboard/%7B%7BmetaSiteId%7D%7D/blog)।
2. **मोर एक्शंस** ड्रॉप-डाउन पर क्लिक करें और **ब्लॉग सेटिंग्स** चुनें।
3. **मैनेज योर नोटिफ़िकेशंस और ईमेल्स** के आगे **मैनेज** पर क्लिक करें।
4. **नोटिफ़ाई व्हेन अ ब्लॉग पोस्ट इज़ पब्लिश्ड** के आगे मौजूद **मोर एक्शंस** आइकन![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/3eadcc04-813b-4e69-acf6-5bb047eced92/2024/07/28/fd7f65b7-d6a9-43f0-bbf1-d1b0228c4941/79defeea-68ba-4459-bd0f-f5476667ee54.png) पर क्लिक करें।
5. **एडिट** पर क्लिक करें।
6. चुनें कि आप किस तरह के नोटिफ़िकेशन भेजना चाहते हैं:  
   * **सिर्फ़ ईमेल:** ऑटोमेशन से पुश नोटिफ़िकेशन एक्शन हटाएं।  
         1. नीचे स्क्रॉल करके **एक्शन 2 डू दिस: सेंड अ पुश नोटिफ़िकेशन (न्यू)** पर जाएं और **डिलीट एक्शन** पर क्लिक करें।  
         2. **डिलीट** पर क्लिक करें।  
   * **सिर्फ़ पुश नोटिफ़िकेशन:** ऑटोमेशन से ईमेल नोटिफ़िकेशन एक्शन हटाएं।  
         1. नीचे स्क्रॉल करके **एक्शन 1 डू दिस: सेंड एन ईमेल** पर जाएं और **डिलीट एक्शन** पर क्लिक करें।  
         2. **डिलीट** पर क्लिक करें।  
   * **ईमेल और पुश नोटिफ़िकेशन, दोनों:** पक्का करें कि ऑटोमेशन में दोनों एक्शन दिखाई दे रहे हैं।

![ऑटोमेशन एक्शन के डिलीट एक्शन बटन का स्क्रीनशॉट।](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/3eadcc04-813b-4e69-acf6-5bb047eced92/2024/08/20/ef872fdb-35b8-485d-9b24-4bfe3511897d/3a1ca6c7-d090-4714-ac77-a57b994813ca.png)

1. सबसे ऊपर **सेव** पर क्लिक करें।  
**टिप:** अगर आपने पहले कोई एक्शन डिलीट किया है, तो उसे वापस लाने के लिए नोटिफ़िकेशन के आगे मौजूद **मोर एक्शंस** आइकन ![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/be0b50df-801c-4d6d-b81c-dc49333eccac/2022/06/24/f2896db0-6cb2-4d7d-a329-72005f56fdbf/52ce80ef-7d09-44f5-96e3-e4662e2e9564.png) पर क्लिक करें और **रीसेट टू डिफ़ॉल्ट** चुनें। ऐसा करने से ऑटोमेशन का ईमेल टेम्प्लेट और आंकड़े रीसेट हो जाएंगे।
2. (अगर इनएक्टिव है) नोटिफ़िकेशन का इस्तेमाल शुरू करने के लिए इसे एक्टिवेट करें।  
   1. **आउटगोइंग नोटिफ़िकेशंस** पेज पर वापस जाएं।  
   2. **नोटिफ़ाई फॉलोअर्स व्हेन अ ब्लॉग पोस्ट इज़ पब्लिश्ड** पर होवर करें और **व्यू समरी** पर क्लिक करें।  
   3. **इनएक्टिव** के आगे मौजूद टॉगल को ऑन करें।

![नोटिफ़िकेशन एक्टिवेट करने का स्क्रीनशॉट।](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/3eadcc04-813b-4e69-acf6-5bb047eced92/2024/08/18/6994c281-bb91-4d67-a4a5-b26d32b5322a/6b1064c2-5a43-4fe7-a1fd-b171c0e20a28.png)

---

## ईमेल नोटिफ़िकेशन कस्टमाइज़ करें

ईमेल नोटिफ़िकेशन को पर्सनलाइज़ करें, ताकि यह आपकी साइट और ब्रैंड से मेल खाए। ऐसा करने से आपके रीडर्स आपके भेजे गए कंटेंट को ज़्यादा पसंद करेंगे और जो कंटेंट उन्हें दिखे, उससे एक्टिव रूप से इंटरैक्ट करेंगे। आप सेंडर का ईमेल एड्रेस बदल सकते हैं, ईमेल का कंटेंट एडिट कर सकते हैं और भी बहुत कुछ कर सकते हैं।

> **नोट्स:**
>
> * अगर आप Wix Blog के पुराने यूज़र हैं, तो आपको नोटिफ़िकेशन पेज का अलग वर्ज़न दिख सकता है।
> * यह ऑटोमेशन आपके लिए पहले से जोड़ा गया है, इसलिए इसके कुछ हिस्सों को कस्टमाइज़ नहीं किया जा सकता। ज़्यादा कस्टमाइज़ेशन ऑप्शंस के लिए, [इस ऑटोमेशन को डुप्लीकेट करें](https://support.wix.com/hi/article/the-new-automation-builder-managing-your-automations#editing-duplicating-or-renaming-an-automation) या [नया ऑटोमेशन बनाएं](https://support.wix.com/hi/article/wix-automations-creating-an-automation-with-the-new-builder#step-1-create-a-new-automation)।

### ईमेल नोटिफ़िकेशन कस्टमाइज़ करने के लिए:

1. अपनी साइट के डैशबोर्ड में [ब्लॉग पर जाएं](https://www.wix.com/my-account/site-selector/?buttonText=Manage%20My%20Blog&title=Select%20a%20Site&autoSelectOnSingleSite=true&actionUrl=https://www.wix.com/dashboard/%7B%7BmetaSiteId%7D%7D/blog)।
2. **मोर एक्शंस** ड्रॉप-डाउन पर क्लिक करें और **ब्लॉग सेटिंग्स** चुनें।
3. **मैनेज योर नोटिफ़िकेशंस और ईमेल्स** के आगे **मैनेज** पर क्लिक करें।
4. **नोटिफ़ाई व्हेन अ ब्लॉग पोस्ट इज़ पब्लिश्ड** के आगे मौजूद **मोर एक्शंस** आइकन![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/3eadcc04-813b-4e69-acf6-5bb047eced92/2024/07/28/fd7f65b7-d6a9-43f0-bbf1-d1b0228c4941/79defeea-68ba-4459-bd0f-f5476667ee54.png) पर क्लिक करें।
5. **एडिट** पर क्लिक करें।
6. नीचे स्क्रॉल करके एक्शन 1 **डू दिस: सेंड एन ईमेल** पर जाएं।
7. अपना [ऑटोमेटेड ईमेल](https://support.wix.com/hi/article/the-new-automation-builder-customizing-automated-emails) कस्टमाइज़ करें:  
   * **अपने सेंडर की जानकारी एडिट करें:** अपने [पसंदीदा ईमेल एड्रेस](https://support.wix.com/hi/article/the-new-automation-builder-customizing-automated-emails#customizing-the-sender-details-attached-to-your-email) से ईमेल भेजें, ताकि पाने वाले जान सकें कि उन्हें किसे जवाब देना है।  
   * **अपना ईमेल पर्सनलाइज़ करें:** अपना [ईमेल टेम्प्लेट](https://support.wix.com/hi/article/the-new-automation-builder-customizing-automated-emails#editing-your-email-template) लिखें और डिज़ाइन करें या टेम्प्लेट के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए कोई मौजूदा ईमेल चुनें।  
   * **ईमेल टाइप सेट करें:** अपने ईमेल के लिए [कोई टाइप चुनें](https://support.wix.com/hi/article/the-new-automation-builder-customizing-automated-emails#customizing-the-sender-details-attached-to-your-email), ताकि यह तय किया जा सके कि ईमेल पाने वाले आपके ईमेल को कैसे या कब म्यूट कर सकते हैं या उनकी सदस्यता रद्द कर सकते हैं।

![सेंड एन ईमेल ऑटोमेशन ऑप्शंस का स्क्रीनशॉट।](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/3eadcc04-813b-4e69-acf6-5bb047eced92/2024/08/20/43d44398-9290-4b21-b759-ed7c8b437b3c/94ce338e-5a86-4250-8a10-151c279025ad.png)

10\. (वैकल्पिक) ऑटोमेशन को ज़्यादा सटीक बनाने के लिए डिले सेट करें और कंडीशन जोड़ें:

**डिले जोड़ें**

ट्रिगर और उसके एक्शन के बीच डिले सेट करें, ताकि तय समय बीतने के बाद एक्शन हो। 

1. **+ ऐड डिले** पर क्लिक करें।
2. ड्रॉप-डाउन पर क्लिक करें और चुनें कि एक्शन कब करना है (जैसे, दिन, घंटे और मिनट बाद)।

**ध्यान दें:** अगर आप डिले नहीं जोड़ते हैं, तो ट्रिगर होते ही एक्शन हो जाता है।

**कंडीशन जोड़ें**

कुछ शर्तें पूरी होने पर ऑटोमेशन रन करने के लिए, एक कंडीशन जोड़ें। 

1. **+ ऐड कंडीशन** पर क्लिक करें।
2. **कंटिन्यू द ऑटोमेशन इफ** ड्रॉप-डाउन पर क्लिक करें और वह क्राइटेरिया चुनें जिससे यह तय होगा कि हर बार ट्रिगर होने पर ऑटोमेशन आगे चलेगा या नहीं।
3. क्राइटेरिया ड्रॉप-डाउन के बगल में दिखने वाले ड्रॉप-डाउन पर क्लिक करें और अपना ऑपरेटर चुनें (जैसे, “इज़”, “इज़ नॉट”)।
4. ऑपरेटर ड्रॉप-डाउन के बगल में दिखने वाले ड्रॉप-डाउन या टेक्स्ट बॉक्स पर क्लिक करके अपनी कंडीशन पूरी करें।  
**ध्यान दें:** आपने जो लॉजिकल स्टेटमेंट बनाया है, वही तय करेगा कि ऑटोमेशन आगे चलेगा या नहीं।
5. (वैकल्पिक) और कंडीशन जोड़ने के लिए, **+ ऐड क्राइटेरिया** पर क्लिक करें।

> **क्या आप और जानना चाहते हैं?** आपका ईमेल नोटिफ़िकेशन पूरी तरह कस्टमाइज़ किया जा सकता है। आप अपने ईमेल मार्केटिंग कैंपेन [मैन्युअली](https://support.wix.com/hi/article/email-marketing-creating-an-email-campaign-manually), [अपने HTML से](https://support.wix.com/hi/article/email-marketing-creating-a-campaign-with-your-own-html) या [एआई की मदद से](https://support.wix.com/hi/article/email-marketing-using-ai-to-create-an-email-campaign) भी बना सकते हैं।
