Wix ऑटोमेशन्स: ऐप ऑटोमेशन्स देखना और मैनेज करना
Wix ऑटोमेशन्स खास ट्रिगर के आधार पर टास्क अपने-आप पूरा करके आपकी साइट को मैनेज करना आसान बनाते हैं। जब आप अपनी साइट पर कुछ ऐप्स जोड़ते हैं, तो उन्हें सही तरीके से चलाने के लिए कुछ ऑटोमेशन्स पहले से इंस्टॉल होते हैं।
उदाहरण के लिए, अपनी साइट पर Wix ब्लॉग जोड़ने से एक ऑटोमेशन इंस्टॉल होता है, जो नए ब्लॉग पोस्ट के बारे में मेंबर्स को सूचना देता है। इससे आपका मैन्युअल काम कम होता है और आप अपनी साइट को अधिक कुशलता से मैनेज कर पाते हैं।

अपने ऐप ऑटोमेशन्स देखना और मैनेज करना
- अपनी साइट के डैशबोर्ड में ऑटोमेशन्स पर जाएं।
- ऐप ऑटोमेशन्स टैब पर क्लिक करें।
- संबंधित ऑटोमेशन पर होवर करें और मोर एक्शंस आइकन
पर क्लिक करें। - चुनें कि आप क्या करना चाहते हैं:
ऑटोमेशन एडिट करें
ऑटोमेशन डुप्लीकेट करें
ऑटोमेशन एक्टिवेट या डीएक्टिवेट करें
ऑटोमेशन आर्काइव करें
डिफ़ॉल्ट पर रीसेट करें

टिप:
किसी खास ऑटोमेशन को तुरंत ढूंढने के लिए, सर्च बार का इस्तेमाल करें या ट्रिगर या एक्शन के आधार पर फ़िल्टर लगाएँ।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
आपके लिए इंस्टॉल किए गए ऐप ऑटोमेशन को मैनेज करने के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले कुछ सवाल नीचे दिए गए हैं।
अगर मैं अपने लिए पहले से इंस्टॉल किए गए ऐप ऑटोमेशन को एडिट करूं, तो क्या होगा?
क्या ऐप ऑटोमेशन अपने-आप चलते हैं या मुझे उन्हें मैन्युअली चालू करना होगा?
आप ऐप ऑटोमेशन में क्या-क्या एडिट कर सकते हैं?
मेरा ऐप ऑटोमेशन सक्रिय और रन हो रहा है, फिर भी उसके आंकड़ों में '0' क्यों दिख रहा है?
मुझे अपने आर्काइव किए गए ऑटोमेशन्स कहां मिलेंगे?
किसी ऑटोमेशन को आर्काइव करने के बाद उसके डाटा और आंकड़ों का क्या होता है?
क्या मैं ऐप ऑटोमेशन में कोई स्टेप स्किप कर सकता हूं?
मुझे अपने ऐप ऑटोमेशन्स की जानकारी कहां मिल सकती है?

